Category Archives: बिहार

नवगछिया के गोपालपुर पीएससी में बड़ा लापरवाही मामला, मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाए जाने की सूचना से मचा हड़कंप,वीडियो वायरल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, यहां भर्ती मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने सलाइन की बोतल की तारीख देखी, तो उनके होश उड़ गए। परिवार ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई। मरीज के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और उपचार में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह […]

नवगछिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा, इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरा चौक के समीप एनएच-31 पर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस और नवगछिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो इमरान, पिता मो नब्बी, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। इमरान ठेकेदारी का काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण संभाल रहे थे। बताया गया है कि वह […]

Noimg

लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर हुई समीक्षा बैठक18 नवंबर को वरीय पदाधिकारी प्रखंडों का करेंगे दौरा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर सोमवार को भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन महीनों के दौरान प्राप्त पत्रों की स्थिति और उनके निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विगत तीन महीनों में जो भी पत्र प्राप्त हुए हैं और अब तक लंबित हैं, उन्हें प्राप्ति पंजी में सही तरीके से दर्ज किया जाए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण पत्रों के जवाब दो दिनों के भीतर तैयार कर संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों का दौरा करेंगे। […]

Noimg

भागलपुर के मुख्य बाजार में बाइक लगाने को लेकर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के व्यस्त वरायटी चौक के पास रविवार को बाइक लगाने को लेकर दो युवकों और एक बुजुर्ग के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को ईंट से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के अनुसार, शाह मार्केट में लगने वाले कपड़ों के मेले के कारण इलाके में इन दिनों अच्छी-खासी भीड़ रहती है। इसी भीड़ के बीच एक बुजुर्ग अपनी बाइक लेकर मार्केट में प्रवेश कर गए। इसी दौरान उनकी बाइक एक युवक के पैर में हल्के से लग गई। विरोध जताने पर कहा जा रहा है कि […]

बाईपास थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से एनटीपीसी इंजीनियर संजय कुमार की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में सोमवार को खुटाहा पुल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से सुल्तानगंज निवासी तथा कहलगांव स्थित एनटीपीसी में कार्यरत इंजीनियर संजय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक संजय के पड़ोसी कपिल ने बताया कि संजय रोजाना की तरह अपनी बाइक से कहलगांव से अलीगंज स्थित अपने किराए के मकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नाथनगर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार की घटनास्थल पर ही जान […]

भागलपुर: अजीत शर्मा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा— “EVM की जगह बैलट पेपर लागू कर लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करें” ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से ईवीएम के स्थान पर बैलट पेपर प्रणाली पुनः लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का भरोसा बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पेपर आधारित मतदान प्रणाली अधिक उपयुक्त है। अपने पत्र में अजीत शर्मा ने लिखा है कि 156-भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार के रूप में वे चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल के वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से संबंधित कई तकनीकी त्रुटियाँ, असंगतियाँ और विवाद सामने आए हैं, […]

यूको बैंक भागलपुर जोनल कार्यालय पर गंभीर आरोप, ट्रांसफर–पोस्टिंग घोटाले के विरोध में कर्मचारियों का धरना जारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्थित यूको बैंक जोनल कार्यालय में ट्रांसफर–पोस्टिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं और महिला कर्मचारियों के साथ मानसिक प्रताड़ना के आरोपों ने विवाद को गंभीर रूप दे दिया है। इन आरोपों के विरोध में बैंक कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। कर्मचारियों ने जोनल कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन बिहार स्टेट यूको बैंक ऑफिसर एसोसिएशन और भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जोनल शाखा में मनमानी अपने चरम पर है। आरोप है कि पसंद–नापसंद के आधार पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं और आवाज उठाने वाले कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जाता […]

राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर-प्रमंडल अंडर–19 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

मगध ने सारण को 7 विकेट से हराया भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर से नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय अंडर–19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, निदेशक डीआरडीए दुर्गा शंकर, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलन में सहभागी बने। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह […]

हत्याकांड का महज दो घंटे में सफल उद्भेदन || GS NEWS

DESK20250

घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं खुन लगा कपड़ा बरामद नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने रविवार को अपने कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि 16 नवंबर को इस्माईलपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मेघल टोला स्थित खेत में नंदकिशोर मंडल का खून से लथ पथ शव मिला है। उक्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया एवं इस्माईलपुर थाना टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई। कांड के उद्भेदन एवं शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओमप्रकाश के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त […]

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ का गठन, कार्यकारिणी समिति घोषित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में रविवार को संयोजक घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में क्रिकेट खेल के विकास को गति देना था। इसी क्रम में नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ का औपचारिक गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जो इस प्रकार है: अध्यक्ष: रामदेव प्रसाद यादवकार्यकारी अध्यक्ष: मो. इजहार अली (नारायणपुर)उपाध्यक्ष: सरोज झा (नवगछिया), बैद्यनाथ झा (बिहपुर)संयोजक: घनश्याम प्रसाद (नवगछिया)सचिव: राजेश कुमार राजू (नवगछिया)संयुक्त सचिव: मो. इबरार आलम (बिहपुर)कोषाध्यक्ष: अशोक सिंह (नवगछिया) कार्यकारिणी सदस्य:अशोक यादव (लत्तीपुर), प्रभाष यादव (नारायणपुर), मुकेश कुमार सिंह (गोपालपुर) संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र […]