Category Archives: भागलपुर

Noimg

राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 संपन्न, विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और भागलपुर की पहचान सिल्क चादर से सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर-14, 17 और 19 प्रतियोगिता 2025 का बुधवार को फाइनल मैच के साथ सफल समापन हुआ। मैच समाप्ति के बाद भव्य समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर एवं प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी भागलपुर कुमार शुभम थे। विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन और बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव एन. जायसवाल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशेष रूप से भागलपुर की पहचान सिल्क चादर भी विजेताओं को भेंट की गई, जिसे पाकर खिलाड़ियों […]

Noimg

रिक्शाडीह में अस्थायी बस स्टैंड निर्माण को लेकर डीडीसी ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होंगी यात्रियों की सुविधाएँ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में बसों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसी कड़ी में जिला विकास पदाधिकारी (डीडीसी) प्रदीप कुमार ने जगदीशपुर प्रखंड के रिक्शाडीह स्थित प्रस्तावित अस्थायी बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने उपलब्ध जमीन, पहुंच मार्ग, बसों के आवागमन की संभावना तथा आवश्यक संरचनाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया है। शहरी क्षेत्र में बसों के अनियंत्रित ठहराव और बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए अस्थायी बस स्टैंड का निर्माण बेहद आवश्यक हो गया है। डीडीसी प्रदीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि स्टैंड निर्माण से न केवल बसों के अव्यवस्थित रुकने पर […]

TMBU PG हॉस्टलों में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाए गए, कई कमरों के ताले तोड़े गए || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के पीजी हॉस्टलों में बुधवार को प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों को हटाया। सुबह से ही सदर SDO विकास कुमार, सिटी DSP वन अजय कुमार चौधरी, DSW प्रो. अर्चना कुमारी और प्रॉक्टर प्रो. एस.डी. झा के नेतृत्व में टीम हॉस्टल परिसर पहुंची और कमरों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान जिन कमरों पर अवैध रूप से कब्जा जमाया गया था, उनके ताले तोड़कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए ताले लगवाए। इससे हॉस्टलों पर संस्थान का नियंत्रण एक बार फिर से मजबूत हुआ। प्रशासनिक सख्ती का असर ऐसा रहा कि कई कब्जाधारियों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हॉस्टल खाली कर दिया। पूरे अभियान के […]

13 दिसंबर को भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत: जागरूकता रैली के साथ तैयारियाँ पूरी, विभिन्न विवादों का होगा त्वरित निपटारा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 13 दिसंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक अदालत भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर, नवगछिया अनुमंडल न्यायालय एवं कहलगांव अनुमंडल न्यायालय में एक साथ आयोजित होगी। इस विशेष लोक अदालत में श्रम विवाद, बिजली बिल से जुड़े मामले, राजस्व संबंधी मुद्दे तथा न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में कई न्यायाधीश एवं न्यायालय कर्मियों ने भाग लिया और आमलोगों को […]

Noimg

चलती ट्रेन में चढ़ते ही फिसली महिला, आरपीएफ की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आरपीएफ पोस्ट भागलपुर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा मुख्य द्वार के पास पोस्ट ऑफिस संख्या 01 के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन संख्या 13410 डाउन (किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस) धीमी गति से प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। चढ़ने के दौरान महिला अचानक फिसलकर नीचे गिरने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार झा तुरंत मौके की ओर दौड़े और उन्होंने महिला को पकड़कर पीछे की ओर खींच लिया। इससे महिला रेलवे ट्रैक पर गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। […]

Noimg

बैजानी चौक में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मनरेगा कर्मी गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग स्थित बैजानी चौक के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मनरेगा कार्यपालक मनोहर राम, निवासी खरवा गांव (जमनी पंचायत), गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनोहर राम प्रखंड कार्यालय से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तभी बैजानी चौक के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मानवीय पहल दिखाते हुए लोगों ने तुरंत टोटो की व्यवस्था कर […]

Noimg

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज पिन समारोह आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, भागलपुर कर्नल संजय कुमार द्वारा जिले के वरीय अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज-पिन (फ्लैग पिन) अलंकृत किया गया। समारोह के दौरान आयुक्त भागलपुर हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, नगर आयुक्त शुभम कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भागलपुर जस्टिस राज कुमार राजपूत के औपचारिक परिधान पर ध्वज पिन लगाया गया। यह ध्वज-पिन राष्ट्र सम्मान, एकता और सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। अधिकारीगण ने इस पहल की सराहना की और देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। Chanchal Jha

Noimg

भागलपुर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई शुरू: सड़क पर सामान फैलाने वालों पर कल से सिविल ड्रेस में रखी जाएगी निगरानी, नगर निगम करेगा चालान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों पर उतरी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत लोहिया पुल के नीचे से की गई, जो खलीफा बाग चौक होते हुए वैरायटी चौक तक चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथ व सड़क पर दुकान फैलाने वाले सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि अब फुटपाथ और सड़क पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रात डीएसपी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि बुधवार से सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात रहेंगे। यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाते पाया गया, तो उसकी फोटो खींचकर नगर […]

Noimg

बाबूपुर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, एक यात्री गंभीर, ड्राइवर फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा गाड़ी ने सामने से जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ऑटो को धक्का मारने के बाद हाइवा खुद भी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद हाइवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश […]

Noimg

गश्ती के दौरान बड़ा हादसा: सजौर थाना की पुलिस गाड़ी पलटी, पांच जवान घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के बधाव रब्बीचक गांव में मंगलवार देर शाम गश्ती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सजौर थाना की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई, जिससे पुलिस टीम के पांच जवान घायल हो गए। घायलों में एसआई शंकर कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, मंगल राम, बांका जिले की महिला जवान सोनी कुमारी और खगड़िया के संजीत कुमार सिंह शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अरविंद कुमार सिंह और महिला जवान सोनी कुमारी की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य तीन जवानों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]