Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में एक घायल||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर हुए सड़क दुर्घटना में इटहरी बाराहाट निवासी गणेश यादव 58 वर्ष पिता स्वर्गीय बिसो यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची ढोलबज्जा पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गणेश यादव बाबा विशु राउत धाम दूध अर्पित करने के लिए गए हुए थे. लौटने के क्रम में बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ सड़क पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह […]

नवगछिया : पकड़ा गांव में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मार कर हत्या ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा के लीची बागान में गुरुवार की सुबह एक युवती की क्षतविक्षत लाश बरामद किया है. मृतक युवती की पहचन पकरा निवासी सोनी कुमारी उर्फ सिट्टू कुमारी 19 वर्ष पिता प्रदीप सिंह के रूप में की गई है. मृतक यवती की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई है. अपराधियों ने युवती के मुंह मे गोली मारी है. चेहरे पर काफी समीप से गोली मारने से उसका चेहरा पूरी तरह से विभस्त हो गया है. युवती का शव उसके घर से महज सौ मीटर दक्षिण लीची बगीचे से बरामद किया गया है. बगीचे में शव होने की सूचना मिलने पर मौके पर नवगछिया पुलिस स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. इस […]

नवगछिया : भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय संविधान के रचयिता, सदियों से शोषित एवं सामाजिक भेदभाव से उपेक्षित बहुजन समाज और महिलाओं की मुक्ति के महानायक, भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती जदयू कार्यालय के कर्पूरी भवन में मनाई गई. यह जानकारी जदयू मीडिया सेल के जिलासंयोजक प्रिंस कुमार ने दी, मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब सिम्बल ऑफ नॉलेज और दुनिया के छठे विद्वान के नाम से जाने जाते हैं. बाबा साहेब का कथन हैं शिक्षित बनो, संगठित करो संघर्ष करो, इसी पर चलने की हम सब को जरूरत हैं।मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, प्रेम लाल दास,फैयाज राणा, अमन आनंद, राहुल राय, […]

भागलपुर : अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण कोरोना पेशेंट की मौत के बाद उग्र परिजनों ने जमकर काटा बवाल ||GS NEWS

DESK 040

एक तरफ राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने का दावा कर रहे हैं, और स्वास्थ सुविधा दुरुस्त करने की कवायद को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत हाल के दिनों में भागलपुर के मायागंज अस्पताल का दौरा भी कर चुके हैं, और इसको लेकर अस्पताल अधीक्षक को हटा भी दिया गया लेकिन भागलपुर मायागंज अस्पताल है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है, आज भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बृजेश महाराज कि मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और आईसीयू में जमकर तोड़फोड़ की, हालांकि बाद में घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को […]

नारायणपुर में सुंदरम फास्ट फूड का भव्य उद्घाटन, इलाके के लोगों में हर्ष ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार के आदर्श क्लिनिक के बगल व सहारा कोचिंग सेंटर के समीप नवगछिया अनुमंडल का सुप्रसिद्ध सुंदरम का चौथा ब्रांच सुंदरम फास्ट फूड का भव्य उद्घाटन किया गया । फास्ट फूड के उद्घाटन में संचालक नवीष कुमार उनकी माता मंजू देवी एवं सुंदरम ब्रांड के निर्देशक श्रीजीत सुंदरम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । मौके पर संचालक ने बताया कि उनके फास्ट फूड में सभी तरह के चाइनीस फास्ट फूड कोल्ड ड्रिंक इत्यादि उपलब्ध है जो नारायणपुर बाजार क्षेत्र का पहला फ़ास्ट फ़ूड काउंटर हैं । मौके पर राजेश यादव, नित्यानंद यादव, रविंद यादव, सुमित यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया : आलोक झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के सिमरा निवासी आलोक झा उर्फ आकाश हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चीकू मिश्रा उर्फ दीपक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि पुलिस में इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी चीकू मिश्रा के भाई सूरज कुमार उर्फ मिक्कू मिश्रा को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया था कि पैसे के लेनदेन में चीकू ने आलोक की हत्या कर दी है. घटना की रात अंतिम बार जब मृतक की पत्नी श्वेता कुमारी को अपने पति से बात हुई तो चीकू मिश्रा वहीं पर था और श्वेता की बात चीकू से भी हुई थी. घटनास्थल पर […]

नवगछिया : आर्थिक तंगी से त्रस्त संचालक की हृदयगति रूकने से हुई मौत, संघ ने जताया शोक || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया- प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन नवगछिया के सदस्यों ने भागलपुर जिले के अलीगंज स्थित सरस्वती बाल निकेतन के संचालक डॉ. उमेश ठाकुर के अचानक हृदयगति रूकने से हुई मौत पर शोक जताया. संध के अध्यक्ष विश्वास झा ने बताया कि डॉ. ठाकुर एक विद्वान एवं मृदुभाषी संचालक थे. लगातार स्कूल बंद रहने के कारण आर्थिक तंगी से जुझ रहे थे. उनके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा था। इसी चिंता से अचानक सोमवार शाम को उनकी हृदयगति रूकी और उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से संचालकों के बीच सरकार के प्रति खासा नाराजगी देखने को मिली. श्री झा ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब सभी विद्यालय संचालक कटोरा लेकर भिक्षाटन कर अपना पेट भरेंगे. उन्होंने […]

आलोक हत्याकांड सिमरा : आलोक उर्फ आकाश की हत्या में शामिल थे पांच से छः लड़के – हत्या से पहले मुख्य आरोपी चिक्कू के घर पर चली थी पार्टी

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के सिमरा गांव निवासी आलोक झा उर्फ आकाश हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी घटना के दूसरे दिन भी फरार चल रहा है. दूसरी तरफ इसी मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी चिक्कू झा के भाई मिक्कू झा को नवगछिया पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने सघन पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के संदर्भ में परिजनों का कहना है कि आलोक की हत्या को अंजाम देने में सिर्फ चिक्कू और उसका भाई ही नहीं बल्कि 5 से 6 लड़के शामिल हैं. परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. घटना के बाद से ही मृतक आलोक झा के परिजन गहरे सदमे में है. देर रात […]

भागलपुर के सुल्तानगंज में अज्ञात अपराधियों ने बालक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कसमाबाद गांव में घर पर भुट्टा खा रहे एक बालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे रवि बुरी तरह जख्मी हो गया, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, ग्रामीण अरुण मंडल ने बताया कि अचानक सुबह गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद घायल कि मां ने आकर देखा तो उसका बेटा खून से लथपथ गिरा हुआ था, परिजनों ने किसी भी तरह का किसी से कोई दुश्मनी होने से इनकार किया है, वही सुलतानगंज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई […]