February 25, 2026
चुल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, आठ घर जलकर राख || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस अगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी […]