Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: सड़क दुर्घटना में महिला घायल स्थिति गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – कदवा थानाक्षेत्र के बाबा बिशुराउत सेतु पथ पर कदवा गांव के पास हुए सड़क हादसे में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी स्वर्गीय महेंद्र मंडल की पत्नी मनिया देवी (55 वर्ष) की स्थिति गंभीर हो गयी है. जानकारी मिली है कि मानिया देवी अपने भतीजे कार्तिक मंडल के साथ किसी जरूरी कार्य से मोहनपुर जा रही थी. अचानक सड़क पर कुत्ता सामने दौड़ गया जिससे अनियंत्रित हो कर चाची भतीजा सड़क पर गिर पड़े. मनिया देवी की स्थिति काफी गंभीर हो गई है. घटनास्थल से दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर किया गया. Barun Kumar Babul

नवगछिया: ट्रक में चोरी का प्रयास करते पकड़ाया चोर, गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थिति टोल प्लाजा के पास रविवार के दोपहर में खड़ी ट्रक में चोरी का प्रयास करते चोर को रंगेहाथ ट्रक चालक व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. चोरी करते पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने चोर को नवगछिया गश्ती पुलिस को सुपूर्द कर दिया. चोरी करता पकड़ा गया चोर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी कोको सिंह का पुत्र छोटू सिंह है. नवगछिया थाना अध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि एनएच 31 पर ट्रक में चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया ट्रक में चोरी करने के मामले में छोटू सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: कटाव निरोधी कार्य जारी फिर भी नही रुक रहा कोसी नदी कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया  : कोसी नदी के जल स्तर में आई कमी के नदी का जगह जगह कटाव शुरू हो गया है. नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के पास नदी का कटाव लगातार जारी है. नदी कटाव करते हुए धीरे धीरे गांव की ओर बढ़ती आ रही है। नदी के कटाव जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगो मे दहशत का माहौल है. नदी के कटाव जारी रहने से सौकचा, रामनगर बिंदटोली, जोनियाँ गांव के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है जबकि नगरह, वैसी सहित अन्य  गांव पर कटाव का संकट मंडराने लगा है. हालांकि कटाव स्थल पर जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव को रोकने के लिए कटाव निरोधी कार्य जारी है. कटाव को रोकने के लिए बालू भारी बोरी एनसी […]

नवगछिया: शराब के नशे में भवानीपुर नारायणपुर थाने में कार्यरत एक जमादार दबोचा गया तो दूसरा हुआ फरार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में शराब किस कदर हावी है इसकी एक बानगी नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर नारायणपुर थाने से सामने आयी है. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में भवानीपुर नारायणपुर थाने में कार्यरत एसएसआई सुभाष कुमार (जामदार) को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया तो मौका देख कर एसएसआई परमहंस सिंह भाग निकले. भवानीपुर ओपी में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है. सूचना मिली थी कि सुबह चार बजे दोनों पुलिसकर्मियों से थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों के सो जाने के बाद शराब की चौकड़ी जमा दी थी. सूत्र बताते हैं कि थाने स्तर से […]

नवगछिया के जीबी कॉलेज के तत्वाधान में पर्यावरण और आर्थिक विकास अवसर और चुनौतियों विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जीबी कॉलेज नवगछिया में अर्थशास्त्र विभाग और आई क्यूऐसी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण और आर्थिक विकास : अवसर और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ) शिव शंकर मंडल के द्वारा किया गया. मुख्य वक्ता प्रो(डॉ) नागेश्वर शर्मा, पूर्व प्राचार्य, ए एस कॉलेज देवघर थे. जिन्होंने पर्यावरण, आर्थिक विकास एवं संवृद्धि, विकास के लिए संसाधनों के दोहन की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड के कोख में अमीरी तथा गोद में गरीबी है. दूसरे वक्ता डॉ रंजन कुमार सिन्हा, प्रभारी निदेशक, कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र, बिहार एवं झारखंड ने बिहार के कृषि जलवायु क्षेत्र की चर्चा करते हुए विकास की दौर में पर्यावरण प्रबंधन की […]

नवगछिया: भाकपा माले ने निकाली 30 किलोमीटर की न्याय यात्रा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – भाकपा माले ने रविवार को कई मांगों को लेकर ढोलबज्जा भगत सिंह चौक से लेकर नवगछिया शहर के वैशाली चौक तक 30 किलोमीटर तक न्याय यात्रा का आयोजन किया. यात्रा का नेतृत्व न्याय यात्रा का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, आरवाईए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष, रणधीर यादव, माले के युवा नेता निरंजन भारती संयुक्त रूप से कर रहे थे. भाकपा माले की विभिन्न मांगों में दलित नौजवान सुनील दास के हत्या की उच्च स्तरीय जांच करने, हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनके परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर एवं किसान […]

चुनाव से पहले नवगछिया को मिले पूर्ण जिला का दर्जा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल और वस्त्र व्यवसायी संघ नवगछिया के अध्यक्ष दयाराम चौधरी ने संयुक्त रूप से पटना में राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर चुनाव से पहले नवगछिया को पूर्ण जिला घोषित करने की मांग की है. दोनों नेताओं ने रविवार को देर शाम नवगछिया बाजार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तरफ से सकारात्मक आश्वासन मिला है. श्री कौशल ने कहा कि नवगछिया को जिला बनाने को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा उनके नेतृत्व में वर्ष 2013 से क्रमशः संघर्ष किया गया. जब जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भागलपुर और नवगछिया आये तो दोनों के द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलता रहा […]