Category Archives: भागलपुर

शिव भक्त कॉवरियों की भीड़ को लेकर नवगछिया SDO ने महादेवपुर घाट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को किया तैनात || GS NEWS

DESK 040

शिव भक्त कॉवरियों की भीड़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने महादेवपुर घाट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया। बताया गया कि परवत्ता थानाध्यक्ष के द्वारा सूचित किया गया कि श्रावण महिना में प्रत्येक रविवार व सोमवार को शिवभक्त कावरियां महादेव पुर घाट से लाखों की संख्या में जल भरकर विभिन्न शिव मंदिर कांवर ले जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कॉवरियों की अत्यािधिक भीड़ होने के कारण विधि व्यवस्था एवं यातायात बेहतर बनाने के लिए तीन स्थानों पर दो पालियाें में दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। जाह्नवी चौक, ब्रह्म बाबा स्थान चौक छोटी अलालपुर, महादेवपुर गंगा घाट पूर्वी भग में तैनात किया गया हैं। प्रथम पाली 10 बजे से 10 बजे रात तक। 10 […]

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लूट कांड के आरोपित ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लूट कांड के आरोपित ने आत्मसमर्पण किया। आरोपित गनौल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव हैं। बताया गया कि भवानीपुर ओपी के पीएचसी नारायणपुर के पास गंगा बांध पर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल व नकदी लूट लिया गया था। पीड़ित के बयान पर भवानीपुर ओपी में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में गनौनल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव का नाम सामने आया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिस दे रही थी। मिथलेश यादव, पवन यादव ने नवगछिया न्यायालाय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 040

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया में पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव एवं मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नवगछिया जिला के सभी सातों प्रखंड एवं एक नगर परिषद में पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर समाज सेवा से जुड़े लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। जिससे राष्ट्रीय जनता दल को एक नई मजबूती मिलेगी। हम लोगों को 2024 का […]

ख़रीक के तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय में चोरी होने का मामला || GS NEWS

DESK 040

तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कार्यालय का मुख्य द्वार पूरी तरह सुरक्षित है। जिसके कारण आशंका है कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले बीईओ ऑफिस के ताले को तोड़कर अंदर घुसा एवं अंदर में रखे गोदरेज को तोड़ कर उसमें रखे चाबी के गुच्छे लेकर सभी कार्यालय का ताला खोलकर अंदर घुसा और गोदरेज, ट्रंक (बड़ा बक्सा) समेत अन्य जगहों पर रखे सभी कागजातों को क्षत-विक्षप्त कर दिया है। चोरों ने जिस आरी-पत्ती से बीईओ कार्यालय का ताला को काटा, वह पत्ती भी कार्यालय में छोड़ दिया है। चोरों ने जिस चिर-परिचित अंदाज में घटना को अंजाम दिया, इसको लेकर तरह-तरह के […]

टोटो चालक की हत्या मामले में  केस दर्ज || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  हरिओ वार्ड नंबर दस निवासी टोटो चालक शिवनन्दन साह की  गोली मारकर हत्या कर देने मामले में  केस दर्जा कर लिया गया हैं.शिवनन्दन साह के  पुत्र किशन कुमार ने केस दर्ज कराया हैं। जिसमें उसने अज्ञात को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया हैं की 12 जुलाई को मेरे पिताजी टोटो लेकर  निकले थे एंव  पेसेन्जर लेने के लिये बिहपुर रेलवे स्टेशन पर बैठे थे. उसके बाद जब 11 बजे फोन किये तो फोन नही उठाया. तब अगले सुबह पता चला की टोटो बिहपुर थाना में हैं.उसके बाद पता चला की नन्हकार गांव के समीप एन एच 31किनारे स्टेट बोरिंग के  पास शव मिला.मेरे पिताजी की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दिया. इधर पुलिस बदमाशों की तलाश […]

दूरदर्शन पर मंजूषा की खूबियों को बताएंगे नवगछिया का अश्विनी || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – डीडी दूरदर्शन जो कि बिहार में नवगछिया के चित्रकार अश्वनी आनंद का भागलपुर की मंजूषा कला के संदर्भ में इंटरव्यू हुआ है. यह रविवार को शाम 6:00 बजे प्रसारित किया जाएगा. अश्वनी मूलतः नवगछिया महदत्तपुर के शालिग्राम ठाकुर के पुत्र हैं. इन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर जमुनिया से किया और प्लस टू की पढ़ाई जीबी कॉलेज नवगछिया से स्नातक की पढ़ाई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स पटना (पेंटिंग) विषयों से किया. उसके बाद अभी मास्टर ऑफ फाइन आर्ट ( पेंटिंग ) की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस से कर रहे हैं. इन्होंने मंजूषा कला की शिक्षा मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित के द्वारा ली मंजूषा के बारीकियों को सीखा समझा और आगे भी […]