Category Archives: भागलपुर

Noimg

मासूम की आंख बचाने के लिए पिता लगा रहे मदद की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

स्कूल से लौटते वक्त बाइक की टक्कर ने छीन ली मासूम रिया की रोशनी नवगछिया की मासूम रिया भारती की दुनिया छह जून को एक सड़क दुर्घटना के बाद अंधेरे में डूब गई। पांच वर्षीय रिया स्कूल से घर लौट रही थी, तभी खगड़ा निवासी वरुण सिंह उर्फ बाना के पुत्र छोटू कुमार ने तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दाईं आंख में गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद रिया को तुरंत नवगछिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे देविका आई अस्पताल, फिर शंकर […]

Noimg

ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या ||GS NEWS

DESK20250

पुलिस ने देर रात बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव किया बरामद मृतका की मां के लिखित आवेंदन पर पति समेत पांच अभियुक्तों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज सात माह पूर्व हुई थी शादी नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरबन्ना वार्ड संख्या 09, में सोमवार को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए 20 वर्षीय विवाहिता के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। सोमवार की देर रात भवानीपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव बरामद किया गया। मृतका जवाहर मंडल की पत्नी श्वेता कुमारी उम्र 20 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के […]

Noimg

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलने वाले “राजस्व महा-अभियान” को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचेगा आपके द्वार भागलपुर जिले में भूमि संबंधी दस्तावेजों की त्रुटियों के त्वरित सुधार एवं जनता को हल्का स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक “राजस्व महा-अभियान” आयोजन किया जा रहा है। राजस्व महा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य, राजस्व महा-अभियान के विभिन्न चरणों, उसकी कार्य योजना, फील्ड स्तर पर किए जाने वाले सुधार कार्यों तथा जनता की समस्याओं के समाधान की विधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण […]

Noimg

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में भागलपुर ने पाया बिहार में पहला स्थान, सिटिजन फीडबैक बना आधार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले को सिटिजन फीडबैक के आधार पर 1,64,000 फीडबैक के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जिले में स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन को लेकर निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिच्छो पंचायत में 50 घरों को गोबर गैस के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। यह योजना 15वें वित्त आयोग की निधि से संचालित और रखरखाव की जा रही है। […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ की तबाही, टापू बना बधिया गांव, प्रशासनिक मदद से वंचित ग्रामीण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ उफान पर हैं, जिसका सीधा असर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जगदीशपुर प्रखंड के बधिया गांव की स्थिति सबसे गंभीर हो गई है। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है। चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक […]

Noimg

शाहकुंड हादसे में मारे गए पांच कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच कांवड़ियों के परिजनों को मंगलवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक जिला प्रशासन की ओर से समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने स्वयं मृतक कांवड़ियों के परिजनों को यह सहायता राशि सौंपी। चेक वितरण के दौरान सभागार का माहौल बेहद भावुक हो गया। जब एक महिला चेक लेने मंच पर पहुंची, तो वह रोते-रोते बेहोश हो गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस भावुक क्षण में जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं महिला के चेहरे पर पानी […]

Noimg

कहलगांव में वोटर लिस्ट से 45 हजार नाम गायब, कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जताया विरोध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से करीब 45,000 लोगों के नाम हटाए जाने के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को एक स्थानीय होटल में कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कहलगांव से भावी प्रत्याशी मोहम्मद कलाम उद्दीन ने की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर इतने बड़े पैमाने पर नामों को सूची से हटाना आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिससे चुनाव में जनता की भागीदारी को कम किया जा […]

Noimg

भागलपुर के किशन कुमार का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखाएंगे दम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत नंदलालपुर पंचायत के छोटे से गांव जगन्नाथपुर निवासी किशन कुमार ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बतौर तेज गेंदबाज चयनित होकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। किशन बिहार से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में बिहार से समस्तीपुर के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और भागलपुर के तेज गेंदबाज किशन कुमार टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। किशन के चयन के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और गांववासियों में उत्साह है। किशन की मां रीना सिंह ने कहा कि बेटा बचपन से ही खेल में रुचि रखता था। संसाधनों की कमी थी, पति खेती करते हैं, इसलिए किशन […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय का गेट तोड़कर किया प्रवेश, कैंपस में डाला डेरा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के पास स्थित मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश कर लिया। प्रशासन द्वारा बीते कई दिनों से गेट में ताला लगाया गया था ताकि बाढ़ पीड़ित अंदर न जा सकें, लेकिन लगातार खराब होती हालात के बीच लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे दर्जनों ग्रामीण विश्वविद्यालय के उत्तरी गेट पर पहुंचे। वे अपने साथ घर का सामान, प्लास्टिक की चादरें और अन्य जरूरी सामान लेकर आए थे। गेट का ताला तोड़कर वे टिल्हा कोठी समेत परिसर के अन्य खुले स्थानों पर तंबू लगाकर ठहरने […]

Noimg

टोटो नें मारा ऐसा टक्कर की 12 फिट दूर जा रहा स्कूली छात्र, टिफ़िन में घर से स्कूल आ रहा था छात्र, नवगछिया का मामला – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कक्षा 3 का 8वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री लाल जी मध्य विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र आदित्य राज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह विद्यालय में पढ़ाई के दौरान लंच में अपने घर गया था। लंच के बाद जब वह वापस विद्यालय आ रहा था, उसी दौरान स्कूल परिसर में प्रवेश करने के क्रम में सड़क पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य करीब 10 फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति […]