Category Archives: बिहार

भागलपुर में काली पूजा की धूम, परबत्ती बुढ़िया काली से लेकर मानिकपुर काली मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में काली पूजा को लेकर पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मां काली के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। परबत्ती बुढ़िया काली, जंगली काली, इचाकचक बुढ़िया काली और मानिकपुर बुढ़िया काली मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। मां काली की आराधना के दौरान भजन-कीर्तन और घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं और बच्चे नए वस्त्र पहनकर मां काली के चरणों में दीप और पुष्प अर्पित करते नजर आए। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, भागलपुर पुलिस ने दी शोक सलामी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन किया और उन्हें शोक सलामी अर्पित की। इस अवसर पर “कर्तव्य पथ” पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी अधिकारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रथम एवं द्वितीय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी […]

भागलपुर में धार्मिक पोस्टर जलाने के बाद विशेष समुदाय का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करोड़ी बाजार में रविवार की सुबह धार्मिक पोस्टर जलाए जाने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने ×××××××× लिखा धार्मिक पोस्टर उखाड़कर उसे जला दिया था। सुबह जब लोगों ने यह दृश्य देखा, तो उनमें भारी नाराजगी फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग सुद्दी मुखिया चौक पर एकत्रित होकर विरोध करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार, मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित […]

दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में फेंका बम, भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 7 मिर्जापुर गांव में दीपावली की देर रात एक झोपड़ीनुमा मकान में बम फेंके जाने से भीषण आग लग गई। इस आगजनी में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित मकान मालिक पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली की रात अज्ञात लोगों ने उनके झोपड़ीनुमा मकान पर बम फेंका, जिसके धमाके से घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, घर के लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और […]

बिहपुर में माँ वाम काली मंदिर में पूजा की तैयारियाँ जोरों पर, पौराणिक कथा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर स्थित माँ वाम काली मंदिर में इस वर्ष भी पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह शक्ति स्थल न केवल बिहपुर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं। तांत्रिक विधि से होने वाली माँ वाम काली की यह पूजा अपनी विशिष्ट परंपरा और रहस्यमय कथा के कारण प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। मां की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग यहाँ वर्षों से आते रहे हैं। किसी की मनोकामना पूरी होने पर वह यहाँ बलि चढ़ाने या मुंडन करवाने आता है। इस स्थल से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा बादुर तांती […]

भवानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भावानीपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक मारपीट की घटना सामने आई। वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. डब्बू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 216/25 दिनांक 16.10.25 के तहत धारा 191(2)/190/109/126(2)/303(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. डब्बू, पुत्र जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भावानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी […]

इस्माईलपुर पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर 2025 को छापामारी कर ग्राम रघुनी टोला स्थित अरुण मंडल के घर से कुल 9 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में अरुण मंडल, पुत्र मसुदन मंडल, निवासी रघुनी टोला, थाना-इस्माईलपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 18.09.25 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

भवानीपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, वाहन भी जब्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त विक्की कुमार, पुत्र गोरेलाल राम, निवासी भ्रमरपुर सतियारा, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी संख्या 222/25 में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AT-3448 को भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

जनता का विश्वास नीतीश सरकार की योजनाओं पर, बूलो मंडल को मिल रहा जनसमर्थन – रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। एनडीए प्रत्याशी एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने नामांकन के अगले ही दिन से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है। जदयू के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कोसी पार के पंचायतों से की गई है। शनिवार को ढोलबज्जा पंचायत में व्यापक जनसंपर्क किया गया, जबकि रविवार को कदवा दियारा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा गया। इस दौरान बूलो मंडल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। […]