Category Archives: भागलपुर

होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ करने को लेकर दर्जनों अभ्यर्थी मिले जिलाधिकारी से ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले में वर्ष 2011 में होमगार्ड जवानों के लिए निकाली गई बहाली की परीक्षा के शारीरिक परीक्षा में हो रहे विलंब को लेकर दर्जनों अभ्यर्थी भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे , और जिलाधिकारी से जल्द से जल्द जिले में होमगार्ड की बहाली के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित करने की मांग की । जिलाधिकारी के समीप अपनी मांगों को रखने के बाद वापस लौटे होमगार्ड के अभ्यर्थी डीएम सुब्रत कुमार सेन के व्यवहार से काफी खफा दिखे । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सभी 2011 ईस्वी में होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा को लेकर आवेदन दिया था । 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद भागलपुर जिले में होमगार्ड की बहाली नहीं की गई […]

जल जीवन हरियाली विषय पर भागलपुर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक में मारी बाजी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बिहार दिवस पर पटना में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जन शिक्षा के तत्वाधान में जल जीवन हरियाली विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पूरे 38 जिला में भागलपुर कला जत्था को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कला जत्था टीम लीडर ललित कुमार के अलावे सनोज राय, गौतम कुमार, राज नारायण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण पासवान, धर्मवीर, मुन्ना, पूजा,रविता, तृप्ति, राखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जन शिक्षा सचिव सतीश चंद्र झा ने भागलपुर के नुक्कड़ नाटक की टीम को प्रथम स्थान मिलने पर ट्रॉफी एवम प्रशस्ति पत्र देकर पूरे टीम को सम्मानित किया । DESK 04

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे भागलपुर, काजवालीचक बमकांड में मृतक व घायल के परिजनों से मिलने|| GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजवलीचक मे दिल दहला देने वाला बम कांड का आज 21 वा दिन है। आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव इस बमकांड के मृतक एवं घायल परिजनों से मिलने पहुंचे । उन्होंने कहा नेताओं को पदाधिकारियों की दलाली से फुरसत मिलेगी तब तो जनता के बारे में सोचेंगे। पप्पू यादव ने कहा सभी राजनीतिक दलों के नेता दलाल हो गए हैं। सिर्फ दलाली करते हैं माफियाओं और नेताओं की। चाहे वह जमीन माफिया हो, बालू माफिया हो, नदी माफिया हो, शराब माफिया हो। वही लोग अब तय करते हैं कि कौन सत्ता में रहेगा। उन्होंने कई राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि बम कांड के पीड़ित परिवार से मिलने कई राजनीतिक […]

Noimg

सात दिन से लापता युवक का शव बाबा बिसुराउत सेतु के पास कोसी नदी से बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया नदी थाना की पुलिस सात दिन से लापता युवक का शव बाबा बिसुराउत सेतु के पास कोसी नदी से बरामद किया गया। मृतक युवक थाना क्षेत्र के ही लोकमानपुर बालू टोला निवासी पवन गुप्ता हैं। पवन गुप्ता की हत्या कर शव को कोसी नदी में फेक देने का मामला प्रतीत होता हैं। इस संबंध में पवन गुप्ता की पत्नी जूली कुमारी ने नवगछिया नदी थाना में पति के लापता होने की जानकारी दी थी। जूली कुमारी ने पुलिस को बताया था कि मेरे पति 18 मार्च की देर रात खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर बाद भी वह घर वापस लौट कर नहीं आया। उसे पास पड़ोस रिश्तेदार के यहां काफी […]

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दाता के मज़ार पर लगाई हाजरी ||GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खिलाड़ियों ने दाता के मज़ार पर लगाई हाजरी।नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मो. शमीम उर्फ मुन्ना व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के द्वारा दाता की चादर पोशी कर समाज में शांति भाईचारा खिलाड़ियों के निरोग जीवन व समृद्धि की दुआ मांगी।इस मौके पर उर्स कमिटी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को कमेटी कार्यालय में दाता के मजार की चादर भेंट करके सम्मानित किया गया। कमेटी के उपाध्यक्ष इरफान आलम,सचिव अबुल हसन,उप सचिव असद रही,मो. फिरोज,भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी,कल्याण झा,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज कुमार,अविनाश कुमार,सन्नी कुमार,मो. सैफ अली,अजीत कुमार,मुकुल कुमार,अभिषेक कुमार,गुलशन कुमार,पुष्कर कुमार,सन्नी कुमार,सानू लाल, कुमार,रवि राहुल […]

ढोलबज्जा के शांतिनगर में, शार्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: माँ सरस्वती क्रिकेट क्लब शांति नगर के द्वारा आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को विजय लालगंज के मुखिया रेखा सिन्हा एवं ढोलबज़्ज़ा पंचायत के सरपंच सुशान्त कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. जहां खेल के पहले दिन का मैच लालगंज व जयनगर के बीच हुआ. जिसमें लालगंज ने अपनी जीत दर्ज की है. खेल उद्घाटन में मुखिया जी ने अपने सम्बोधन में कहा खेल से युवाओं में नव उमंग व नव ऊर्जा का संचार होता हैं. खेल से युवाओं में शारीरिक, मानसिक व बौध्दिक विकास होता है. इसलिए खेलकूद कार्यक्रम का होना जरूरी हैं. ढोलबज़्ज़ा में सरपंच ने कहा गंगा व कोसी नदी की गर्भ में अवस्थित लालगंज पंचायत की शांतिनगर खेलप्रेमियों की भूमि […]

ढोलबज्जा के थाना चौक पर वर्षों से हो रहे जल जमाव की समस्या से मिली निजात ||GS NEWS

DESK 040

मुखिया ने जेएसबी डाल शुरू किया सड़क निर्माण कार्य. ढोलबज्जा: ढोलबज्जा के थाना चौक समीप, बाजार जाने वाली सड़क पर वर्षों से हो रहे जल जमाव की समस्या से अब निजात मिल गई है. सड़क पर नाले की गंदी पानी जमा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों को काफी परेशानियां होती थी. गुरुवार को पंचायत के मुखिया संच्चिदानंद यादव उर्फ सच्चो यादव ने सड़क पर जमा पानी को पंपसेट से खींचवा कर बाहर फेंक उस जगह जेएसबी डाल सड़क को ऊंची करवाया. मुखिया ने बताया कि- जीएसबी डालने के बाद थाना चौक से लेकर डोमासी तक पीसीसी ढलाई कार्य भी तुरंत चालू कर दिया जाएगा. जहां प्रमोद यादव, दिवाकर साह व संतोष गुप्ता के साथ अन्य ग्रामीणों उपस्थित […]

ताइक्वांडों प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली तान्या वात्सल्य को किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली तान्या वात्सल्य को सम्मानित किया गया। एसपीएस नवगछिया ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में ग्रीन बेल्ट ताइक्वांडो खिलाड़ी तान्या वात्सल्य को मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामकुमार साहू एवं फाइटर्स फिटनेस क्लब के सहायक कोच गौतम यादव के द्वारा फूल माला, मेडल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। पिछले दिनों कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 15 से 18 मार्च बालिका वर्ग का मोतिहारी में आयोजित हुआ था। जिसमें की भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तान्या वात्सलय ने कांस्य पदक जीता कर अपने जिले व नवगछिया का नाम रोशन किया था । तान्या वात्सल्य के […]