Category Archives: भागलपुर

नवगछिया बाज़ार में सीढ़ी पर पानी गिराने के विवाद को लेकर पति पत्नी सहित पांच को मारपीट कर दिया घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया बाजार के पोस्टआफिस रोड में सीढ़ी पर पानी गिराने के विवाद को लेकर पति पत्नी सहित पांच को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल प्रदीप चिरानिया इसकी पत्नी सावित्री चिरानिया, पुत्र हरिओम चिरानिया सहित दो पुत्री हैं। परिजनों ने सभी घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया। इस संबंध में प्रदीप चिरानिया नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। जिसमें अपने भाई व उसके पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। बताया गया कि बुधवार को सीढ़ी पर पानी गिराने के विवाद को लेकर सावित्री व उसके भाई की पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी खुन्नस को लेकर उसके भाई ने मारपीट किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। DESK […]

नवगछिया : मजदूर की पुत्री अंशु कुमारी मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर अपने जिला का नाम रौशन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया नगर परिषद के श्रीपुर हजरपुर टोला में मजदूर की पुत्री अंशु कुमारी मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर अपने जिला का नाम रोशन किया। अंशु पुनामा प्रताप नगर हाईस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दिया था। अंशु कुमारी के पिता छठु सिंह हैं। छठु सिंह राज मिस्त्री के साथ घर बनाने में मजदूरी का काम करते हैं। अंशू कुमारी तीन भाई मुरारी सिंह, मनोज सिंह, प्यारे लाल व दो बहन कल्पना कुमारी में सबसे छोटी हैं। मुरारी सिंह व मनोज सिंह भी पिता के साथ मजदूरी करते हैं। प्यारे लाल सिंह इंटर की पढ़ाई करते हैं। पिता छठु सिंह पुत्री की सफलता से काफी खुश हैं। वे कहते हैं कि मजदूरी कर काफी काठनाइयों का सामना […]

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का होगा प्रदर्शन GS NEWS

DESK 040

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल विस्तृत चर्चा करते हुए बताये पांचवें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन त्योहार की तरह एक अप्रैल को किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे और देने वाले विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं।देश ही नहीं वरन दुनियाभर के स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह जल्द आने वाला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार, 24 मार्च को इसकी तारीख की घोषणा कर दी गई है।अभिभावकों और शिक्षकों को जिस पल का इंतजार रहता है वह जल्द आने वाला है। प्राचार्य ने बताया अभिभावक अपने लाडले और लाडली के संवाद के मौके […]

DEO ने गोपालपुर के BEO से कार्रवाई व निरीक्षण रिपोर्ट ततकाल उपलब्ध कराने का दिया निर्देश || GS NEWS

DESK 040

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पिछले दिनों विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान गायब मिले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व मध्याह्न भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं पाये जाने के मामलों में की गई कार्रवाई व निरीक्षण रिपोर्ट ततकाल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।मालूम हो कि औचक निरीक्षण में कई तरह की विद्यालय में अनियमितता उजागर हुई थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट करने की बात कही थी। यह खबर अखबार में छपने के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने संज्ञान में लिया गया है। बताते चलें कि गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधनिकारी विजय कुमार झा ने नौ मार्च को मध्य विद्यालय गोसाईंगांव, मध्य विद्यालय मियां टोली, मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार व बुनियादी विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण […]

भागलपुर जिले में नवगछिया की बेटी नें किया मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉप के साथ राज्य में छठा स्थान प्राप्त // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – मैट्रिक की परीक्षा में 482 अंक लाकर श्रीपुर गांव की अंशु ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया गया है. नवगछिया के श्रीपुर गांव की अंशु के पिता छट्ठू सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं और मां जीरो देवी गृहणी है. अंशु रोज लगभग तीन किलोमीटर साइकिल चला कर पुनमप्रतापनगर हाई स्कूल पढ़ने जाती थी. अंशु ने बताया कि वह नौकरी करना नहीं चाहती है बल्कि स्वरोजगार से जुड़ कर लोगों को नौकरी देने की काबिलियत हासिल करना चाहती है. अंशु ने बताया कि उसकी सफलता में उसके माता पिता परिवार वाले और शिक्षकों की भूमिका है. वह गांव के शिक्षकों से भी ट्यूशन लेती थी और नियमित स्कूल जाती थी. DESK 04 B

विधानसभा में बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने उठाया कटाव की समस्या // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने विधानसभा में कटाव की समस्या को उठाते हुए कहा कि अगर मैरचा में कटाव को नहीं रोका गया तो भवनपुरा से चोरहर तक बना 50 करोड़ की लागत वाला पुल का संपर्क भांग हो सकता है. विधायक ने मैरचा, रतनपूरा, चोरहर, सिंहकुंड, कालूचक, कहारपुर, गुवारीडीह, लोकमानपुर, ढोढ़ीया दादपुर गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि इन गांवों में. कटाव निरोधी कार्य की जरूरत है ताकि यहां के लोग सुरक्षित हो सके. विधायक जे प्रस्ताव के जवाब में जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने कहा सभी गांवों में कटाव निरोधी कार्य करवाने को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया और गुवारीडीह की विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गुवारीडीह पुरातात्विक स्थल है. वहां […]

कहलगांव के MLA पवन यादव ने कटरिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रीज के निर्माण को लेकर उठाया विस में मुद्दा // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार विधानसभा में कहलगांव के विधायक पवन यादव ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए नवगछिया कटिहार रेल खंड पर अवस्थित कटरिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार को रेल मंत्रालय से सिफारिश करने का प्रस्ताव लाया जिसके जवाब में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजने की बात कही है. मालूम हो कि नवगछिया कटिहार रेल खंड पर अवस्थित कटरिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लोग जान हथेली पर लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए पटरी पार कर ट्रेन पकड़ते हैं. कई बार स्टेशन पर मालगाड़ी लगी होने के कारण यात्री मालगाड़ी के नीचे से होकर पटरी पार कर ट्रेन […]

बिहपुर रोहित हत्याकांड : रोहित की हुई है सुनियोजित हत्या, गांव के लड़कों ने ही दिया हैं वारदात को अंजाम // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर दक्षिण पंचायत सोनवर्षा के वार्ड नंबर पांच के तीनखुट्टी निवासी बिहार पुलिस के एएसआई केदार कुंवर के 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के अपहरण मामले का पुलिस ने लगभग खुलासा कर लिया है. बात सामने आयी है कि रोहित की हत्या फिरौती के लिये नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गयी है. इसके पीछे घटना का कारण भी पुलिस को ज्ञात है. दूसरी तरफ मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ देर रात तक थनाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संभावित ठिकानों पर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. घटना के उद्भेदन को लेकर नवगछिया पुलिस के साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार […]

ढोलबज्जा के आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने की हंगामे // GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: छोटी भगवानपुर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-129 पर अनियमितता को लेकर, वहां के ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को जम कर हंगामें किए जाने की बात सामने आई है. हंगामें कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि- सेविका ममता कुमारी ने मीनू के मुताबिक बच्चों को पोषाहार नहीं दे रहे हैं. वहीं मिले थाली भी बच्चे को खाने नहीं दे रहे. उक्त बातों को लेकर सेविका ममता कुमारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताई कि- बच्चों के लिए जो भी पोषाहार मिल रहे हैं बच्चों की थाली में परोसे जा रहे हैं. यही थाली की बात तो अब तक विभाग से बच्चों को खाने के लिए कोई बर्तन उपलब्ध नहीं कराई गई है. खाना पकाने का काम भी हमलोग अपने बर्तन […]