Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

Noimg

महाकुंभ स्नान के लिए ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। हिंदू फ्रंट ऑफ भारत संस्था के तत्वावधान में ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था भागलपुर से आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस के जरिए प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। रवानगी के दौरान भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि सभी एक साथ एक बोगी में यात्रा कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ मेला हर 12 […]

Noimg

महाकुंभ प्रयागराज के लिए हिंदू फ्रंट ऑफ भारत का जत्था 24 जनवरी को होगा रवाना || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में हिंदू फ्रंट ऑफ भारत और जनसंख्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि 24 जनवरी को विक्रमशिला एक्सप्रेस से लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना होगा। हिंदू फ्रंट ऑफ भारत के बैनर तले भागलपुर समेत पूरे बिहार से सनातनी भक्त इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। प्रेस को संबोधित करते हुए हिंदू फ्रंट ऑफ भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष दास ने कहा कि यह संगठन का पहला बड़ा कार्यक्रम है, और आने वाले समय में ऐसे कई आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ धर्म है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धर्म की […]

Noimg

कसमाबाद गांव में 24 घंटा अखंड रामधुन का समापन||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के कसमाबाद गांव स्थित आनंद मार्ग भवन में आयोजित 24 घंटे के अखंड रामधुन “बाबा नाम केवलम” का समापन 19 जनवरी को आर्चाय कल्याण मित्रानंद द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 18 जनवरी से प्रारंभ हुआ था। समापन समारोह के दौरान हजारों गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए और नारायण भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आर्चाय कल्याण मित्रानंद, पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, नवादा मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल, कसमाबाद दियारा के मुखिया अरविंद मंडल, आर्मी से रिटायर्ड बिजय कुमार यादव, श्याम कुमार, नचिकेत कुमार, हरिश्चंद्र कुमार और कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सुमन ने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष देश में […]

Noimg

कौशल्या मेला की भव्य तैयारी शुरु तीन दिवसीय कार्यक्रम|| GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया: – नवगछिया के रंगरा प्रखंड का चर्चित कौशल्या मेला का आयोजन का भव्य तैयारी मेला कमेटी व ग्रामीण के सहयोग से तैयारी शुरू हो गया पौष पूर्णिमा के अवसर पर बीते लगातार वर्षो से मां कोशी की पुजा का महत्व है। ग्रामीणनों का कहना की मां कोशी की पूजा हर वर्ष होता है कि कोशी विभिषिका का दंश से क्षेत्रवासियों को राहत मिलता रहें मेला संरक्षक अशोक यादव ने कहा की 13 जनवरी 2025 सोमवार को मां‌ कोशल्या की पूजन वैदिक मंत्रोचारण रामायण पाठ दुर्गा पाठ एंव 14 व 15 जनवरी 2025 को महादंगल का भव्य आयोजन किया गया है मेला कमेटी ने सबों से मिलकर एकता के साथ मेला कार्यक्रम को सफल‌ बनाने का अपील किया || DESK […]

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

1 देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, एंड्राइड मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के रिंग बांध से सटे पीसीसी सड़क पर वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को रूकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सड़क किनारे छोड़ भागने लगा जिसे मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से उक्त दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वही गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की तलाशी लेने के क्रम में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी शिवम कुमार पिता बेदानंद मंडल के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 06 जिंदा कारतूस व एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया। वही साथ मे बांका जिला के शंभुगंज थाना क्षेत्र के.  भागवतचक निवासी मुकेश […]

Noimg

गोलीबारी एवं लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बीते 27 नवंबर को रंगरा थानांतर्गत सधुआ दियारा में खेत जोत रहे किसान कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के चायटोला निवासी सुमित कुमार मंडल पिता अखिलेश मंडल को कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर ट्रैक्टर लूट लिया गया। इस संबंध में जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 124/24, 27 आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर घटना में संलिप्त अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में बुधवार को आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रँगरा थाना क्षेत्र […]

Noimg

मां ने की सुसाइट, बेटे की मौत से थी मर्माहत ||GS NEWS

DESK 04 B0

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। करीब 28 दिन पूर्व बेटे की अकाल मौत से मां विचलित थी। बेटे के वियोग में मां अंदर ही अंदर विलख रही थी। इसका वियोग का अंदाज परिवार वालों के बीच भी था। लेकिन यह अंदाजा किसी को नहीं था कि मां लक्ष्मी देवी (28 वर्ष) अपने बेटे के वियोग में एक दिन खुद खुदकुशी कर लेगी। मृतिका प्लास्टिक की रस्सी के सहारे बिजली के पंखे में झूल कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कहलगांव स्थित श्यामपुर पंचायत के गंगलदई निवासी मृतका के पति कुनकुन मंडल उर्फ हरेराम मंडल जो घोघा स्थित ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था को जब घटना की सूचना बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मिली तो वह […]

Noimg

बड़ी दुर्गा मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दीप उत्सव, भंडारा, एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज के बडी दुर्गा मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दीप उत्साह एंव खीर का भंडारा कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम का नेतृत्व बडी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, बडी दुर्गा मंदिर के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पर्वेक्षक प्रमोद रामुका, मनोहर चौधरी, नाटक कला परिषद के अध्यक्ष राधा कांत साह, सचिव कपिल शर्मा, नाटक निर्देशक शंभु कुमार,शिशिर कुमार तिवारी,थे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एंव बडी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिवम चौधरी नेजनप्रतिनिधि व छोटे छोटे कलाकर को अंग वस्त्र, मैडल एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सभी को खीर का प्रसाद खिलाया गया । इस दौरान वार्ड पार्षद विनोद […]

Noimg

चंपानगर में कष्टहरणी मातारानी दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालुओं का लगा तांता ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: चंपानगर स्थित एमटीएन घोष रोड लेन में महाराणा पूजा समिति द्वारा कष्टहरणी मातारानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार को पहली पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजक राजू महाराणा ने बताया कि यहां 2001 से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है, और पहली पूजा के साथ ही माता रानी की प्राणप्रतिष्ठा की जाती है। पूजा के अवसर पर भक्तों ने माता के पट खोले और दर्शन किए। पूरे नाथनगर प्रखंड से श्रद्धालु देवी दुर्गा के दर्शन के लिए आए, जिससे क्षेत्र भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो गया। कष्टहरणी माता की विशेषता बताते हुए राखी राज ने कहा कि माता रानी की कृपा से इलाके में कोई कष्ट या […]

Noimg

भागलपुर में खतरे की दस्तक: गंगा घाटों पर दिखने लगा दुनिया का सबसे ज़हरीला रसेल वाइपर ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहर के लोगों के लिए एक नया खतरा उभर कर सामने आ रहा है। दुनिया के सबसे खतरनाक और ज़हरीले सांपों में से एक, रसेल वाइपर, इन दिनों भागलपुर के विभिन्न इलाकों में देखा जा रहा है। ताजा मामला बरारी गंगा घाट का है, जहां स्नान करने आए लोगों ने इस विशाल और ज़हरीले सांप को सीढ़ियों पर देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान अचानक यह खतरनाक सांप बहता हुआ किनारे आ गया। इसे देखते ही वहां मौजूद लोग सहम गए और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने इसे अजगर समझने की गलती की, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रसेल वाइपर है, जिसे दुनिया के सबसे […]