Category Archives: बिहार

मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने की तैयारियों की समीक्षा, मतदान में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने 11 नवंबर 2025 को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में भागलपुर जिले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारी शामिल हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार प्रजाइडिंग ऐप के प्रयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है, क्योंकि मतदान केंद्र […]

चुनाव में अवैध लेनदेन पर सख्ती: इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक सम्पन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नवगछिया प्रेरणा कुमार भी मौजूद रहीं। बैठक में अवैध राशि, शराब तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर सभी प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि या अवैध लेनदेन का उपयोग न हो, इसके […]

छठ पर्व को लेकर घाटों की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसएसपी ने नाव से किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, सीढ़ी घाट एवं आदमपुर घाट का नाव से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पीने के पानी की सुविधा और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए सुगम मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रत बिहार की आस्था और संस्कृति का […]

तीन तिथियों 31 अक्टूबर, 4 नवंबर एवं 8 नवंबर को अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की होगी जांच ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की जांच की प्रक्रिया तय कर दी गई है। इसके लिए व्यय प्रेक्षक द्वारा तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं। जांच 31 अक्टूबर, 4 नवंबर एवं 8 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यय अनुश्रवण कोषांग, वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर में आयोजित की जाएगी। निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों के लिए जांच स्थल इस प्रकार हैं — अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा की जांच करवाएं। DESK2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नवगछिया में प्रत्याशियों ने प्राप्त किए चुनाव चिन्ह, प्रचार-प्रसार में जुटे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में तैयारियों का अंतिम चरण जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मान्य उम्मीदवारों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार अपने चिन्ह के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं और मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चिन्हों की सूची भी जारी कर दी गई है। नवगछिया क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं: चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने […]

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक मिथुन कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन कुमार, पिता स्वर्गीय जगदीश निषाद, निवासी वार्ड संख्या 11, जयरामपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन सुबह किसी बिजली के काम में जुटा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ खुले बिजली तार से सट गया। तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस […]

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा छठ पर निःशुल्क कद्दू वितरण, श्रद्धालुओं के चेहरे खिले ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा बुधवार को जनसेवा का विशेष आयोजन किया गया। नवगछिया मेन रोड में शाम 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छठ व्रतियों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों में खुशी देखी गई और उनके चेहरे पर मुस्कान झलक उठी। सेवा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने मंच के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। नवगछिया बाजार में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे व्रतियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना इस सेवा का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम […]

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण का दौर जारी है। इसी क्रम में गोपालपुर के निर्वाचन प्रेक्षक संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नवगछिया के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह तथा सहायक समाहर्ता जतिन कुमार मौजूद थे। प्रेक्षक ने नवगछिया स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) केंद्र पर पहुंचकर तैनात कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने अवैध धन, शराब एवं अन्य सामग्रियों की निगरानी से संबंधित कार्रवाई की प्रगति पर सवाल किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया। विशेष रूप […]

रंगरा में जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी, महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर मतदाता जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। वे गांव-गांव जाकर जागरूकता रैली निकाल रही हैं तथा रंगोली निर्माण और परिचर्चा के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं। महिलाओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। अभियान के दौरान संकल्प सभाओं में जीविका दीदियों ने 11 […]

बिहपुर में जीविका दीदियों की मतदाता जागरूकता रैली, महिलाओं ने लिया नैतिक मतदान का संकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के बभनगामा में राधा महिला जीविका ग्राम संगठन की दीदियों द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेंहदी प्रतियोगिता, नैतिक मतदान की शपथ और कैंडल मार्च का आयोजन किया। साथ ही मशाल जुलूस निकालकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जीविका दीदियों ने आम लोगों से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जागरूकता अभियान में बड़ी […]