March 1, 2026
पीएम किसान योजना में साइबर ठगी का भंडाफोड़, 6.33 लाख नकद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के लाभुकों के खातों से अवैध निकासी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 33 हजार रुपये नकद सहित लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लगातार तकनीकी विश्लेषण और छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को चंदन कुमार साह (पिता–सरयु साह), निवासी बदलीगंज, थाना ईशीपुर बराहट द्वारा लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में बताया गया कि पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों के खातों का केवाईसी नहीं हुआ था, उनके नाम […]