Category Archives: भागलपुर

नवगछिया एसडीपीओ ने की लूट कांड की जांच ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मसूदनपुर ओपी थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी संजय रजक के साथ कलबलिया धार के समीप अपराधियों द्वारा गन प्वाइंट पर 2.89 रुपये लूट कांड के मामले की जांच की है. एसडीपीओ ने अपने पर्यवेक्षण में अनुसंधान को दिशा देते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया है. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात चीत करते हुए बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. जानकारी मिली है कि संजय रजक ने मंगलवार को कुर्सेला, नवगछिया में पहले घूम घूम कर रकम को एकत्र किया फिर वे भागलपुर जा रहे थे. कलबलिया धार के पास वे अपराधियों द्वारा किये गए लूट का शिकार हो गए. शुरुआती समय मे […]

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया नवगछिया आरटीपीएस का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने नवगछिया अनुमंडल स्थित आरटीपीएस कार्यालय और पीजीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में श्री सिंह ने कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन किया और नागरिक सुविधाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात चीत करते हुए कहा कि यहां की व्यवास्था संतोषजनक है और सभी प्रकार की नागरिक सुविधा भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि इस तरह का औचक निरीक्षण लगातार चल रहा है. श्री सिंह ने कहा कि कर्मियों को ज्यादा संजीदगी से जनता का कार्य करने का निर्देश दिया गया है. DESK 04

छात्र राजद ने दिया धरना, फूंका पुतला ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जीबी कॉलेज में नवगाछिया में छात्र राजद के द्वारा स्थाई कुलपति के मांग और पार्ट 2 एग्जाम के लिए धरना प्रदर्शन एवं पुलता दहन किया गया. छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा की कुलपति लगातार 8 महीने से विश्वविद्यालय से गायब हैं और अभी तक स्थाई कुलपति नहीं हैं. स्थाई कुलपति की मांगों को लेकर आज सम्पूर्ण छात्र राजद के  द्वारा कुलपति का पुतला फूका गया. साथ ही उन्होंने कहा की तिलकामांझीभागलपुर  विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता, लूट-घोटालों, वर्षों से लंबित बहाली, स्थाई कुलपति और शिक्षकों की बहाली, बदतर होती जा रही पुस्तकालय, प्रोयगशाला और शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने हेत्तु एक व्यापक और बड़े छात्र आंदोलन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हो चुकी है. अब जब तक […]