Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : महिला हत्याकांड मामले के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया :इस्माइलपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले के आरोपी रंगरा ओपी क्षेत्र के तिनटेंगा निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रंजीत कुमार की गिरफ्तारी इस्माईलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने थाना क्षेत्र के स्पर संख्या दो से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया रंजीत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास रात थी। गुप्त सूचना मिली थी कि रंजीत दो नवर स्पर पर आया हुआ है। सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि 20 अप्रैल को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में विवाहित महिला रोमिता देवी 30 वर्ष पति दिनेश मंडल की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। DESK 04

भागलपुर के बब्बरगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए लूटपाट की घटना से इलाके में भय का माहौल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के बब्बरगंज थाना क्षेत्र के बब्बरगंज में दिनदहाड़े लाखों रुपए नगद और जेवरात के लूटपाट की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है, घटना के बाबत मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी गोविंद कुमार ने बब्बरगंज थाने में 2 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, दिए गए आवेदन में गोविंद कुमार ने बताया है कि उसके बहनोई नीतीश कुमार और बहन श्रुति से खुटहा निवासी अंगद कुमार और रंकज कुमार ने रंगदारी की मांग की थी, जिसके बाद डर से उसके बहन और बहनोई कल विक्रमशिला आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली चले गए, उसके बाद आज दिनदहाड़े दोनों आरोपी पहुंचे और घर के गोदरेज में बहन की शादी के लिए रखे […]

वरिष्ठ न्यूज़ एंकर के निधन पर नवगछिया AIRA नें जताया दुख, कहा : देश ने एक बेबाक छवि को खो दिया

Barun Kumar Babul0

देश के जाने-माने न्यूज एंकर रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया । निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में समाचार पत्र मीडिया से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई इस बाबत ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (AIRA) आइरा के भागलपुर जिला व नवगछिया अनुमण्डल के पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है . आयरा के भागलपुर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भारती, नवगछिया जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर सहित आइरा के सभी जुड़े पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स प्रिंट एवं वेब मीडिया के मीडिया कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है । वही भागलपुर के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा कि उनके असामयिक निधन से देश के मीडिया जगत को […]

भागलपुर : कोरोना से बचाव को लेकर सरकार के द्वारा जारी नए गाइडलाइन को पालन कराने डीएम और एसएसपी उतरे सड़क पर||GS NEWS

DESK 040

पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोराना संक्रमण को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग करने के बाद पूरे प्रदेश के सभी दुकानों को संध्या 4 बजे तक बंद कर दिए जाने का आदेश पारित किया है, जिसके बाद भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए आदेश का पालन कराने हेतु भागलपुर के. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी निताशा गुड़िया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो भागलपुर के स्टेशन चौक, वैरायटी चौक, सुजागंज बाजार साहित शहरी क्षेत्र के सभी बाजारों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सड़क पर उतर कर राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराते दिखे, इस दौरान माइकिंग कर लोगों से अपनी-अपनी दुकानों को […]

नारायणपुर : दो लाख दहेज नहीं देने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक||GS GEWS

DESK 040

पीड़ित महिला ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन नारायणपुर के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बलहा में दो लाख दहेज नहीं देने पर पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला गुलफसाना खातून पति मो जुबेर ने नवगछिया महिला थाना में पति सहित ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने नहीं देने पर तलाक देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित महिला ने इस संदेश में कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित महिला गुलफसाना खातून ने बताया कि 25 जुलाई वर्ष 2015 को मुस्लिम रीति-रिवाज के मेरी शादी बलहा निवासी मो जुबेर से हुई […]

बिहपुर विभूति दास मामला : गौरीपुर में एसडीओ के आश्वासन पर आठ घंटे बाद टूटा जाम, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Barun Kumar Babul0

गौरीपुर में एसडीओ के आश्वासन पर आठ घंटे में टूटा जाम, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर कर दिया था जाम परिजन मुआवजे, सरकारी नौकरी एवं दोषी पुलिसकर्मी को सजा दिलाने का कर रहे थे मांग लोगों ने किया पुलिस के खिलाफ नारेबाजी बिहपुर – बुधवार को प्रखंड के गौरीपुर चौदह नंबर सड़क पर झंडापुर ओपी पुलिस के हाजत में मंगलवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो चालक विभूति कुमार दास उर्फ मनीष दास की संदिग्ध मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शव को रखकर करीब आठ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान बाइक चालक, ऑटो चालक एवं अन्य वाहन के रुकने से आवागमन बाधित हो गया ।लेकिन पुलिस ने दूसरे रास्तों से निकाल कर आवागमन शुरू करवाया। […]

बिहपुर : स्कॉर्पियो लूट कांड के आरोपी की पुलिस हाजत में मौत, परिजनों में आक्रोश||GS NEWS

DESK 040

गमछे के सहारे गले मे फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका शरीर पर कई जगह पर हैं जख्म, भागलपुर में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम सुबह झंडापुर ओपी और अनुमंडल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील नवगछिया – बिहपुर के झंडापुर ओपी हाजत में पिछले दिनों स्कार्पियो लूट कांड मामले में नामजद आरोपी बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी 22 वर्षीय विभूति कुमार उर्फ मनीष कुमार की संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गयी है. पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह उनलोगों ने थाने के हाजत में एक गमछे के फंदे के सहारे विभूति के शव को झूलते देखा. आनन फानन में शव को नीचे उतार कर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने युवक को […]

नवगछिया में कोरोना के रिकॉर्ड 100 नए मामले आये सामने ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया में कोरोना भयावह रूप अख्तियार करता जा रहा है. ऐसी स्थिति में नवगछिया के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कोरोना रोगियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है. नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी में हुए शुक्रवार को कोरोना जांच में रिकॉर्ड 100 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी है. जिसमें गोपालपुर से 38, नवगछिया से 29, नारायणपुर से 22, बिहपुर से पांच, खरीक से एक, रंगरा से चार और इस्माइलपुर से एक संक्रमित रोगी की पहचान की गयी है. जानकारी मिली है कि वर्तमान समय में नवगछिया अनुमंडल में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. नवगछिया में 29 लोग कोरोना संक्रमित नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज […]

नवगछिया : जनवितरण प्रणाली दुकानदार ह’त्याकांड में एक को उम्रकैद की सजा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एडीजे थ्री की अदालत ने गुरुवार को सुनाई सजा नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी की अदालत ने जन वितरण प्रणाली दुकानदार रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी तारिणी सिंह हत्याकांड में दोषी पाते हुए मुरली निवासी अभियुक्त देवेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ में न्यायालय ने पीड़ित परिवार को 50,000 अर्थदंड देने का भी फैसला सुनाया है। समय से अर्थदंड की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।न्यायालय ने गवाहों की गवाही के आधार पर देवेंद्र सिंह को दोषी पाते हुए अपना फैसला सुनाया है। हत्याकांड मामले में अभियोजन पक्ष से बहस में हिस्सा लिए अपर लोक अभियोजक श्रीकिशोर झा ने बताया कि […]

सुल्तानगंज में नाईट कर्फ्यू में देर रात तक नर्तकी लगाती रही ठुमके , टूटता रहा कोरोना प्रोटोकॉल

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के सुल्तानगंज में राज्य के मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के वेब को रोकने के लिए राज्य भर में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है, इसके तहत रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पूरी तरीके से कर्फ्यू लागू होगा और स्थानीय प्रशासन को इसे सुचारू रूप से पहल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद इसके सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के महेशी में चैती दुर्गा का भव्य मेला लगा हुआ है। इतना ही नहीं देर रात तक अश्लील गानों की धुन पर नर्तकी झूमते रहे और उसके सामने हजारों की संख्या में भीड़ तालियां बजाती रही। कोरोना संक्रमण और प्रोटोकॉल को दरकिनार कर देर रात तक भीड़ ने जमकर ठुमके लगाए किसी के चेहरे पर ना तो […]