Category Archives: भागलपुर

विघ्नहर्ता भगवान गणेश के स्वागत में जुटे श्रद्धालु ,शहर के कई जगहों पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा धूम धाम से ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन पर पूरे शहर में उत्सव प्रारंभ हो चुका है, शहर में गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई है, शहर के सभी गणेश मंदिर में गणपति हवन, अभिषेक व सहस्त्रनाम अर्चना के साथ गणेश जी को विराजमान किया गया ।चतुर्थी उत्सव पर शहर में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्तियां घरों व पंडालों में स्थापित कर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के 2 साल बाद पंडालों में इस बार भक्त स्वतंत्र रूप से बिना किसी गाइडलाइंस के दर्शन कर पा रहे हैं, कई घरों में भक्त गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर गणेश उत्सव पर्व मना रहे हैं तो कई जगह पंडाल सज कर तैयार हो गए हैं । पूरा […]

यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, जुर्माना वसूला, बिना नंबर वाले सैकड़ों ऑटो और टोटो वाहन को किया जप्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भागलपुर शहरी क्षेत्र में पुलिस और यातायात टीम के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान जिले भर में चलाया गया, जिसमें सैकड़ों बिना नंबर के चलने वाले ऑटो और टोटो वाहन को जप्त किया गया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों पर शिकंजा कसा ,इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए सुरक्षा के साथ सफर करने का संदेश दिया गया। यातायात प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि शहर में बिना नंबर के चलने वाले ऑटो और टोटो वाहन को जप्त किया गया है और उस पर जुर्माना भी वसूल किया गया है साथ ही साथ दो पहिया वाहन चलाने वाले चालक से बिना हेलमेट […]

टीएमबीयु के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में घुसा गंगा का पानी, छात्राएं कर रही पलायन ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर गंगा अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है, गंगा का जलस्तर बढ़ने से भागलपुर के शहरी क्षेत्र में भी पानी घुसने लगा है, बताते चले कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में भी गंगा का पानी पांव पसारने लगा है जिससे वहां की छात्राएं पलायन करने लगी है। विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास की छात्राओं का कहना है हमलोगों की कक्षाएं प्रारंभ है जिसके चलते हमलोगों को दूसरे जगह कमरा लेकर रहना पड़ेगा या फिर अपने गांव वापस लौटना पड़ेगा क्योंकि छात्रावास में बाढ़ का पानी आने से सभी छात्राएं काफी परेशान हैं , हम लोगों को आने-जाने के साथ-साथ खाने-पीने की भी परेशानी हो गई है जिसके चलते यहां से पलायन करना ही हमारे पास मात्र […]

दहेज से प्रताड़ित महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय, रेल विभाग में कार्यरत कर्मी पति ने दिया जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, दहेज प्रताड़ना को लेकर आए दिन कई घटनाएं सामने आती हैं उसी बाबत आज एक महिला वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गुहार लगाने पहुंची, महिला ने बताया कि हमारी शादी खैरपुर के रहने वाले कुल्लड़ जैस्वाल के बेटे मिथिलेश कुमार से 12 मई 2019 को हुई है तबसे मुझे बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है नहीं देने पर मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट किया जाता है मेरे साथ पहली घटना नहीं है, इस तरह की वारदात मेरे साथ मेरे पति ने कई बार किया जिसकी सूचना बरारी थाना में करने गई परंतु हमारा केस दर्ज नहीं किया गया इसी बाबत आज वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हूं बताते चलें कि चौसा मधेपुरा की […]

सुलतानगंज के बाढ प्रभावित ईलाकों का दौरा करने पहुँचे बांका सांसद व विधायक || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बाढ प्रभावित लोगों को सरकार के द्वारा दिये जाएंगे मदत- बांका सासंद व विधायक भागलपुर. सुलतानगंज में गंगा का जल स्तर बढने के कारण गनगनियां से लेकर.किशनपुर तक का दियारा ईलाका जल मग्न हो गये हैं। हजारों एकड फसल बर्बाद होने एंव हजारों घरों मे पानी प्रवेश करने पर दियारा ईलाके के किसान पलायन होकर ऊचे स्थान पर जा रहे हैं। इसको लेकर बांका सांसद गिरधारी यादव ,विधायक डॉ.ललित नरायण मंडल ने सीओ शंभुशरण राय ,विडिओ मनोज कुमार मुर्मु के साथ बाढ प्रभावित ईलाके का जायजा लेने पहुचे। इस दौरान बांका सांसद गिरधारी यादव,व विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल ने महेशी पुरानी मोतीचक ,कल्यापुर दियारा ईलाके का जायजा लेते हुये बाढ प्रभावित लोगों से मुलाकात किये।साथ ही बाढ प्रभावित […]

इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर काटा बवाल ,घंटों किया भीखनपुर कचहरी चौक मुख्य मार्ग को जाम || GS NEWS

DESK 040

परिजनों ने कहा -डॉक्टर के ड्राइवर करते हैं मेल नर्स का काम, सिर्फ डॉक्टर की लापरवाही से हुई मेरे पिताजी की मौत, मुझे इंसाफ चाहिए भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, आए दिन डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीजों की जान चली जाती है ,यह कोई पहली घटना नहीं, हर महीने ऐसी कई घटनाएं सामने आते रहती हैं, आज इसाकचक थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित डॉ बी के जैसवाल के क्लीनिक के सामने घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला ,मृतक के परिजन बेटे अपने पिताजी के इंसाफ के लिए चिल्ला चिल्ला कर गुहार लगाते दिखे परंतु कोई सुनने वाला नहीं ,ताजा मामला ईशाकचक थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास स्थित डॉ वीके जयसवाल के क्लीनिक का है। इस […]

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सबौर प्रखंड के तटवर्ती इलाकों में जान माल की हो रही तबाही ||GS NEWS

DESK 040

बाढ़ से घिरे लोग किसी तरह कर रहे अपना गुजर-बसर, ग्रामीण मचान बनाकर किया अपने आशियाना को तैयार ,सत्तू और मुढ़ी खाकर दिन काट रहे लोग भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सबौर प्रखंड के तटवर्ती इलाकों में बसे बाबूपुर मोड़ से करीब ढाई किलोमीटर पूरब की ओर बडेर बगीचा के दर्जनों बासा में पानी घुस जाने से मवेशी पालक प्रखंड परिसर में आ गए हैं, लोगों ने बताया कि वहां पानी आ जाने से आनजान करने में भी परेशानी हो रही है, एनएच के दोनों तरफ पानी जमा हो गया है । अंचल के आरओ व कर्मचारी प्रमोद पासवान ने बाबूपुर रजनदीप और व अन्य गांव में बढ़ रहे पानी का जायजा भी लिया बताते चलें कि गंगा का जलस्तर लगातार […]

चौठचंद पर  गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत ,तीन दोस्तों के साथ गया था स्नान करने  ||GS NEWS

DESK 040

किशोर मामा के घर मड़वा आया था  बिहपुर –  चौठचंद के मौके पर मंगलवार को नन्हकार गंगा पर स्नान करने के दौरान डूबने से  सहर भवानीपुर जिला पूर्णिया के निवासी मृत्युंजय झा के 17 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार की मौत हो गई। अनंत कुमार पिछले 15 दिनों से प्रखंड के मड़वा गांव वार्ड नंबर दस निवासी अपने मामा राजीव रंजन राय के घर पर रह रहा था. मंगलवार को वह अपने दो मन्नू कुमार और विजय कुमार के साथ चौठचंद के मौके पर गंगा स्नान करने गया था. वहीं स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने लगा. दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया.लेकिन नही बचा पाया.करीब दो घंटे तक स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन किया गया.तब […]

जाह्नवी चौक से तेतरी आने वाली 14 नंबर सड़क पर मोटरसाइकिल से गिर कर दो छात्र घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – जाह्नवी चौक से तेतरी आने वाली 14 नंबर सड़क पर एक मोटरसाइकिल से गिर कर दो युवक घायल हो गए. दोनों घायल युवकों को पुलिस ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. घायलों में नवगछिया के वार्ड नंबर 18 के निवासी अरविंद जायसवाल के पुत्र विजय कुमार और प्रदीप कुमार के पुत्र प्रणव कुमार है. विजय कुमार की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि विजय और प्रणव अन्य छात्रों के साथ बीसीए की परीक्षा दे कर भागलपुर से लौट रहे थे. जाह्नवी चौक से तेतरी जाने वाली 14 नंबर सड़क पर कीचड़ […]