Category Archives: भागलपुर

ड्रीम फैशन वीक बिहार की ओर से मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 का ग्रैंड फिनाले 20 फरवरी को होगा आयोजित||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम करना मना था लेकिन अब बिहार सरकार ने आदेश जारी कर दिया है उसी बाबत वन मिलियन ड्रीम प्रोडक्शन,ड्रीम फैशन वीक बिहार की ओर से मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 का आयोजन रेशमी शहर भागलपुर में 20 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है, इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन एवं वाइल्ड कार्ड एंट्री ओपन है । आज प्रेस वार्ता में ड्रीम फैशन वीक बिहार के निदेशक ने कहा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कुणाल कुमार सिंह रहेंगे, साथ ही प्रेस वार्ता में बताया गया कि सागर आनंद (एमटीवी लव स्कूल फेम) और सृष्टि साव(ताज मिस यूनिवर्स 2021) मिस्टर एंड मिस भागलपुर 2022 के निर्णायक […]

निर्वाचन विभाग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र -छात्राओं के बीच होंगी प्रतियोगिताएं||GS NEWS

DESK 04 B0

जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचन विभाग की ओर से राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत 23 जनवरी से 15 मार्च तक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई विषयों पर स्कूल कॉलेज व कोचिंग संस्थान के बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें स्लोगन, पोस्टर, गीत, वीडियो मेकिंग और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रतियोगिता होना तय हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता में निजी व सरकारी सभी विद्यालय व महाविद्यालय महाविद्यालय के बच्चे भाग ले पाएंगे, जिसमें ₹200000 से ₹50000 तक की पुरस्कार राशि बच्चों […]

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का गोपालपुर प्रमुख ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

एथेनॉल फैक्ट्री का भूमि पूजन व बिहार के सबसे बड़े कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन करने उद्योग मंत्री नवगछिया पहुंचे । साहू परबत्ता में कार्यक्रम के बाद वे नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड प्रमुख के आवास पर पहुंचे जहां प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी व उनके समर्थक द्वारा माला पहनाकर व अंग वस्त्र से उन्हें उनका स्वागत किया वहीं मौके पर उन्होंने प्रमुख को भी भरोसा दिलाया कि निश्चित रूप से उद्योग के क्षेत्र में नवगछिया अव्वल रहेगा । मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी के अलावे दर्जनों उपस्थित थे । DESK 04

96 करोड़ की लागत से बननेवाले एथेनॉल फैक्ट्री भूमि पूजन सह शिलान्यास||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के साहू परबत्ता में 96 करोड़ की लागत से बननेवाले इथेनॉल फैक्ट्री का भूमि पूजन सह शिलान्यास बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि नवगछिया मक्के का कटोरा है यहां के किसान खून पसीना लगाकर मकई उपजाते है।लेकिन किसानों को मक्के का सही दाम नहीं मिलता है। बिचौलिए औने पौने दाम में उनका मक्का खरीद कर चले जाते है।लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिहार में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत साहू परबत्ता से शुरू हुई है। यहां 96 करोड़ की लागत से नया एथेनॉल प्लांट बन रहा है। जिसमें 88 करोड़ की स्वीकृति पत्र साहू एग्रो कंपनी को मिल गया है। उन्होंने कहा कि सहरसा, अररिया, भागलपुर, […]

पटना से आई कायाकल्प की टीम ने अनुमंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया|| GS NEWS

DESK 04 B0

पटना से आई कायाकल्प की टीम ने शुक्रवार को अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम में पटना से आए डॉ. विजय कुमार झा, डॉ. विजय कुमार चौधरी और डॉ. राकेश कुमार थे। उनके साथ डीएचएस के डॉ. प्रशांत और केयर इंडिया के डीटीओ फैसिलिटी डॉ. राजेश मिश्रा भी थे। सभी ने अस्पतालों की सुविधाओं को देखा। खासकर अस्पताल की सफाई व्यवस्था की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। मालूम हो कि कायाकल्प की जिले की टीम के निरीक्षण में दोनों ही अस्पताल खरा उतरा है। इसके बाद अब राज्य की टीम निरीक्षण कर रही है। इसमें भी खरा उतरने पर अस्पताल को पुरस्कार के तौर पर मोटी राशि मिलेगी। टीम ने रंगरा सीएचसी प्रभारी […]

स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर किया स्वागत || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को संघ्या में नवगछिया बाजार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुकेश राणा के घर पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पार्षद चम्पा कुमारी एवं राजकुमारी देवी विमल किशोर पोदार ने मंजूषा पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया। वहीं इस दौरान नवगछिया अनुमंडल में इथेनॉल प्लांट के भूमि पूजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, अजय चौधरी, जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, राजकुमार रजक, अनीस कार्यकर्ता ने अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।जगह-जगह पर किया गया उद्योग मंत्री का स्वागत बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का नवगछिया के विभिन्न […]

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार|| GS NEWS

DESK 04 B0

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, 1750 रूपये भी बरामद संवाद सूत्र खरीक : गुरूवार को पुलिस ने चोरी के आरोप में पश्चिम घरारी निवासी अंकुश कुमार उर्फ अंकु और तुफानी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का 1750 रूपये और छः डिब्बा सिगरेट भी बरामद किया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा चौक के समीप संचालित किराना दुकान के दुकानदार छोटी कठेला निवासी नीतीश कुमार ने बुधवार की देर रात दुकान में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जाँच के दौरान दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया। DESK 04 B

नवगछिया अनुमंडल के एसटीएस की सड़क दुर्घटना में मौत||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के टीबी विभाग के एसटीएस प्रतीक जोयस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक प्रतीक जोयस भागलपुर के मुंदीचक का रहने वाला था। दुर्घटना परवत्ता थाना के विक्रमशिला सेतु पर हुआ। इस कारण जाम लग गया। वह अनुमंडल अस्पताल के अतिरिक्त यक्ष्मा केंद्र में सिनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था। अस्पताल में वह पिछले दो वर्ष से कार्य कर रहे थे। बताया गया कि अस्पताल से कार्य कर जिला यक्ष्मा केंद्र रिपोर्ट जमा करने जा रहे थे। विक्रमशिला सेतु के पास पीछे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के पास 20 फीट घसीटते हुए आगे गए। घटना की सूचना पाकर […]