Category Archives: भागलपुर

एसडीओ ने विद्यालय में गंदगी देख भङके, प्रधानाध्यापक को लगाया फटकार  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत प्राथमिक विद्यालय रामूचक का शुक्रवार को नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल ने निरीक्षण दौरान गंदगी देख भङके.कक्षा में जलावन के साथ छात्र को बैठाकर क्लास चला रहा था.प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि बरसात का समय है सांप कीङा होगा तो कौन जबादेही लेगा. तुरंत कक्षा से जलावन को हटाया.वहीं दो शिक्षक अनुपस्थित पाये जाने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों शिक्षक नमाज पढने के लिए गये है. स्कूल में छात्र छात्रों का संख्या भी काफी कम होने पर कहा गया कि भोजन अवकाश होने के कारण छात्र छात्रों का संख्या कम है.एसडीओ ने प्रधानाचार्य को हिदायत देते हुए कहा कि आगे से ऐसा कुछ भी  नहीं सुना जायेगा. […]

भवानीपुर में काजल का हुआ सम्मान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- 66वीं बीपीएससी परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल करने वाली भवानीपुर की बेटी काजल कुमारी का शुक्रवार को अपने घर जाने के क्रम में भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान पायल, रानी, रूही, प्रियांशु, सोनाक्षी, रितिका, आराध्या, रौनक, रोनित आदि छात्रों ने काजल की आरती उतार कर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य विश्वास झा एवं ज्ञान दीप विद्यालय के निदेशक पंकज झा ने संयुक्त रूप से काजल को सम्मानित करते हुए मोमेंटो, डायरी एवं कलम भेंट किया। मौके पर प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक संदीप कुमार, ऋषभ कुमार झा, शिक्षिका मेघा शर्मा, कविता कुमारी, सोनी कुमारी, आइडियल विद्या मंदिर के निर्देशक प्रमोद […]

धसान के साथ  झल्लूदास टोला में कटाव जारी गंगा के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि ||GS NEWS

DESK 040

नये इलाकों में फैला बाढ का पानी  मुख्य अभियंता के साथ फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ने लिया जायजा गोपालपुर – रंगरा चौक प्रखंड के झल्लूदास टोला में गंगा नदी के कटाव का दायरा बने लगा है. एक तरफ गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं दूसरी ओर गंगा नदी का पानी निचले इलाकों में घुसने लगा है .गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा के लोग अपने पशु व सामान लेकर के घर आ रहे हैं.वहीं दूसरी ओर झल्लू दास टोला में लगातार कटाव जारी है . जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ,अधीक्षण अभियंता सहित अन्य लोगों ने एवं कटाव स्थल का निरीक्षण किया.मुख्य अभियंता ने बताया […]

बाढ़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में संभावित बाढ़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया है. बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता अनुपस्थित रहे. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने टिपण्णी करते हुए कहा कि बाढ़ के पूर्व तैयारी में दोनों पदाधिकारी बिल्कुल रुचि नहीं ले रहे हैं. दोनों से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही गयी. बैठक में पथनिर्माण विभाग के एक कनीय अभियंता मौजूद थे. जबकि पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी अंचल के सीओ और प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सरकारी और निजी स्तर से नाव की व्यवस्था करने, नाविकों के साथ […]

20 वर्ष से बंद पड़े आयुर्वेदिक अस्पताल खगड़ा को फिर से चालू कराने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

खगड़ा का आयुर्वेदिक अस्पताल कभी दर्जनों गांव की सेवा में तत्पर था वही आज जीर्णोद्धार के लिए सरकार और प्रशासन की बाट जोह रहा नवगछिया –  नवगछिया के खगड़ा में अवस्थित श्री वैकुंठ दातव्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय तकरीबन 20 वर्षों से बंद पड़ा है, अस्पताल भवन परिसर, चारदीवारी जर्जर अवस्था में है ना तो डॉक्टर है ना ही दवाइयां। बताते चलें कि यह आयुर्वेदिक अस्पताल खगड़ा ही नहीं इसके आसपास के कई गांव के लोगों की चिकित्सा हुआ करती थी परंतु आज सरकार और प्रशासन की बाट जोह रहा है। उसी बाबत खगड़ा गांव के दर्जनों लोग आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय पहुंचकर अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन दिया, वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आश्वासन दिलाया है […]

मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

मुहर्रम को लेकर की जा रही है खास तैयारी नवगछिया – नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के वेश्म में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी किया गया. अपराध गोष्ठी के बाद मीडिया कर्मियों से बात चीत के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गयी है. संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. प्रशासनिक स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. जबकि पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. क्राइम मीट में एसडीपीओ ने लंबित मामलों का निष्पादन करने, फरारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और सघन गश्त करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों […]

हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय में किया गया बैठक का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव उपस्थित थे. 9 से 11 अगस्त के बीच युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली, प्रत्येक विधानसभा में निकालना तिरंगा यात्रा निकालना, स्वच्छता अभियान 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच प्रभात फेरी निकालना, जिसमें राष्ट्रगीत का गान होगा. 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराने के कार्यक्रम की तैयारी की गई. इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रभारी तय किए गए, जो शक्ति केंद्र स्तर पर मानिटरिंग कर कार्य संपादित करेंगे. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव, आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, जिला मंत्री शंभू ठाकुर, […]