Category Archives: भागलपुर

अतुल्य गंगा परिक्रमा मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा कार्यक्रम के लिए 23 बिहार बटालियन एनसीसी के 50 छात्र छात्राओं ने किया शिरकत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,अतुल्य गंगा परिक्रमा मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा के लिए आज पूर्व सैनिक संघ 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के 50 छात्र छात्राओं भाग लिया जिसकी कुल दूरी 2755 किलोमीटर है और इसे साइकल से सड़क मार्ग से होते हुए लोगों को जागरूक करते हुए जाना है ।2 मार्च को गंगोत्री से साहबगंज तक का 1717 किलोमीटर का सफर तय किया जा चुका है जोकि भागलपुर से कोलकाता तक 1038 किलोमीटर का रास्ता 6 अप्रैल तक में पूर्ण करने का लक्ष्य है । अतुल्य गंगा टीम के लिए जनरल आलोक प्लेयर, कर्नल गोपाल शर्मा, कर्नल हेम लोहीनी और ब्रिगेडियर रवि शर्मा सहित 15 रिटायर सेना अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। भागलपुर हेड क्वार्टर के ब्रिगेडियर नागेंद्र […]

दिल्ली करोलबाग की रहने वाली शबनम अपने पति की तलाश में भटक रही भागलपुर की सड़कों पर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर।भागलपुर, दिल्ली के करोलबाग की रहने वाली शबनम अपने पति की तलाश में भागलपुर की सड़कों पर चक्कर लगा रही है। एक हाथ में पति की फोटो और दूसरे हाथ से अपने बच्चे को पकड़ कर आम राहगीरों से पति की फोटो दिखाकर पति का पता पूछ रही है। दिल्ली में शबनम के काम करने के दौरान उसे राहुल राज नाम के युवक से प्रेम हो गया और फिर दोनों ने दिल्ली में ही 3 साल पहले मंदिर में शादी कर ली। लेकिन इसी महीने 4 तारीख को राहुल पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर जाने की बात कह कर निकल गया और अब पत्नी उसे फोन करती है, तब वह फोन नहीं उठाता है। वही मोबाइल भी बंद […]

ऑपरेशन नवचेतना को लेकर नशा मुक्ति समिति का किया जा रहा गठन // GS NEWS

DESK 04 B0

प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी के अलावे कई वरीय अधिकारी ने की इसकी शुरुआत। निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, पूरे सूबे में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो रही है, कई लोगों की आंखों की रोशनी भी जा रही है, प्रशासन के द्वारा इससे बचाव को लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है।बताते चलें कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर शुरू हो रहे ऑपरेशन नवचेतना को लेकर आज भागलपुर स्थित लाजपत पार्क में ऑपरेशन नवचेतना नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का किया गया विधिवत उद्घाटन। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधि पांडे,डीआईजी सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन,एसएसपी बाबूराम,एडीएम राजकुमार राजा,सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात,एसडीएम धनंजय कुमार एवं सभी थाना के एसएचओ और समाजसेवी ,स्कूली बच्चे ने इस आयोजन में भाग […]

भागलपुर में 26 मार्च को डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन, आठ टीमें करेंगे शिरकत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, आज प्रिय प्रभात मासिक पत्रिका के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में भागलपुर में डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मीडिया को संबोधित किया गया।मासिक पत्रिका प्रिय प्रभात ने 26 मार्च को जिला स्कूल के मैदान में डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की आठ टीमें शिरकत करेंगे । महाप्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। सभी मैच ड्यूज बॉल से खेले जाएंगे ।मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और राजेश मंडल निभाएंगे। दोनों बिहार क्रिकेट एसोसिएशन स्टेट पैनल से जुड़े अंपायर हैं। प्रेस वार्ता में […]

पैन गांव में 22 मार्च से 28 मार्च तक होने वाले राम कथा ज्ञान महायज्ञ लेकर निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर भागलपूर सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैन गांव में श्री श्री 108 श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन मार्च मे होने जा रहा है जिसको लेकर आज अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा तट से यज्ञ समिति पैन के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया जिसमें घोड़ा ,डीजे एवं हजारों हजार की संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सम्मिलित हुए कलश यात्रा में कुल 5551 कलश मे गंगा जल भरकर कुमारी कन्या एवं महिलाएं पाव पैदल सुल्तानगंज से यज्ञ स्थल पर पहुंचे सबसे आगे महायज्ञ के मुख्य यजमान गोकर्ण प्रसाद केसरी प्रधान कलश लेकर आगे आगे चल रहे थे उसके बाद श्रद्धालुओं के हुजूम थी कथा वाचिका के रूप में देवी रत्ना मनी शास्त्री.भोपाल एवं कथावाचक ध्रुव दास जी महाराज […]

भागलपुर में संदिग्ध मौत मामले में भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने किया बड़ा खुलासा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर ।भागलपुर में संदिग्ध मौत मामले में भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने बड़ा खुलासा किया है। जहरीली शराब से कथित मौत के मामले में एसएसपी ने बताया कि जहरीली शराब के सप्लायर, तस्कर और उसके चेन का सुराग मिल गया है। पकड़ा भी गया है और छापेमारी जारी है। फिलहाल नकली शराब के तार गोड्डा ज़िले से जुड़ा मिला है। उस बाबत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। और पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर छापेमारी जारी है। एसएसपी ने बताया कि साहेबगंज का रहने वाला अरविंद यादव फिलहाल मायागंज अस्पताल में भर्ती है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 18 तारीख को होली के दिन वे तथा मिथुन कुमार दोनों ने सागर चौधरी […]

हत्या मामले में तीन आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK 040

परवत्ता थाना के जगतपुर निवासी जयकृष्ण यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव के हत्या मामले में तीन आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमपर्णण कर दिया। आरोपित जगतपुर निवासी राहुल यादव, कारू यादव हैं। ज्ञातव्य हो कि एक मार्च को परबत्ता थाना के जगतपुर गांव से जपतैली गांव जाने वाले रास्ते पर एक बासा के पास बदमाशों ने गांव के ही जयकृष्ण यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव (23) की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी पिता के बयान पर दर्ज की गई। जिसमें राहुल यादव व कारू यादव को नामजद आरोपित बनाया गया। न्यायालय ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच 5 करोड रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य भूमि पूजन के साथ प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच लगभग पांच करोड रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य भूमि पूजन के साथ मंगलवार से प्रारंभ हो गया। मिली जानकारी के अनुसार निविदा के माध्यम से गया के सिंधुजा कंसट्रैक्शन कंपनी को कार्य आवंटित किया गया है।पिछले वर्ष स्पर संख्या दो व तीन के बीच ध्वस्त हुए तटबंध को मिट्टी से भरकर दोनों तरफ जिओ बैग पिचिंग, स्पर संख्या छह एन व सात के बीच क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत मिट्टी भराई व बोल्डर पिचिंग तथा स्पर संख्या छह का जीर्णोद्धार कार्य किया जाना है। इस कार्य के शुभारंभ के मौके पर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, ठेकेदार पप्पू सिंह, बबलू चौधरी, गोपालपुर डिमाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अजय चौधरी की मौजूद थे। […]