December 7, 2025
तैयारी अधूरी, मलखाना शिफ्टिंग फिर रुकी; भागलपुर सीजीएम ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर कोर्ट के पुराने मलखाना को नई जगह शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अधूरी तैयारी और अव्यवस्था के कारण एक बार फिर शिफ्टिंग का कार्य रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे भागलपुर के सीजीएम पप्पू कुमार राय ने स्थिति देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत शिफ्टिंग प्रक्रिया को रोकने का आदेश दे दिया। जानकारी के अनुसार, शिफ्टिंग के दौरान पुराने मलखाना की चाबी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, जहाँ नए मलखाना को स्थानांतरित किया जाना था, वहां की व्यवस्था भी पूरी तरह अधूरी पाई गई। सीजीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नए स्थान पर दीवारों में पानी का रिसाव था, आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, और इलेक्ट्रिकल वायरिंग भी दुरुस्त नहीं की गई थी। […]