Category Archives: भागलपुर

भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति कल करेगी सांकेतिक धरना प्रदर्शन, आज सौंपा जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बिहार दिवस के अवसर पर भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन दीप नारायण सिंह घंटाघर परीसर में कल 22 मार्च को किया जाएगा। कमल जयसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहां की स्मार्ट सिटी होते हुए भागलपुर में हवाई जहाज उड़ाने को लेकर लंबित मांगों पर पहल करते हुए और सरकार को ध्यान में दिलाने को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । उसी बाबत आज भागलपुर एयरपोर्ट सेवा संघर्ष समिति की ओर से लिखित सूचना जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को सौंपा गया साथ ही एसडीओ को भी ज्ञापन सौंपा गया तथा थाने में भी इसकी प्रतिलिपि दी गई है ।मीडिया से बात करते हुए कमल जायसवाल […]

गोपाल मंडल ने कहा – नीतीश कुमार अकेले क्या करेंगे ,थानेदार को भी सजग होना होगा // GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने की प्रेसवार्ता भागलपुर कहलगांव सड़क मार्ग में पानी छिड़का को लेकर की वार्ता एवम जहरीली शराब मामले में प्रशासन को जमकर लताड़ा निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सड़क मार्ग होकर भागलपुर से कहलगांव जाने पर लोगों को धूल फांकते हुए जाना पड़ता है,जबकि रोड बनने का टेंडर पास हो गया है, फिर भी पूरे रास्ते में धूल का भरमार है। वही प्रेसवार्ता में मीडिया से बात करते हुए गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कहा कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से बात करके पूरे रास्ते में प्रत्येक दिन पानी का छिड़काव कराने की बात किया हूं जल्द अमल होगा, वही मीडिया के सामने भी उन्होंने स्पीकर ऑन कर दे जिलाधिकारी […]

गोराडीह- भागलपुर मुख्य मार्ग पर हुई मोटरसाइकिल और ट्रक में टक्कर, एक की मौके पर ही गई जान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के भागलपुर गोराडीह मुख्य मार्ग के आनंदपुर शिव मंदिर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अज्ञात 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक भी जख्मी हो गया। घटना के बाद कुछ ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते ही ट्रक चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृत व्यक्ति के पहचान में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक और ट्रक भागलपुर की ओर से गोराडीह की ओर जा रहा था। तभी शिव मंदिर के समीप मोड़ पर ट्रक चालक ने […]

अचानक धू-धू कर जलने लगी बुलेट, कई घंटों यातायात व्यवस्था हुई बाधित, लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया जा सका // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के आरबीएसएस सहाय रोड में एक बुलेट में अचानक से आग लग जाने पर काफी अफरातफरी का माहौल हो गया ।तभी कुछ लोगों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उस आग की लपटों पर काबू पाया। बालू व पानी की तेज धार से उसे बचाया जा सका । धू धू कर अचानक बुलेट के जलने से ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ देर के लिए चरमरा गई ।आग की लपटें इस कदर थी कि यह देख लोगों का दिल दहल गया। पहले तो कोई इस आग की लपटों को देखकर बुझाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे थे, फिर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग की लपटों पर काबू पाया , फिर जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप […]

ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर के सत्र 2022- 25 की कार्यकारिणी के लिए हुआ शांतिपूर्ण मतदान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर के सत्र 2022 – 25 की कार्यकारिणी के लिए आज 21 मार्च को एक दिवसीय मतदान जो दिन भर चलता रहा वह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ।इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के आदेशानुसार कम से कम 18 तथा अधिकतम 24 उम्मीदवारों को मतदान करने का अधिकार दिया गया था। मतदान देने आए मतदाता चुनाव समिति द्वारा निर्गत वोटर कार्ड के साथ अपना फोटो युक्त सरकारी पहचान मे वोटर कार्ड ,आधार कार्ड ,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि लेकर आए थे। मतदान के क्रम में मतदान संयोजक गिरधारी केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह इस्तर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स का मतदान हर 3 साल पर किया जाता […]

कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक तरफ जहां जहरीली शराब पीने से कई घरों में मातम का माहौल है वही विधायक अजीत शर्मा ने उनके गम को कम करने के लिए किया होली मिलन समारोह का आयोजन निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक ने होली गीत पर थिरकते भी नजर आए। वही बिहार में एक तरफ लगातार संदिग्ध मौतों से मातम का माहौल है। वही भागलपुर जिले में भी अभी तक 17 मौतें हो चुकी है। उसके बावजूद भी कांग्रेस विधायक दल के नेता की ओर से होली मिलन […]

शमशान घाट में लगता जा रहा लाशों का अंबार, जहरीली शराब ने कितनों की ले ली आंखों की रौशनी तो कितनों की गई जान, कई मोहल्लों में छाया मातम // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। प्रशासन अलर्ट मोड में, कहां – बॉर्डर पर रहेगी नाकेबंदी, शराब तस्कर पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूर्णरूपेण है तैयार भागलपुर,होली के दौरान पिछले 48 घंटे में भागलपुर जिले के अलग-अलग जगहों में 17 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने से पूरा प्रशासनीक महकमा सवाल के घेरे में आ गई है । सवाल है आखिर बिहार में जहरीली शराब आ कैसे रही है।वही दुसरी ओर बांका में 12 और मधेपुरा में भी 3 लोगों की इसी तरह जान चली गई। सबों के मौत का सिस्टम एक ही, पहले पेट दर्द फिर उल्टी होना उसके बाद सांस लेने में परेशानी और सिर चकराने लगना उसके बाद मौत। कई परिजनों ने शराब पीने की बात भी […]

नारायणपुर में युवाओं की बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 040

रविवार को सनलाइट क्रिकेट मैदान नारायणपुर में अभाविप नगरमंत्री मधुर मिलन नायक के नेतृत्व में युवाओं के साथ बैठक किया । बैठक मे स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इलाके में संदिग्ध अवस्था में हुए मौत को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये बताया गया कि चर्चा है कि जहरीली से शराब मौत हुई है। अभाविप जागरूकता अभियान चलाकर शराब नहीं पीने का अपील कर रहा हैI अंकुश राज ने कहा कि जहरीली शराब से हुये मौत का जिम्मेदार लोगो पर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अभाविप सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन राज पोद्दार ने बताया कि शराब से समाज में बुरी असर पड़ता है। मौके पर प्रभु यादव , अभिषेक राज , जगन्नाथ मलाकार,रूपेश मलाकार,अशोक ऋषिदेव,सिंटू कुमार ,नीतीश […]