Category Archives: बिहार

जन सुराज ने पहली उम्मीदवार सूची जारी की, पीरपैंती से घनश्याम दास और बेलहर से ब्रज किशोर पंडित को टिकट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर/पटना। बिहार की सियासत में नई हलचल तब देखने को मिली जब जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में राज्य की 51 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत तैयार इस सूची में सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्रमुखता दी गई है। सूची में पश्चिम चंपारण से लेकर गयाजी तक लगभग हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी ने शिक्षित, समाजसेवी और विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया है। इसका उद्देश्य राजनीति में नए और स्वच्छ चेहरों को आगे लाना है। पश्चिम चंपारण में वाल्मीकिनगर से डॉ. एन. प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, और पूर्वी चंपारण […]

बिहपुर में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहपुर प्रखंड के खादी भंडार परिसर में आज 10 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच, बिहपुर प्रखंड के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ दिन के दस बजे से होगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड के साथ-साथ अनुमंडल के विभिन्न गांवों से भी अनेक जेपी सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। जयंती समारोह के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सचिव शंकर रजक, देवेंद्र कुमार साह, सुभाषचंद्र सिंह, गया प्रसाद यादव, नरेश कुमार साह, अजय कुमार चौधरी, गणेश कुमार, लड्डूलाल राय, […]

तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

ट्रक जप्त, चालक-उपचालक हिरासत में कामाख्या पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर हुआ था गंभीर रूप से घायल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से मायागंज अस्पताल भागलपुर हुआ था रेफर मृतक (यूपी) आगरा, जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा का था निवासी नवगछिया में मध्याह्न भोजन बनाने वाले वर्करों का रसोई बनाने का करता था काम नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा निवासी राजवीर (43 वर्ष) पिता रामदत्त के रूप में की गई है। जानकारी के […]

C-Vigil मोबाइल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। अब जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में C-Vigil मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर C-Vigil एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में उड़न दस्ता दल (Flying Squad […]

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को मजबूत बनाने का दिया निर्देश भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर स्थित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया कोषांग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और निर्वाचन से संबंधित सभी गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला आईटी प्रबंधक, डायरेक्टर […]

डीएम ने मॉक पोल प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय, जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित मॉक पोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण में सभी पीठासीन पदाधिकारियों (पी) और प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी1) को ईवीएम पर 100-100 मॉक पोल कराने तथा वीवीपैट से पर्ची निकालकर मिलान करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान गेट के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था, मतदान कर्मियों द्वारा मॉक पोल करने और वीवीपैट से पर्ची निकालने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के […]

चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, शहर में फ्लैग मार्च ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस उपस्थिति दर्ज कराना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना था। मार्च में पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सहित ततारपुर, कोतवाली और जोगसर थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय पुलिस बल की टुकड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। फ्लैग मार्च की शुरुआत भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर से की गई, जो सोना पट्टी, खलीफाबाग मार्केट, ततारपुर, सराय […]

खगड़िया बाल सुधार गृह में 14 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : खगड़िया जिले के बाल सुधार गृह में बंद एक 14 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से बाल सुधार गृह में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही गौरव के परिजन सदमे में हैं। मृतक के चाचा मुकेश कुमार उर्फ मुक्तिनाथ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौरव की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गौरव के पिता सुखो सिंह अपने बेटे से मिलने बाल सुधार गृह पहुंचे थे। उसी दौरान उन्हें कुछ अनहोनी का आभास हुआ। चाचा मुकेश कुमार का कहना है कि […]