Category Archives: बिहार

गुरु नानक देव जयंती पर भागलपुर में निकली भव्य शोभायात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख समुदाय के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे, कीर्तन और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं के लिए सेवा, शीतल जल और लंगर के स्टॉल लगाए गए थे। सिख युवाओं ने अपने पारंपरिक निहंग परिधानों में गतका के अद्भुत करतब प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर लोग रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु नानक देव जी […]

नवीन निश्चल फिर बने युवा जदयू जिलाध्यक्ष ||GS  NEWS

DESK20250

नवगछिया जदयू के चर्चित युवा चेहरा एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल को एक बार फिर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने नवीन निश्चल को तत्काल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। नवीन निश्चल ने कहा कि “मैं सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहा हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार […]

गोपालपुर सभा स्थल मंच पर नहीं दिखे भागलपुर के सांसद अजय मंडल, बना चर्चा का विषय ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में अन्य नेता मंच पर उपस्थित रहे, लेकिन भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल मंच पर नहीं दिखे। इस स्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया। भाजपा के नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह ने कहा कि सांसद का मंच पर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस जनता की वोट से सांसद बने हैं, उनके बीच नहीं आना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के आलाकमान के निर्देशों के विपरीत कार्य करने वाले की स्थिति स्पष्ट है और इसके आगे इसका जवाब भी दिया जाएगा। नितेंद्र सिंह ने […]

दियारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की झलक पाने को महिलाएं और युवतियां दौड़ पड़ीं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दियारा क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर समय से पहले पहुंचा, जिसे देखते ही आसपास की महिलाएं और युवतियां मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर से दौड़कर सभा स्थल की ओर बढ़ गईं। सभा में मुख्यमंत्री का भाषण और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी सुनने के बाद उपस्थित महिलाओं में उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए शिक्षण, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने कार्यक्रम के माहौल को और अधिक जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया। DESK2025

सचिन भारद्वाज को 38,500 पॉइंट्स में खरीदा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया प्रीमियर लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों पर लगाई बोली नवगछिया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित नवगछिया प्रीमियर लीग (एनपीएल) का भव्य ऑक्शन 2 नवंबर 2025 को टेटरी स्थित सेलिब्रेशन होटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों की बोली लगाई गई, जिसमें कुल छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान लीग सचिव राजेश कुमार झा और डायरेक्टर निखिल रंजन की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया निस्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। आयोजन स्थल पर खेल के प्रति खिलाड़ियों और टीम मालिकों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार […]

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ||GS NEWS

DESK20250

मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जीविका दीदियों ने घर-घर अलख जगाया भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, ताकि मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हों। बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव, सन्हौला, शाहकुंड, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर, जगदीशपुर और सुल्तानगंज सहित जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने रैली, रंगोली, मेहंदी, कैंडल मार्च और संगोष्ठियों के माध्यम से मतदान का संदेश फैलाया। रैलियों के दौरान ‘वोट डालने जाना है, […]

पीरपैंती बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार वार्ड संख्या 06 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से मोहम्मद जहीर के घर में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि नया गैस सिलेंडर भरवाकर घर लाया गया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा गया और माचिस जलाई गई, उसी क्षण सिलेंडर के मुंह से गैस लीक होकर उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं और सब कुछ जलकर खाक हो गया। घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई काबू नहीं पा सका। स्थिति गंभीर होती […]

मद्यनिषेध थाना द्वारा अवैध देशी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: मद्यनिषेध थाना, सदर भागलपुर की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में मसालेदार देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर बाजार के पास की गई, जहां जांच के क्रम में एक टेम्पू की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से दो प्लास्टिक के बोरे और ड्राइवर सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से 200 एमएल क्षमता वाले पाउच में भरी हुई मसालेदार देशी शराब कुल 867 पीस (लगभग 173.4 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 52,020 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता प्रभु पासी, निवासी – दारे, थाना – पोरिया, जिला – गोड्डा […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। इसी क्रम में भागलपुर के घंटाघर चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ आज देश की हर वर्ग की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब अंग की पवित्र धरती पर आ रहे हैं, तो उनका स्वागत पूरे सम्मान और […]

भागलपुर में 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा ||GS NEWS

DESK20250

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद भागलपुर में आगामी 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि तथा 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जा सके। संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए […]