May 15, 2022
एकचारी महागामा सड़क पर धनोरा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना ,7 घंटे रोड जाम // GS NEWS
DESK 04 Bबेटी की आनी थी बारात, ट्रक से कुचलकर चाचा भतीजा की हुई मौत निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, एकचारी महागामा सड़क पर धनौरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने रोड किनारे खड़े चाचा भतीजा को रौंद दिया। इससे चाचा मौनी पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं भतीजा महेश पासवान को पास के निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर खलासी गोपाल मंडल को पकड़कर पिटाई कर दी ।वहीं चालक भागने में सफल हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने एकचारी महगामा पथ को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची रसलपुर पुलिस ने ग्रामीणों को […]