Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर को मिली विकास की तीन बड़ी सौगात: मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और इनलैंड वाटर वे से बदल जाएगा शहर का भविष्य ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला अब विकास के एक नए और ऐतिहासिक दौर में प्रवेश करने जा रहा है। बड़े पावर प्रोजेक्ट के बाद लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इनमें मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटर वे जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भागलपुर पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा परिवहन और पर्यटन केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि लगभग 8500 करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे भव्य मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को दो […]

Noimg

भागलपुर में शुरू हुई बिहार राज्य सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता, पहली बार शहर में हो रहा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।सैंडिस कंपाउंड के बास्केटबॉल कोर्ट पर मंगलवार से बिहार राज्य सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। यह प्रतियोगिता 10 दिसंबर तक जारी रहेगी। उद्घाटन समारोह का आयोजन सैंडिस के प्रांगण में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी एन. के. यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति शेखर और खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार बास्केटबॉल संघ के महासचिव सुशील कुमार, बास्केटबॉल संघ भागलपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भागलपुर बास्केटबॉल संघ के सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता कई वर्षों बाद आयोजित हो रही है और भागलपुर में इसका आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों में […]

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का हुआ उद्घाटन, किसानों को मिलेगी अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि मशीनरी ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शस्य), भागलपुर प्रमंडल सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। 21 नवंबर 2025 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 1469 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए हैं। भागलपुर जिले में कुल 3665 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाना है। इस वर्ष किसानों को अनुदान छोड़कर सीधे कृषि यंत्र देने की व्यवस्था नहीं है। स्वीकृति पत्र प्राप्त किसानों को पूर्ण मूल्य भुगतान कर ऑनलाइन पंजीकृत […]

टीएमबीयू हॉस्टलों में प्रशासन की सख्ती: अवैध रूप से रह रहे छात्रों को अंतिम चेतावनी, कल तक खाली करने का आदेश ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के हॉस्टलों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबे समय से जिला प्रशासन को हॉस्टल खाली कराने के लिए पत्र भेजे थे, जिसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीएसपी अजय चौधरी सहित जिला प्रशासन की टीम टीएमबीयू के विभिन्न हॉस्टलों में पहुँची और माइकिंग के माध्यम से छात्रों को अंतिम चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन छात्रों के पास हॉस्टल में रहने की वैध अनुमति नहीं है, वे कल तक हर हाल में हॉस्टल खाली कर दें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि निर्धारित समयसीमा […]

Noimg

कुंदन यादव हत्या कांड का खुलासा : मुख्य आरोपी शंकर महतो तारापुर से गिरफ्तार, अपराध कबूल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 6 दिसंबर को हुए चर्चित कुंदन यादव हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दोपहर करीब 12 बजे साहिबगंज मोहल्ले में 22 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी ने विश्वविद्यालय थाना में शंकर महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी तेज कर दी। पुलिस टीम को 7 दिसंबर को बड़ी सफलता मिली, जब मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी शंकर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। […]

Noimg

आधारभूत संरचना को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले की आधारभूत संरचनाओं की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में आधारभूत संरचना से जुड़ी जितनी भी योजनाएं लंबित हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी योजना में भूमि से संबंधित समस्या है या किसी प्रकार के समन्वय की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी से तुरंत संपर्क कर समन्वय स्थापित किया जाए। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता […]

Noimg

भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव आयोजित, देशभर के दंत विशेषज्ञ हुए शामिल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) के नौलखा कोठी परिसर में रविवार को IDA अंग प्रदेश की ओर से भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव सह वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिष्ठित दंत विशेषज्ञों ने सहभागिता की और ओरल कैंसर की समय रहते पहचान, अत्याधुनिक उपचार विधियों तथा दंत चिकित्सा की नई तकनीकों पर विस्तृत विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्घाटन JLNMCH के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीनानाथ सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक सत्र में कोलकाता की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आभा कुमारी, डॉ. हर्षधर, जमशेदपुर के डॉ. अमित कुमार तथा कोलकाता […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, आयोजन समिति ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आगामी 20 से 22 दिसंबर 2025 तक कला केंद्र, लाजपत पार्क में आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को SMS जूनियर स्कूल, बूढ़ानाथ चौक स्थित प्रांगण में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह ने की। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कई उप-समितियों का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों के आवास और भोजन की व्यवस्था डॉ. आर.पी. रोड स्थित […]

Noimg

राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता- 2025 का आज भव्य शुभारंभ इनडोर बैडमिंटन हॉल, सैंडिस कंपाउंड में जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, नगर निगम भागलपुर विनय प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन में सहयोग किया गया। इसके पहले जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा आगत अतिथियों को पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष राजेश […]

Noimg

स्मैक के पैसे को लेकर ट्रक ड्राइवर की हत्या, चार दिन बाद खलासी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित खानकित्ता पुल के पास बीते दिनों ट्रक ड्राइवर पिंटू राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक पिंटू राम मधेपुरा का निवासी था और घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थी। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिंटू राम की हत्या उसके ही ट्रक के खलासी मोहम्मद मुख्तार ने की थी। हत्या की वजह स्मैक पीने को लेकर हुआ विवाद था। मुख्तार ने पिंटू राम से स्मैक खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पिंटू ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और पहले से […]