Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग-1 का रोमांचक मुकाबला, लत्तीपुर टीम ने 5 रन से हराया नवगछिया जूनियर को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के तीसरे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मैच में लत्तीपुर टीम और नवगछिया जूनियर टीम आमने-सामने थीं। मैच के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लत्तीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने शानदार 45 रन की पारी खेली, जबकि गौतम ने 34 रन, नीतीश ने 25 रन और प्रसून सौरव ने 22 रन का योगदान दिया। उनके प्रयासों की बदौलत टीम ने निर्धारित लक्ष्य तय किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन […]

Noimg

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान पुलिस जवानों की लापरवाही उजागर ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान पुलिस जवानों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आई है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया जा रहा था। मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन और मेजर हिमांशु कुमार रवि पुलिस पदाधिकारी के साथ नवगछिया कोर्ट परिसर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आधार कार्ड सेंटर की ओर से कोर्ट में प्रवेश करने वाले द्वार पर केवल एक महिला पुलिस जवान तैनात थी, जो बेंच पर बैठकर मोबाइल फोन देख रही थी। जबकि वहां कुल तीन पुलिस जवान तैनात थे। पूछताछ में महिला पुलिस जवान ने बताया कि […]

Noimg

अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल टूर्नामेंट में एस.एस.वी. कॉलेज, कहलगांव विजयी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के निर्देशन में नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गरिमा का संचार हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के संयोजक डॉ. अतुल चंद्र घोष और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मदन अहल्या महिला महाविद्यालय और सुन्दरवती महिला महाविद्यालय के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की टीम ने विजय प्राप्त की। दूसरे मुकाबले में एस.एस.वी. कॉलेज, […]

Noimg

नवगछिया में आर.के. फिटनेस जिम का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

Chanchal Jha0

हाई-टेक मशीनों से लैस जिम में शुरू हुई स्वास्थ्य और फिटनेस की नई पहल नवगछिया। स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मखाताकिया, बीएसएनएल ऑफिस के समीप आर.के. फिटनेस जिम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का नेतृत्व नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, पूनम प्रताप नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने संचालक के माता-पिता के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, क्षेत्रीय गणमान्य लोग और स्वास्थ्य प्रेमी उपस्थित थे। समारोह के दौरान जिम की आधुनिक सुविधाओं और हाई-टेक फिटनेस मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया। संचालक रवि कुमार द्वारा बताया गया कि जिम में उन्नत कार्डियो मशीनें, स्ट्रेंथ […]

Noimg

सैदपुर में श्री शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

कलश शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का रंग नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को वैष्णवी सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां श्री शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नवगछिया शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से भर गया। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान स्वामी आगमानंद जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ शिवजी की मूर्ति में प्राण प्रवेश कराया। इसके बाद श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें […]

Noimg

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सैदपुर में सुरक्षा कर्मी से मारपीट का मामला || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सैदपुर में रविवार की देर रात सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा विवाद सामने आया। इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के छात्रावास टाइप फोर में अंशकालिक शिक्षिका ब्यूटी कुमारी की महिला रिश्तेदार ने गार्ड और आदेशपाल सुनीता सिंह को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ब्यूटी कुमारी छात्रावास का दरवाजा खटखटाकर अपने महिला और पुरुष रिश्तेदारों को अंदर ले जाने की जिद करने लगी। नियम के अनुसार पुरुष रिश्तेदारों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान महिला रिश्तेदार ने गार्ड सुनीता सिंह को कान में थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कुछ देर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रसोइया और वार्डन महोदया मौके पर पहुंच कर स्थिति को शांत कर दिया। प्रभारी वार्डन ने बताया कि […]

Noimg

पूर्वी ओवरब्रिज पर सड़क हादसा: शिक्षिका गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। सोमवार को पूर्वी ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में अजय कुमार की पत्नी नवगछिया निवासी सावित्री कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सावित्री कुमारी सुंदर चौक, भवानीपुर स्थित मावि में शिक्षिका हैं। जानकारी के अनुसार, सावित्री कुमारी अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय रही थीं। इसी दौरान पूर्वी ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका के पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तात्कालिक इलाज शुरू किया। दुर्घटना के समय ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात […]

Noimg

नवगछिया में गश्ती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 19 किलो गांजा बरामद, दो होमगार्ड जवान व चालक घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बाबा विशु राउत सेतु पथ के राजा पेट्रोल पंप के पास पुलिस की गश्ती के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लगभग 19 किलो गांजा बरामद किया गया। इस घटना में दो होमगार्ड जवान और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना के दो होमगार्ड जवान बाइक से नवगछिया जीरोमाइल से बाबा बिसुराउत पुल की ओर गश्ती पर जा रहे थे। जवानों की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी फुलेश्वर सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार और ढोलबज्जा बाजार के विश्वशांति पासवान के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय चौसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सीएनजी ऑटो ने गश्ती कर रहे जवानों को देखकर और तेज […]