Category Archives: भागलपुर

भ्रमरपुर की बेटी प्रीति बनी दरोगा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :-प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर ग्यारह नंबर की गोपाल शरण कुमर की बेटी प्रीति कुमारी बनी दरोगा.प्रीति ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा गांव से हासिल कर मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया. फिर इंटरस्तरीय शिक्षा साइंस से एस एम काॅलेज भागलपुर से प्रथम श्रेणी से कर बीटेक एम आई टी पटना से किया.मुझे इंजीनियर करने की इच्छा ज्यादा था लेकिन गांव में पुलिस की रणनीति को देख दारोगा की परीक्षा बैठा तो सफलता हासिल दूसरे बार में हासिल हुआ. मेरे पिता किसान गोपाल शरण कुमर माता आंगनबाङी सेविका का भरपूर सहयोग और प्रेरणा पर सफलता हासिल हुआ. दो भाई व दो बहन है बङी बहन की पीजी शिक्षा के बाद शादी हो चुका.बङा भाई भागलपुर से बीटेक […]

मड़वा के ओमकार बने सीए,गांव में हर्ष का माहौल  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 12  चौधरी टोला निवासी इंजीनियर संजय चौधरी और रूना चौधरी के बड़े  पुत्र ओमकार चौधरी  सीए(चार्टड अकाउंटेट ) बनने पर गांव  में जश्न का माहौल हैं.वही उनके बड़े भाई रामबोल चौधरी  ने बताया कि वह मुंबई में  रहकर सीए की तैयारी करता था। छोटे भाई भाग्येश चौधरी ने कहा ओमकार ने परिवार समेत पूरे गांव को भी अपने प्रतिभा के बल पर गौरवान्वित किया है.ओमकार ने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की है.वहीं ओमकार के सीए बनने पर बड़े पापा परमानंद चौधरी ,बड़ी मां अनीता देवी ,मुरारी चौधरी ,रेणु देवी , भाभी कृष्णा देवी ,सृष्टि ,साहिल ,मानस  ने इसे खुशियों भरा तोहफा बताया. DESK 04

नवगछिया की शैफु बन गयी दारोगा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – शैफु कुमारी का दरोगा के लिए चयन हुआ हैं. दरोगा के मैरिट लिस्ट में शैफु कुमारी का भी नाम हैं. शैफु की मां सोनी देवी कहती हैं कि मेरा सपना था बेटी वर्दी पहनाने का आज पूरा हो गया. मेरी बेटी का चयन दरोगा के लिए हुआ हैं. मैं अक्सर सोचती थी कि वर्दी पहन जब बेटी घर आए तो मैं उसकों सैल्यूट करूं. वह दिन आ गया हैं. मेरी दो बेटी ने शैफु कुमारी, स्नेहा कुमारी ने दरोगा की परीक्षा दी थी. फाइनल मैरिट लिस्ट में स्नेहा एक अंक से पीछे रह गई. शैफु की सफलता पर काफी खुश हूं. पिता विपिन बिहारी कहते हैं कि पुत्री की सफलता से काफी खुश हूं. शैफु सबसे बड़ी पुत्री […]