Category Archives: भागलपुर

Noimg

इसे समझो ना रेशम का तार भैया …. तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मना रक्षाबंधन ||GS NEWS

DESK20250

रक्षाबंधन पर्व तेजस्वी पब्लिक स्कूल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक गरिमा और सांस्कृतिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और समर्पण की भावना से सराबोर रहा। छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर इस रिश्ते को और मजबूत किया। इस पावन पर्व को और अधिक जीवंत बनाने हेतु विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, […]

Noimg

केन्द्रीय विद्यालय, मालदा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा राखी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चरण-1 के तहत केन्द्रीय विद्यालय, मालदा में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता को सशक्त करना था। विद्यालय में तिरंगा थीम पर आधारित राखी निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने तिरंगा राखी निर्माण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगी और कलात्मक राखियाँ तैयार कर अपनी रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त किया। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने तिरंगा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तिरंगे के रंगों से प्रेरित […]

Noimg

जिलाधिकारी ने मिल्क पार्लर (बूथ) का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

बाढ़ के दौरान शहर में आए मवेशियों का दूध क्रय करने का दिया आदेश भागलपुर । बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में एक-एक सुधा मिल्क पार्लर (बूथ) बनाने की योजना के तहत तिलकामांझी स्थित जिला पशुपालन कार्यालय,भागलपुर के प्रांगण में निर्मित मिल्क पार्लर (बूथ) का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से फीता काटकर किया गया। इस मिल्क पार्लर (बूथ) में सुधा का दूध, दही, घी, पेरा, पनीर, रसगुल्ला, कलाकंद, लस्सी एवं सुधा के सभी तरह का मिल्क प्रोडक्ट उपलब्ध होगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक सुधा डेयरी द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक मिल्क पार्लर (बूथ) बनाने के लिए सात लाख पचास हजार रुपए कन्फेड पटना को उपलब्ध कराया […]

Noimg

सरकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), बीपीआरओ, लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्त आयोग के अंतर्गत की जा रही व्यय की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन सहित राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रखंड से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों […]

Noimg

गंगा में बढ़ा जलस्तर: सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट जलमग्न, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर सुल्तानगंज क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां नमामि गंगे घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। घाट पर स्थित सभी दुकानें पानी में डूब चुकी हैं, वहीं मुख्य सड़क पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र नमामि गंगे घाट पर प्रवेश और स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर ही स्नान करें, जहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। लगातार […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान दो महिलाएं तेज धार में बहीं, एक की मौत, दूसरी को चरवाहा ने बचाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान कर रही दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर में एक चरवाहे ने बहाव से निकालकर बचा लिया। घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए नमामि गंगे घाट पहुंची थीं। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि बचाई गई महिला की पहचान मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। कुमकुम देवी फूल बेचने के लिए सुलतानगंज आई थीं। उन्होंने बताया कि […]

Noimg

ममलखा गंगा तटबंध टूटने से स्कूल सहित सैकड़ों घर जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

कटाव से रोजाना सैकड़ों मीटर भूमि गंगा में समा रही भागलपुर जिले के ममलखा गांव में गंगा तटबंध अंततः टूट गया है। तटबंध टूटने के कारण गांव में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव का सरकारी स्कूल और सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं। स्कूल के अंदर लगभग आठ से दस फीट तक पानी भर चुका है। इस संबंध में पहले ही भाजपा नेता दिलीप मिश्रा और हमारे चैनल ने चेतावनी दी थी कि तटबंध पर चल रहे कटाव-रोधी कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका परिणाम आज गांव को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को […]

Noimg

वार्ड 10 के नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने ली शपथ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ समारोह डीएम कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता दिनेश राम और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी विशेष रूप से मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद गुनेश्वर मंडल ने जनहित में ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उनके समर्थकों में […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सोहड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी!

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के सोहड़ा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान छोटू रजक (36 वर्ष), पिता रामदेव रजक, निवासी सहौरा के रूप में हुई है। घटना महंत बाबा मंदिर के पास घटी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश सहित रंगरा थाना की टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच की […]

Noimg

सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की समस्याओं को लेकर  सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन संगठन फ्रन्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की मूलभूत समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से रसोइयों ने सरकार द्वारा लंबे समय से उनकी उपेक्षा किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिहार प्रदेश में लाखों रसोइयां प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत अत्यंत कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है और सरकार की ओर से इनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन द्वारा पूर्व में कई बार राज्य एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है, […]