Category Archives: नवगछिया

Noimg

117.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । 25 जनवरी 2026 को भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि एनएच- 31 मुख्य मार्ग पर बलहा स्थित एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है। प्राप्त सूचना के आलोक में भवानीपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर वाहन की तलाशी के क्रम में वाहन चालक दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकडबांक निवासी रघुनंदन कुमार पिता राजकुमार मंडल को जख्मी हालत में ईलाज हेतू अस्पताल पहुँचाया गया। साथ ही कार से कुल 117.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उसके पास से एक मोबाइल भी जप्त किया गया। जख्मी का इलाजोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख़्या- 24/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 […]

Noimg

गृहभेदन मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

चोरी गई सामान बरामद नवगछिया । 25 जनवरी 2026 को वादी ललित शर्मा द्वारा गोपालपुर थाना को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अभिया स्थित इनके घर से 02-03 व्यक्तियों द्वारा घर में रखे ड्रम सहित 75 किग्रा मक्का चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से गोपालपुर अभिया निवासी अजीत कुमार पिता शंकर मंडल, करण कुमार पिता बौकु मंडल, सुधांशु कुमार पिता सुशील कुमार को चोरी गई सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 28/26, धारा- 331 (4)/305/317(2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम तिनटंगा करारी हरिजन टोला में दिवाकर कुमार उर्फ कलयुगिया यादव अपने साथी बासुकी मंडल के साथ मिलकर फायरिंग कर रहा है। उक्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल एवं आसूचना संकलन के आधार पर दिवाकर कुमार उर्फ कलयुगिया यादव के घर से छापामारी कर एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 26/26, धारा- 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया में 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, डायल 112 की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया में डायल 112 पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उजानी निवासी मोहम्मद मक्कुल के पुत्र मोहम्मद शमशेर के घर चोरी की घटना हुई थी। बताया गया कि घर में उनकी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए कीमती आभूषण, सामान तथा लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कोलकाता गए हुए थे, इसी का […]

Noimg

नवगछिया में 10 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, डायल 112 की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया में डायल 112 पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई संपत्ति का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उजानी निवासी मोहम्मद मक्कुल के पुत्र मोहम्मद शमशेर के घर चोरी की घटना हुई थी। बताया गया कि घर में उनकी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए कीमती आभूषण, सामान तथा लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कोलकाता गए हुए थे, इसी का […]

Noimg

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबास, कर्पूरी बांध के समीप सोमवार की रात करीब 8:50 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशाहा ग्राम निवासी धीरज कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता जवाहर शर्मा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज कुमार अपनी स्पलेंडर बाइक से किसी कार्य से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज […]

Noimg

“मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

गणतंत्र दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा ने किया आयोजन नवगछिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से 26 जनवरी 2026 को मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में “मेरा लहू देश के नाम” शीर्षक से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मानव सेवा और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, पूर्व शाखा अध्यक्ष रवि सर्राफ, मारवाड़ी विवाह भवन कार्यकारिणी सदस्य मनोज चौधरी, संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल, कार्यक्रम संयोजक विकास चिरानीया, नवगछिया […]

Noimg

नगर परिषद कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नवगछिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, नवगछिया एसडीएम रोहित कर्दम, सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, नगर परिषद के सभी पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर सभापति प्रीति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और देश […]

Noimg

भक्तिरस में डूबा खरीक बाजार, माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । खरीक बाजार इन दिनों पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है। साह च्वाइस क्लब के तत्वावधान में कार्तिक स्थान पर स्थापित माँ सरस्वती की भव्य और अलौकिक प्रतिमा ने पूरे क्षेत्र को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग दिया है। माँ सरस्वती की इस भव्य प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे खरीक बाजार क्षेत्र में मेले जैसा उत्सवपूर्ण माहौल बना हुआ है। माँ सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। श्रद्धालु माँ की आराधना कर सुख-समृद्धि, विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में भक्ति […]