Category Archives: भागलपुर

Noimg

गनगनिया पंचायत के वार्ड चार में मुआवजा न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया एनएच-80 जाम, तीन घंटे जाम से लोग बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – गनगनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दुर्गा स्थान के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें बाढ़ राहत के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अब तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य और अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार द्वारा मुआवजा की राशि देने के एवज में प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब बाढ़ में सब कुछ डूब गया है और घरों में पानी भरा है, तो वे रिश्वत में पैसे कहां से लाएं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सीओ और […]

Noimg

साहित्यकार डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : हिन्दी-अंगिका साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार एवं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के पूर्व हिन्दी प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके ज्योति विहार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद किरण ने की। उन्होंने डॉ. साह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निष्कलंक साहित्य सेवा करने वाले कर्मयोगी मरने के बाद भी अमर हो जाते हैं। उनका जीवन और सृजन सदैव स्मरणीय रहेगा। साहित्यकार अभय कुमार भारती ने डॉ. साह के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल उच्च कोटि के साहित्यकार थे, बल्कि […]

Noimg

प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल गोपालपुर का अंचल सम्मेलन लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर में आयोजित हुआ। अध्यक्षता संजय प्रसाद यादव एवं संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्धाटन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया और शैक्षणिक स्थितियों पर सारगर्भित तथ्यों को प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत, पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल को प्रस्तुत किया गया, जो ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविकान्त सुमन, उपाध्यक्ष विधाकांत भारती, सुनील […]

Noimg

लूटकांड में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 03 सितंबर 2025 को खरीक थानांतर्गत ग्रामीण सड़क गोटखरीक के समीप अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर 02 पिकअप चालक से नगद रूपया, मोबाईल एवं पिकअप में लोड अनार की पेटी लूट लिया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 269/25, धारा- 309 (6) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूध किया गया। उल्लेखनीय है कि कांड में लूटी […]

Noimg

गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबीं दो सगी बहनें, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक हृदयविदारक घटना में गंगा नदी में स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवटोलिया वार्ड संख्या 10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (उम्र 17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बहनों के शव अब तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। घटना के समय मृतका की मंझली बहन रिया कुमारी और मौसेरी बहन निशु कुमारी (डीमई, थाना फुल्लीडुमर, जिला बांका) भी साथ थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते गंगा की तेज धार से बचा लिया। परिवार की महिलाएं—मां रीना झा और नानी—चारों बच्चियों को लेकर नवटोलिया […]

Noimg

रंगरा भवानीपुर रेल ट्रैक किनारे मिले शव की पहचान, नवगछिया के मनियामोड़ का किशोर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बरौनी–कटिहार रेलखंड पर नवगछिया के पूर्वी रेल समपार से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूरब, भवानीपुर के समीप शनिवार की संध्या रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। अब उस शव की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ वार्ड संख्या 12 निवासी मोहम्मद अयान खान (उम्र 16 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद अजीर खान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अयान शुक्रवार की सुबह बारह रबीउल अव्वल त्योहार के अवसर पर जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को परिजन ढूंढते हुए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रंगरा थाना के माध्यम से […]

Noimg

भागलपुर में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, सफल खिलाड़ियों को मिलेगा प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया स्थित हाई स्कूल के मैदान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी एवं जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच जेम्स फाइटर, अमित कुमार, ज्ञान वाटिका स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, मोहम्मद नाजिम और संजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है: येलो बेल्ट: अभिषेक कुमार, राहुल आनंद, अमन कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार, दीपिका कुमारी ग्रीन वन बेल्ट: […]

Noimg

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कार्यपालक सहायकों का प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ एवं बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई, भागलपुर के बैनर तले आज दर्जनों कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यह मांग की कि उन्हें इतना वेतन अवश्य दिया जाए जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण सुचारू रूप से कर सकें। कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2011 से निरंतर सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी वेतन वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की अधिकतर योजनाएं जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है, उनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका […]

Noimg

जमीन दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी चेक देने वाला आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला शिक्षिका से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। बंगाली टोला चंपानल की निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी से सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुमित कुमार ने यह रकम ठगी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय शुरू हुआ जब राजनीति के दौरान सुमित कुमार की दोस्ती पूनम कुमारी के पुत्र से हुई। इसके बाद सुमित अक्सर उनके घर आने-जाने लगा और इसी दौरान उसने पूनम कुमारी से नजदीकी संबंध बनाते हुए उन्हें जमीन दिलाने का प्रस्ताव दिया। भरोसे में आकर शिक्षिका ने जमीन खरीदने के लिए उसे 23 लाख […]