Category Archives: Uncategorized

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए भागलपुर जंक्शन से खुलने वाली कई ट्रेनों को अगले आदेश तक किया गया रद्द||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे प्रभाव का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है, बंगाल से भागलपुर आने वाली कई ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है, जबकि भागलपुर जंक्शन से खुलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है, भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी के प्रभाव के कारण रेलवे यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है, जिसका रेवेन्यू पर भी काफी असर पड़ा है, साथ ही स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा : जिप ने एसडीओ से मिल खैरपुर कदवा से लूरी दास टोला सड़क मार्ग की करवाई मरम्मती ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बीते वर्ष बरसात के दिनों में प्रधानमंत्री सड़क योजना से बने खैरपुर कदवा से लूरी दास टोला जाने वाली सड़क मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गई थी. जिससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण बराबर छोटे-बड़े दुर्घटना होते रहते थे. जिसको लेकर नवगछिया जिप नंदनी सरकार ने लगातार एसडीओ से मिल कर सड़क की मरम्मती कार्य संवेदक से करवाई. जहां गड्ढे में ईंट के टुकड़े डाल कर भरा गया है. वहीं जिप नंदनी सरकार के साथ गौरव राय ने केंद्र व राज्य सरकार समेत पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा है कि- पंचायती राज्य संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य संसाधन में सुधार के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि जिला परिषद को जिला, अनुमंडलीय व […]

नवगछिया एसडीओ एवं एसडीपीओ ने शहर के मैरेज हॉल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में लगातार कोरोना संक्रमण की वृद्धि जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार के द्वारा घोषित लॉक डाउन का प्रशासनिक स्तर सख्ती से पालन कारवा जा रहा है। शुक्रवार की संध्या नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ नवगछिया एनएच 31 एवं नवगछिया शहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनो पदाधिकारियों ने एनएच पर संचालीत हो रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने एनएच किनारे मैरेज होल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शहर क्षेत्र का भी जायजा लिया। शहर के निरीक्षण में उन्होंने एक मैरेज हॉल में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों […]

पीएचसी नारायणपुर में 122 लोगों का ऐंटिजन जॉच,मिले दस संक्रमित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- पीएचसी नारायणपुर में बुधवार को पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार की देखरेख में 122 लोगों का कोरोना एंटिजन जॉच किया गया संदिग्ध 50 लोगों का सेंपल आरटीपीसीआर जॉच के लिए मायागंजअस्पताल भागलपुर भेजा गया जॉच के दौरान दस लोग संक्रमित मिले है।उक्त जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ बिनोद कुमार ने बताया की जॉच के दौरान एक पीएचसी कर्मी समेत कंटेनमेट जोन मधुरापुर बाजार एवं चौहद्दी,मौजमा से दो-दो,चकरामी,नगरपारा से एक-एक संक्रमित मरीज मिले है साथ ही अदर पटना एवं भागलपुर के बाबुपुर से एक-एक संक्रमित मरीज पाए गए हैपीएचसी से सभी संक्रमित मरीज को दवाई उपलब्ध कराकर अपने परिजन व आमलोगों से बचाव के साथ होम कोरंटीन रहने के साथ गाइडलाइन पालन करने का निर्देश दिया गया है। DESK 04

नवगछिया : आंधी पानी से मक्का और केला किसानों को व्यापक नुकसान ||GS NEWS

DESK 040

जिला पार्षद गौरव राय ने जिला कृषि पदाधिकारी को किसानों की समस्या से कराया अवगत नवगछिया – सोमवार को देर शाम आए तूफान और बरसात से नवगछिया अनुमंडल के मकई और केला के किसानों को व्यापक नुकसान हुआ है. विभिन्न इलाकों के किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन लोगों को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है. केले के अधिकांश पर बागान में ही गिर गए. किसानों की समस्या को देखते हुए खरीक उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद गौरव राय ने जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कांत झा से दूरभाष पर बातचीत कर क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. श्री राय ने कहा कि कृषि पदाधिकारी ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है. प्रभात खबर […]

भागलपुर : मैच्योरिटी का पैसा नहीं दिए जाने से आक्रोशित लोगों ने सहारा इंडिया बैंक में जमकर काटा बवाल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय में मैच्योरिटी का पैसा नहीं दिए जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं के द्वारा जमकर बवाल काटा, इस दौरान उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मियों पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया, उपभोक्ताओं ने बताया कि उन सभी का मैच्योरिटी का पैसा बरसों से बकाया है. जिसको लेकर बार-बार सहारा इंडिया के कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा था और बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा उनके पैसे को जल्द दिए जाने का भरोसा भी दिया जा रहा था, आज जब वे अपना मैच्योरिटी का पैसा मांगने के लिए सहारा इंडिया का कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों को बैंक से गायब पाया, जिसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं के द्वारा सहारा […]

पूर्णिया में अपहरण के बाद लोजपा नेता की ह’त्या ||GS NEWS

DESK 040

29 अप्रैल को पूर्णिया से लोजपा नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद कृत्यनन्द नगर के डंगराहा से आज पुलिस ने उसकी लाश को बरामद किया है। पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । इसके बाद परिजन आर एन साव चौक पूर्णिया पर लाश को रखकर आंदोलन कर रहे हैं । परिजनों का कहना है कि जिस तरह से लोजपा नेता का अपहरण किया गया और पुलिस झूठ पर झूठ बोलती रही और इस बीच अपहरणकर्ता द्वारा दस लाख की फिरौती भी दी गई लेकिन आज उसकी लाश मिलना ना सिर्फ पुलिस की नाकामी है बल्कि जंगलराज की ओर इशारा कर रहा है । बताते चलें कि कल अनिल […]

कुर्सेला : नहीं रहे  “कंगना रसै रसै झुनुर – झुनुर बोले”के गीतकार भगवान प्रलय||GS NEWS

DESK 040

-अंगीका साहित्य के लोकप्रिय एवं चर्चित लोक कवि भगवान प्रलय के असामयिक निधन पर अंग सांस्कृतिक लोक मंच के कलाकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना। अंगीका जगत एवं अंग साहित्य के लोकप्रिय एवं चर्चित लोक कवि,गीतकार,नाटककार भगवान प्रलय के असामयिक निधन पर अंग सांस्कृतिक लोक मंच डुमरीया के लोक कलाकारों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।बताते चलें कि लोक कवि भगवान प्रलय का. उनके पैतृक आवास कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत महेशपुर में लम्बी बीमारी के बाद 78 वर्ष की उम्र में  रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर अंग सांस्कृतिक लोक मंच डुमरीया के संयोजक एवं निर्देशक चन्द्रशेखर सुमन,अध्यक्ष चन्द्रहास मंडल,सचिव रवि प्रिय,कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल, कार्यकारी निदेशक विनोद […]