Category Archives: भागलपुर

गम में नहीं आए तो क्या? खुशी में तो पहुंचे सांसद अजय मंडल भागलपुर // GS NEWS

DESK 04 B0

सांसद ने दिया शहरवासियों को होली की शुभकामनाए, सबों ने जमकर खेली होली रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर l भागलपुर, भाईचारे का प्रतीक व रंगो के त्योहार होली पर वार्ड 32 के पार्षद प्रसेनजीत कुमार सिंह उर्फ हंसल सिंह ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भागलपुर के सांसद अजय मंडल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के उपमहापौर राजेश वर्मा थे। इस होली मिलन समारोह मे लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर समारोह के आयोजन को चार चांद लगाया, सबों ने देसी पकवान का भी लुथ्प उठाया व साथ ही होली के गीतों पर जमकर थिरके l इस होली मिलन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति […]

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब को लेकर छापेमारी अभियान तेज // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।होली मैं शराब की बिक्री नहीं हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाई जा रहा है। इसी क्रम में ईशाकचक थाना क्षेत्र के पासी टोला मुहल्ले के कारू चौधरी के घर सहित आधा दर्जन घरों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं मिली। पुलिस जिले में शराब कांड में पकड़े गए अभियुक्तों के घरों पर लगातार छापेमारी कर शराब के धंधे में जुड़े लोगों की धरपकड़ सहित होली के मौके पर शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही […]

वारसलीगंज से छापेमारी के दौरान हुए चार बोरे विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर होली में अवैध रूप से बिक रहे शराब को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर एंटी लिकर टास्क फोर्स ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में प्रकाश चौधरी के गुहाल में (गाय रखने की जगह) पर छापेमारी कर चार बोरे विदेशी शराब बरामद किए हैं। इससे पहले भी प्रकाश चौधरी शराब की तस्करी और अवैध रूप से बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। वही छापेमारी की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। DESK 04 B

पूरे भागलपुर व आसपास के क्षेत्रों मे हर्षोल्लास के साथ लोगों ने मनाया धूल मिट्टी अबीर गुलाल के साथ धुरखेल बाली होली // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों मे होली पर्व को देखते हुए विभिन्न जगहों मे होलिका दहन के सुबह से ही हर्षोल्लास के साथ धूल मिट्टी अबीर गुलाल के साथ धुरखेल पर्व मनाया गया।इस दौरान लोग जमकर पारंपरिक धुनों पर थिरके। ढोल झाल पर पारंपरिक फगुआ के गानों की गाते दिखे। कई मोहल्लों में गांव के लोगों द्वारा कादो मिट्टी के साथ धुरखेल पर्व हर्षोल्लास के मनाया गया।इस दौरान छात्रों ने होली के गानों कि धुन पर नाच गाने के साथ झुमते हुए एक दुसरे को कादा मिट्टी लगाकर धुरखेली पर्व का त्योहार मनाते दिखे। DESK 04 B

रंग और उमंगों के त्यौहार होली को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, शहरवासियों ने जमकर की खरीददारी // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,होली के त्यौहार पर भागलपुर के बाजार सतरंगी रंगों के साथ सजे हुए हैं। रंग – गुलाल, पिचकारी, मिठाई, पूजा- सामग्री समेत पूरे बाजार में रौनक है। 15 से 20 फ़ीसदी महंगाई के बावजूद बाजारों में रंग और उमंगों के त्यौहार पर जमकर खरीदारी हो रही है । इस बार बाजार में ग्राहकों की भीड़ है जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं ।भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में होली के त्यौहार पर रंग गुलाल और पिचकारिया से बाजार सजे हैं। मिठाइयों की प्रसिद्ध दुकानों पर होली स्पेशल मिठाइयां तैयार कर बेची जा रही है ।पूजन सामग्री, फूल वालों की दुकानों पर भी रौनक है, खरीददारी मे भीड़ के कारण यह भी है कि 2 साल […]

दो दिवसीय बालक बालिका जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन फ्री स्टाइल खेल का प्रदर्शन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर नारायणपुर चंडी स्थान के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय बालक बालिका जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के मौके पर खेल के दूसरे दिन फ्री स्टाइल खेल खेला गया। इस खेल में सबसे अधिक 57 किलो के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार ने बताया कि खेल के दूसरे दिन 57 किलो से लेकर 125 किलो तक खेल खेला गया। बताया कि 61 किलो में कैमूर के मुलायम खिलवाड़ स्वर्ण पदक लिया तो वही पूर्णिया के अमर भारती ने सिल्वर खगड़िया के अमन कुमार ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो में नवादा के नीतीश कुमार स्वर्ण पदक, भोजपुर के अभिषेक कुमार ने सिल्वर, बक्सर के सोनवीर […]

नवगछिया में भाजपाइयों ने खेली होली ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा कार्यालय,नवगछिया में जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित पांडे जिला अध्यक्ष, भागलपुर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा नवगछिया के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में प्रो भोला कुमर, सत्यप्रकाश झा, अरविंद चौधरी, नीतेंद्र सिंह, गगन चौधरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा कुमकुम देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। होली मिलन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा होली गीत गाया गया जिसपर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आनंद लिया तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर बधाई दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विनोद मंडल को बधाई दिया। DESK 04

नारायणपुर : शराब तस्कर को एक 5 लीटरा एवं एक 2 लीटर प्लास्टिक के डब्बे में देशी शराब के साथ दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर बुधवार की संध्या करीब सात बजे अनि संजय कुमार मंडल ने पुलिस जवानों की मदद से बीरबन्ना निवासी शराब तस्कर मो.रूस्तम अली को एक पांच लीटरा एवं एक दो लीटर प्लास्टिक के डब्बे में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार तस्कर के साथ 3.25 लीटर शराब बरामदगी की गई है। जिसके विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। DESK 04