Category Archives: भागलपुर

चक्रपाणि नवगछिया के संगठन चुनाव  प्रभारी नियुक्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु को संगठन मजबूती कार्य के लिए पुलिस जिला नवगछिया का संगठनात्मक चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी वर्ष 2022-2025 के लिए मनोनीत किया गया हैं मौके पर राजद नेताऔ ने खुशी जाहीर किया. वहीं जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शलैश कुमार, प्रधान महासचिव संजय मंडल, युवा राजद के पूर्व जिलाअध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू, राजद प्रवक्ता विश्वास झा, शुभम यादव,राजद नेता नंदु यादव, धर्मेंद्र यादव ,अशोक कुमार, हिमांशु शेखर झा , हिमांशु यादव , प्रमोद चौबे ,सौगंध साह, गौरव कुमार सहित नेता कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया. DESK 04

हवाई जहाज संघर्ष समिति भागलपुर ने समाहरणालय परिसर में दिया अनिश्चितकालीन धरना, कहा- जबतक भागलपुर से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं होती तब तक यह धरना जारी रहेगा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। अभी तक भागलपुर से हवाई जहाज सेवा प्रारंभ होने को लेकर हवाई जहाज संघर्ष समिति भागलपुर के कार्यकर्ता अधिकारियों के बाट जोह रहे हैं। हवाई जहाज संघर्ष समिति भागलपुर द्वारा आज भागलपुर के समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे कुछ लोगों ने कहा जब तक भागलपुर से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं हो जाती तब तक यहां हम सबों की ओर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है । उनलोगों का कहना हुआ की भागलपुर स्मार्ट सिटी की सबसे बड़ी बड़ी जरूरत है अगर है तो वह है हवाई सेवा। हवाई सेवा भागलपुर से प्रारंभ होने पर व्यवसाय में भी वृद्धि होगी साथ ही साथ आपातकालीन स्थिति में लोग अच्छे जगहों पर मरीज का इलाज नहीं […]

बिहार स्टेट पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 6 एवं 7 अगस्त को ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी 33 जिलों से तकरीबन 300 खिलाड़ी करेंगे शिरकत, अब्बल आने वाले खिलाड़ी 18 सितंबर को चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेल में लेंगे हिस्सा देसी अखाड़ा के बैनर तले जूनियर एवं सीनियर महिला व पुरुष वर्ग की होगी प्रतियोगिता भागलपुर।देसी अखाड़ा के बैनर तले बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन भागलपुर के जैन धर्मशाला में आगामी 6 अगस्त एवं 7 अगस्त को किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में जूनियर एवं सीनियर महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई है, जो ओपन भागलपुर डिस्टिक के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक के रूप में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ भागलपुर जिला के तत्वावधान में यह […]

इस वर्ष पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस का होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, हर घर तिरंगा फहराने की हो रही तैयारी, डाक विभाग पूर्णरूपेण तैयार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जाएगा। इसको लेकर हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि इसको लेकर डाक विभाग में पूरी तरह से तैयारियां की गयी है । वही डाक विभाग ने भी ग्राहकों के लिए भागलपुर समेत सभी डाकघरों में तिरंगा की बिक्री शुरू कर दी गई है। भागलपुर प्रधान डाकघर को एनटीपीसी, टीएनबी कॉलेज समेत कई जगहों से तिरंगे का ऑर्डर आया है । डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया कि लोग ऑनलाइन व ऑफलाइन तिरंगा खरीद सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग के पोर्टल पर जाकर तिरंगे की खरीदारी कर सकते हैं। 25 रुपए प्रति पीस के हिसाब से तिरंगा मिलेगा। ऑनलाइन खरीदने वालों को […]

सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे श्रावणी मेला के अंतिम सोमवार को लेकर बुधवार को सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मेला क्षेत्र का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे श्रावणी मेला के अंतिम सोमवारी को लेकर बुधवार को सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अजगैबीनाथ धाम पहुचे।इस दौरान सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात,थानाध्यक्ष लाल बहादुर,कोतवाली थानाध्यक्ष सह मेला प्रभारी रामप्रित कुमार मेला क्षेत्र का जायजा लेते हुये अजगैबीनाथ मंदिर मे पुजा अर्चना किये।साथ ही श्रावणी मेला के अंतिम सोमवार को देखते हुये बुधवार को एसडीआरएफ टिम के साथ बोटिंग से अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित नमामि गंगे घाट का निरक्षण कर जायजा लिये गये। इस दौरान सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मिडिया को बताया कि श्रावणी मेला का अंतिम सोमवार को देखते हुये अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित नमामि गंगे घाट का निरक्षण करते हुये जायजा लिये गये हैं । कांवडियों […]

बिना नापी के जोर-जबरदस्ती दूसरे रैयतों के जमीन पर दिया दिवाल, मामला गोराडीह थाना क्षेत्र का ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी आए दिन जमीनी विवाद का मामला सामने आता रहता है, जमीनी विवाद को लेकर फिर एक बार दो पक्षों के बीच जमकर झड़प होते दिखा, ताजा मामला गोराडीह थाना क्षेत्र का है। भागलपुर जिले में इन दिनों भुमिविवाद का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। गोराडीह थाना क्षेत्र के बिरनौद गांव से भुमि विवाद की एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें पीड़ीता गायत्री देवी पति स्व रामदेव सिंह ने उसी के पड़ोसी अशोक मंडल पिता स्व आनंदी मंडल पर यह आरोप लगा रही है कि उक्त सख्स ने बिना नापी किए मेरे जमीन पर दिवाल दे दिया। वह कहती है कि जब से मेरे पति की मृत्यु हुई है तब से गांव के दबंगों द्वारा मेरे […]

तिनटंगा करारी पंचायत में देर रात लगी भीसन आग, आग लगने से घर जल कर हुआ राख, लाखों की संपत्ति व नगद हुआ जलकर खाक ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिला के गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत में देर रात्रि 12 बजे आग लग गया था ।जिसमे 4 परिवारों का घर जल कर राख हो गया है।वही पीड़ित दिनेश पासवान पिता स्वर्गीय मुन्नी पासवान ,योगेश कुमार पासवान,लवकुश कुमार पासवान और मुकेश कुमार का घर जलने की बात बताई गई है।वही उक्त पीड़ितो ने बताया की रात्रि करीब 12 बजे घर में सभी लोग सो रहे थे। की अचानक घर में धुआं होने लगा आनन फानन में सोए सभी लोग किसी तरह अपना जान बचा कर बाहर निकले तभी आग की लपटे इतनी तेज हो गईं की घर से एक भी समान नहीं निकल पाए और सारा सामान जलकर राख हो गया । वही घर का छत […]

108 फीट के कावड़ के साथ 108 कावड़िया एक साथ जल भरकर बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों का जो उसे देखते ही बनता है, कई कांवरिया कई तरह के कावर की सजावट कर अजगैबीनाथ से देवनगरी बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं उसी क्रम में आज इस साल सबसे लंबा 108 फीट का कावड़ लेकर पटना के कावड़िया का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम रवाना हुआ। इस जत्थे में 108 कावड़िया भी हैं। यह दल एकता का संदेश दे रहा है। पटना के कंकड़बाग स्थित योगी वीर शिव मंदिर से यह कावड़िया का जत्था सुल्तानगंज पहुंचा। भक्तों ने कहा कि लोग एक कावड़ लेकर जाते हैं लेकिन हम लोग 108 फीट का कावड़ लेकर यह संदेश दे रहे हैं कि एकता में ही बल है। […]

आसरा संस्थान के द्वारा बालिकाओं को मार्शल आर्ट के जरिए दी गई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की ट्रेनिंग ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर आसरा संस्थान के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण की ओर से रामजन कन्या मध्य विद्यालय नया बाजार भागलपुर की बालिका को अपनी आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग 7 दिनों से दिया जा रहा था आज उस कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान 7 दिनों तक बालिकाओं को जो प्रशिक्षण दिया गया था उसके प्रस्तुति दी गई और अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष लव चंद कोठारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को कराने का मुख्य उद्देश्य है बालिकाओं में आत्म रक्षा के लिए हुनर आए जिससे वह अपनी हिफाजत खुद कर सके। वही कार्यक्रम के संयोजक विनय जया […]