Category Archives: भागलपुर

Noimg

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में गूंजे नारे – ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ ||GS NEWS

DESK20250

कांग्रेस सांसद ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना भागलपुर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अंग प्रदेश के हृदय स्थल भागलपुर में हल्की बारिश के बीच आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के छठे दिन भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए दो नारे दोहराने की अपील की – “वोट चोर गद्दी छोड़” और “हमें रोजगार चाहिए”। राहुल गांधी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ करार देते हुए कहा कि यह न केवल लोकतंत्र बल्कि संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा […]

Noimg

भागलपुर में बोले राहुल गांधी – प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग जनता को ठग रहे हैं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा शुक्रवार को भागलपुर पहुंची, जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाताओं की सूची से लाखों नाम काटे जा रहे हैं। यह काम चुनाव आयोग की मदद से हो रहा है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वोट चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा – “वोट चोर गयाजी आए लेकिन चुनाव आयोग की मदद से हो रही वोट चोरी पर एक […]

Noimg

भ्रमरपुर माता दुर्गा मंदिर पहुंचे प्रशांत किशोर, लिया आशीर्वाद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को मां दुर्गा का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों तथा पटाखों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि नवंबर में भी यहां आकर पुनः आशीर्वाद लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जनता का सहयोग जरूरी है और वे हमेशा जनता के समर्थन की अपेक्षा करते हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सबका साथ चाहिए। आपके सहयोग से ही राज्य में सकारात्मक बदलाव […]

Noimg

अवर निबंधक विनय सौरभ पर ईओयू का शिकंजा ||GS NEWS

DESK20250

पटना से भागलपुर तक छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई जारी है। जिला निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधक विनय सौरभ के कई ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, ईओयू को सूचना मिली थी कि विनय सौरभ ने अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी आधार पर पटना से भागलपुर पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने उनके आवास और जिला निबंधन कार्यालय में एक साथ छापेमारी शुरू की। इस दौरान ईओयू को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पुख्ता जानकारी हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, भागलपुर स्थित उनके आवास से करोड़ों की अवैध संपत्ति के दस्तावेज और 5 लाख रुपये से […]

Noimg

वेतन न मिलने से नारायणपुर के शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : शिक्षक वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। मध्य विद्यालय मौजमा गनौल के शिक्षक संजीत कुमार, मध्य विद्यालय सति यारा के शिक्षक जितेंद्र सिंह और निरंजन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर वेतन चालू करने की गुहार लगाई है। शिक्षकों ने कहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने जीविका चलाने की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक यदि आर्थिक रूप से […]

Noimg

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज – अरुण यादव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के 22 अगस्त को नवगछिया आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगी। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के वोट अधिकार पर चोट किया […]

Noimg

अभाविप का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना – अनुज चौरसिया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया की ओर से बचे हुए भोजन को संग्रह कर कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभाविप भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग करना है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अभाविप कार्यकर्ता नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में भोज–समारोहों से बचा हुआ भोजन संग्रह कर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे भोजन बर्बाद न हो और इसका सही उपयोग हो सके। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जब भी कार्यकर्ता सेवा बस्ती में भोजन वितरण करने जाते […]

Noimg

भागलपुर में दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई, बदमाशों ने बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग को पटककर किया घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बताया जाता है कि छोटेलाल मंडल राहत स्थल से लौट रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच भागते समय एक बदमाश की तस्वीर नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस […]