Category Archives: भागलपुर

मोहरर्म को लेकर शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर थाना में बीडीओ हरिमोहन कुमार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में शांति समिति का बैठक हुआ.जिसमें कि  सर्वसम्मति से शांति पूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया.पर्व को सात, आठ अगस्त व नौ अगस्त को शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा नौ अगस्त को दोनों समय मुहरर्म खेलने का आदेश दिया.सभी लोगों से थानाध्यक्ष ने अपील किया कि हुङदंगी व असमाजिक तत्व पर सख्त नजर रखें गङबङी करने वाले की सूचना गुप्त दें.मौके पर सीओ अजय सरकार,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव,उप प्रमुख अशोक यादव  ,अब्दुल रहमान,अयुब अली,बदरूल हक, रामू भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नवगछिया में महागठबंधन करेगा प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – महागठबंधन के सभी घटक दलों – राजद, भाकपा-माले, भाकपा व माकपा की बैठक आज ज़िला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय  नवगछिया में हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं संचालन माले के जिला कमेटी सदस्य गौरी शंकर राय ने किया. कार्यक्रम में अगस्त क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 7 अगस्त को नवगछिया में केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता पर थोपी गई बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण, भ्रष्टाचार, बुलडोजर राज आदि के सवालों पर गम्भीर विचार विमर्श किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण के साथ महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त आमजन भी इस विरोध प्रदर्शन […]

पांच  दिवसीय श्री हरि कथा कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, के द्वारा दुर्गा मन्दिर, सैदपुर, नौगछिया, भागलपुर में  श्री हरि कथा प्रातः मंगल कलश यात्रा तथा भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. श्री हरि कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया . मुख्य अतिथि अतिथि  नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल  रिंकू देवी प्रखंड प्रमुख गोपालपुर,  दिनकर चौधरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, महेश्वर कुँवर अध्यक्ष दुर्गा मंदिर सैदपुर,  आलोक सिंह भाजपा नेता ,  साकेत बिहारी जदयु प्रखंड अध्यक्ष गोपालपुर । सर्व श्री आशुतोष जी महाराज जी के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद जी के नेतृत्व में कथा टीम साध्वी सु श्री अमृता भारती,  लक्ष्मी भारती, सरिता भारती, पुष्पा भारती, शीतली भारती, गायक गोपाल, तबला वादक प्रवेश जी एवं पैड वादक चंदन सिंह अन्य स्थानीय लोगों का सहयोग रहा […]

नवगछिया में बड़ी धूमधाम से सांवरिया सरकार द्वारा निकाली गई महा छप्पन भोग यात्रा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिन मारवाड़ी विवाह भवन से बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़े नृत्य नाटिका के साथ महा छप्पन भोग यात्रा निकाली गई जो धर्मशाला से निकलकर मेन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर रोड होते हुए नृत्य नाटिकाओं के साथ नृत करते हुए बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची जहां पर छप्पन भोग  लिए महिलाओं ने अपना 56 भोग बाबा को अर्पित किया उसके बाद छलिया का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने  आया भजन पर सभी महिलाओं ने नित्य नाटिका के संग नृत्य किया पूरा नवगछिया बाजार श्याम भक्ति में. डूबा हुआ था शाम को निशा द्वेदी (भोपाल) आकाश परिचय( गिरिडीह) आयुष परिचय( सिलीगुड़ी) आयुष मोदी (कोलकाता) तरुण मादोलिया (दरभंगा) […]

सोनवर्षा घटोरा गंगा धार में स्नान के दौरान डूबने से दो सहोदर भाई समेत तीन किशोर की मौत ,बूझ गया दो घरों का चिराग ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  रविवार की सुबह करीब नौ बजे सोनवर्षा के घटोरा गंगा धार में स्नान करने के दौरान बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर दस मास्को टोला निवासी पीयूष कुमार उर्फ लालू कुमार के दोनों पुत्र सागर कुमार (16वर्ष) और साहिल कुमार (14 वर्ष ) और पड़ोस के ही मिंटू कुमार के 15 वर्षीय पुत्र गौरव की डूबने से दर्दनाक मौत हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गंगा में स्नान के दौरान सागर गहरे पानी में चला गया.जिस कारण वह डूबने लगा.सागर को डूबता देख छोटे भाई साहिल ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगा.तब दोनों को डूबता देख गौरव ने बचाने का प्रयास किया. वह भी गहरे पानी में चला गया.तब घाट पर खड़े करुण उर्फ कारे  ने […]

नवगछिया के सोनवर्षा घटोरा घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर नवगछिया बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिली ही स्थानीय गोताखोरों ने काफी मुश्किल से शव को नदी से बाहर निकाला लेकिन तक तक तीनों की मौत हो चुकी थी. मौके पर दल बल के साथ पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में सोनवर्षा 10 नंबर वार्ड मास्को टोला निवासी मिंटू कुमर के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, लालू कुमर के 15 वर्षीय पुत्र सागर कुमार, 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है. जानकारी मिली है कि एक किशोर का […]

आगामी होने वाले मनसा पूजा को लेकर मनसा पूजा कमेटी के द्वारा एक बैठक रखी गई, जिसमें जिला के तमाम पूजा समिति के मेढ़पति थे मौजूद ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आगामी होने वाले मनसा पूजा को लेकर मनसा पूजा कमेटी के द्वारा एक बैठक रखी गई जिसमें जिले के तमाम पूजा समिति के मेडपति मौजूद थे। बैठक की शुरुआत विधिवत तरीके से दीप प्रज्वलित करके और आए हुए सम्मानित सदस्यों को माला पहनाकर बुके देकर किया। बैठक में प्रतिमा स्थापित से लेकर प्रतिमा विसर्जन तककी होने वाली सभी बड़ी–छोटी समस्याओं पर विचार किया गया। मीडिया से बात करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष भोला मंडल ने कहा कि विगत 2 सालों से कोबिट को लेकर मनसा पूजा स्थगित थी लेकिन इस बार सामान्य होने के कारण जो भी जिला प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है वह सारे नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से पूजा […]

सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर के विभिन्न गंगा घाटों से जल लेकर शिवभक्तों की टोली निकली बाबानगरी के लिए ||GS NEWS

DESK 040

जगह-जगह कांवरियों की सेवा के लिए लगाए गए थे पंडाल भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को शहर के गंगा घाटों से जल अर्पण करने शिव भक्तों की टोली बाबानगरी निकल पड़ी। कोरोना काल में न मंदिर का पट बंद होने का मलाल और ना ही किस प्रकार होगी जल अर्पण इसकी परवाह। बस मन में शिव की छवि पीठ पर गंगाजल और जुबान पर बोल बम के नारे के बीच सैकड़ों कावरिया बम बाबा बासुकीनाथ को सावन की तीसरी सोमवारी को जलार्पण करने निकल पड़े। सोमवार का विशेष महत्त्व होने के कारण शहर के शिवालयों को जहां विशेष रूप से सजाया जा रहा है वहीं सोमवार को अभिषेक , शृंगारिक और विशेष आरती का भी आयोजन […]

सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ धाम में हजारों डाक कांवडियों ने उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर देवघर हुये रवाना ||GS NEWS

DESK 040

बोल बम के नारों से अजगैबीनाथ धाम सहित कच्ची कांवडिया पथ हुये गुंजयमान। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर रविवार को हजारों डाक कांवडिया ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में जल भर कर रिमझिम बारिश होने पर बोल बम के जयकारे लगाते हुये देवघर बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुये।साथ ही डाक कांवडियों ने तिरंगा झंडा लहराते हुये बोल बम के नारे लगाते हुए देखे गये।वहीं डोरीगंज के डाक कांवडिया सोरभ कुमार दास ने बताया कि देश में सुख शांति के लिये देवघर बाबा भोलेनाथ के दरबार हाजरी लगाने जा रहे हैं। इस लिये भारत माता का तिरंगा लहराते हुये बाबा भोलेनाथ को जल चढाने जा रहे हैं।साथ ही बेगूसराय ,बांका सहित अन्य जगहों […]