Category Archives: बाढ़

‘बिहार:- कोरोना से रिकवरी रेट बढ़ा,अब 69 फीसदी लोग हो रहे हैं स्वस्थ’GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और उसके रोकथाम के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. ये जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार और स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने दी. साथ ही राज्य में कोरोना के रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी.सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि बाढ़ और कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार काफी सजग है और तत्परता से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच तेजी से […]

बिहार के SSB जवानों ने बाढ़ के पानी में खड़े होकर फहराया तिरंगा GS NEWS

PUJA JHA0

आज पूरा देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लाल किला पर पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया जबकि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने. हालांकि, पश्चिम चंपारण के बगहा में एसएसबी 21 वीं बटालियन के कैंप में जवानों का जोश देखने को मिला. इंडो-नेपाल सीमा के सरहद पर तैनात एसएसबी जवानों ने बाढ़ के पानी खड़े होकर ध्वजारोहण किया बाढ़ के जमा पानी मे एसएसबी ने किया झंडोतोलनगंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तकरीबन एक सप्ताह से झंडू टोला स्थित एसएसबी कैंप में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. इससे जवानों का खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके जज्बा और जोश कम नहीं है. […]

गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने फहराया तिरंगा, बोले- कोरोना के बाद बदले देश के हालात GS NEWS

PUJA JHA0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने सलामी भी ली. इसके बाद वह राज्य की जनता को संबोधित किया.आजादी के जश्न में पटनावासी डूब चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गांधी मैदान में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इसके बाद सीएम नीतीश ने मास्क लगाकर 11 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सिर्फ पासधारक ही गांधी मैदान समारोह में पहुंचे। इस बार झांकियां नहीं निकलीं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में कोरोना के साये के बीच राजधानीवासी घरों में रहकर ही आजादी का पर्व मना रहे हैं। कलेक्ट्रेट-कमिश्नरी में छात्राओं को आमंत्रण नहींकमिश्नरी और कलेक्ट्रेट के समारोह में राजकीय बालिका मध्य विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान गाती हैं। […]

Noimg

नवगछिया: कोसी के पानी मे डूबने से बच्ची की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में के पीछे कोसी नदी में डूबने से उझानी निवासी महम्मद बदरुद्दीन की 12 वर्षीय पुत्रसीमा खातून की मौत हो गई है. बच्ची के कोसी नदी में डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सब को पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है परिजनों ने बताया कि कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के कारण […]

Noimg

ढोलबज्जा: कदवा में, मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक का मिला शव, दूसरे की खोज जारी ढोलबज्जा: कदवा में, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित की गई प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत झड़कहवा के पुलिया समीप कोसी नदी में डूबने से हो गई. दोनों युवक कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला निवासी छुतहरू राय के पुत्र शलेश कुमार (18) व कपिलदेव सिंह के पुत्र सोनू कुमार (21) हैं. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ पहुंचे एसआई संजय कुमार ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन के बाद शलेश कुमार के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला. वहीं दूसरे सोनू कुमार के शव देर शाम तक नहीं मिल पाया था. मौत के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर […]

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला:-बिहार सरकार कोरोना और बाढ़ से निपटने में फेल GS NEWS

PUJA JHA0

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार कोरोना संकट और बाढ़ से निपटने में फेल हो रही है। बिहार में बाढ़ को लेकर बिहारवासी हर साल ऐसी तस्वीर देखते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में है। उन्हें अच्छा खासा अनुभव है। फिर भी क्या बदलाव आया? चिराग पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर राज्य की अपनी ही एनडीए सरकार पर हमलावर दिखे। कहा बिहार अभी चुनाव के लिए तैयार नहीं है। समाज का पिछड़ा वर्ग अब भी तकनीक से बहुत दूर है और बिहार के सभी समाज के बीच वर्चुअल रैली के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता है। मैंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उनको परिस्थिति से अवगत करा दिया है। लोजपा अध्यक्ष […]

बिहार में कोरोना संकट में नाव बनी एंबुलेंस:-बाढ़ में फंसे कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए तैनात GS NEWS

PUJA JHA0

बिहार में वैश्विक महामारी के प्रकोप के साथ ही बिहार में बाढ़ का खतरा उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है पूरा बिहार को रोना और बाढ़ की चपेट में है बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है तो वही कोरोना संक्रमण की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या और बाढ़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने वोट एंबुलेंस बनाया है. इससे बाढ़ में फंसे कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है. कोरोना बोट को राघाेपुर प्रखंड के सैदाबाद जेटली व जमीनदारी घाट पर तैनात किया गया है. नाव पर बने एंबुलेंस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. इस पर बेड, पल्स मीटर और ऑक्सीजन सिलिंडर भी है. यह देश […]

बाढ़ और कोरोना के हालातों पर:- PM मोदी CM नीतीश के साथ VC से कर रहे हैं समीक्षा बैठक, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद GS NEWS

PUJA JHA0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग राज्यों में आई बाढ़ को लेकर उन सभी राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार भी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम साथ हो रही बैठक अहम है केंद्र से राज्यों को विशेष मदद मिल सकती है. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार एक अन्ने मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और आला अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं. राज्य भर में आई बाढ़ की समीक्षा की जा रही है. बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य पर चर्चा की जा रही है. बिहार में 79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित […]

बिहपुर: कहारपुर में कोसी नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर : हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में शनिवार को कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हौ गई. मृतक व्यक्ति वार्ड नंबर 5 निवासी स्व लक्ष्मी सिंह का पुत्र पवन सिंह (40वर्ष) हैं. मिली जानकरी के अनुसार पवन कहारपुर के दक्षिण टोला में नदी किनारे शौच करने  के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया. इस घटना को देख लोगों ने हल्ला किया तो काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये. मृतक के छोटे भाई बीक्कु सिंह उर्फ फोलटन सिंह ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल लिया. मृतक की मां झाबो देवी व भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. वही मुहल्ले की महिलाओं द्वारा […]

गोपालपुर : बह रहे रुपये गंगा और कोसी में, कट रहे गांव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रही है। कटाव के नाम पर सात अरब से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके हर वर्ष कई गांव इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। कई गांवों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जनप्रतिनिधियों के स्तर पर जो पहल होनी चाहिए, वह हो नहीं पा रही है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपालपुर, रंगरा चौक, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड जुड़े हैं। इस्माइलपुर प्रखंड छह महीने तक पूरी तरह बाढ़ से घिरा रहता है। इस दौरान यहां का काम नवगछिया से होता है। बाढ़ व कटाव से अभी तक आधा दर्जन से अधिक गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। नवगछिया प्रखंड का पुनामा प्रतापनगर […]