Category Archives: Uncategorized

नवगछिया के भवानीपुर के दुकान में घुस गए तीन सांप, ग्रामीणों में कौतूहल || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा – रंगरा के भवानीपुर गांव में गुरुवार को सुबह नौ बजे रवि साह की किराना दुकान में एकाएक तीन सांपों के घुस जाने से दुकानदार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक काफी मशक्कत करने के बाद तीनों सांपों को दुकान से बाहर किया गया। तीनों सांप हरहरा प्रजाति के थे। इलाके में मान्यता है कि हरहरा प्रजाति के सांप सांपों की देवी विषहरी की प्रजाति से आते हैं। अतः इस प्रजाति के सांप पूजनीय होते हैं। इसलिये दुकानदार समेत मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने सांपों को बिना कोई क्षति पहुंचाए दुकान से बाहर किया। एकाएक दुकान में तीन सांपों के घुस जाना ग्रामीणों के कौतूहल का विषय है। सांपों के जानकार […]

नवगछिया बाजार में प्रशासनिक गाइडलाइन की उड़ रही है धज्जियां, गंभीरता से नहीं ले रहे हड़िया पट्टी के दुकानदार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन तो दुकानदार के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी – थाना अध्यक्ष नवगछिया में कोरोना की दूसरी पारी को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। नवगछिया शहर के हरिया पट्टी बाजार में कोरोना तनिक भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बुद्धिजीवी लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ कोरोना भयावह रहा है तो दूसरी तरफ कुछ दुकानदारों को अभी भी 18 घंटे तक कमाई करने की फिक्र है। मालूम हो कि सभी तरह के दुकानदारों को नियमतः गाइडलाइन के अनुसार दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है। लेकिन कई ऐसे दुकानदार है जो अपनी दुकानों को 18 घंटे तक खोल कर रखना चाह रहे हैं। गुरुवार […]

नवगछिया के नगरह में मनाया गया आगमानंद जी महाराज का अवतरण दिवस || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर आगमानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर अनुमंडल क्षेत्र के नगरह में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते पूजा अर्चना कर अवतरण दिवस मनाया गया। नगरह स्थित ललितेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई , पोंगल प्रसाद व आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। संध्या काल में ग्रामीण संगीतकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया। सनातन सेवा समीति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्क , सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई साथ ही प्रसाद के लिए पहुंचे भक्तों को दूरी बनाकर प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर अरूण सिंह, माधवानंद ठाकुर, शरद योगी, सुनील सिंह, सुशील ठाकुर , विष्णु सिंह ,सूरज झा,नंदन सिंह, दीपक सांडिल्य, अभिनव मानस ,सुशांत ,फंटूश आदि मैजूद रहे। […]

नवगछिया के दुकानदार नें लगन को देखतें हुए प्रशासन से की, दिनभर दुकान खोलने की मांग // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

करोना महामारी के बीच लगन को देखते हुएनवगछिया के बाजार के दुकानदारों ने दिनभर दुकानें खोलने की कि प्रशासन से मांग की हैं । दुकानदारों का कहना है कि 2020 में कोरोना महामारी से हम लोग पहले ही काफी नुकसान में चल रहे हैं अगर इसी तरह समय सीमा लगाया गया तो हम लोगों की रोजी रोटी कैसे चलेगी इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए हम लोगों के दुकान में जो कर्मचारी है उसका वेतन हम लोग कैसे देंगे इस पर सरकार को विचार करने की आवश्यकता है । बाजार के हड़िया पट्टी के दुकानदार अशोक केडिया शिवम सराफ, प्रमोद चिरानिया राहुल यदुका आदि ने मांग की हैं । उनका कहना है कि हम लोगों को दुकान खोलने की […]

नवगछिया : पुलिस ने शहर में किया मास्क वितरण, लोगों को किया जागरूक || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया शहर में रविवार को थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बिना माक्स के घूम रहे लोगों को जुर्माना भी किया एवं मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी. इस दौरान उन्होंने लोगो के बीच मास्क का भी वितरण किया. चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने के लिए जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नवगछिया शहर में लगातार कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. ऐसे में व्यापक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना का गाइडलाइन पालन करना ही एकमात्र […]

नवगछिया : दारोगा अजीत ने दुकानदार को पैसे देकर सुलझाया विवाद|| GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया बाजार में एक दुकानदार और एक वृद्धा के बीच खरीदने के बर्तन लौटाने को लेकर विवाद को नवगछिया थाने में प्रतिनियुक्त दरोगा अजीत ने मौके पर ही सुलझा दिया है. जानकारी के अनुसार एक वृद्धा ने अपनी बेटी की शादी के लिए बर्तन की दुकान से कुछ बर्तनों की खरीदारी की थी जिस पर वृद्धा ने दुकानदार से ही नाम भी लिखवा लिया था. कुछ देर बाद ही वृद्धा यह कहकर बर्तन लौटाने के लिए आयी कि किसी ने उसे यह बर्तन दे दिया है इसलिए अब इस बर्तनों की जरूरत नहीं है. वृद्धा ने दुकानदार को बताया कि वह काफी गरीब है. अब जब बर्तन का इंतजाम हो गया है तो अगर उसे पैसे मिल जाते […]