Category Archives: भागलपुर

Noimg

असम के तिनसुकिया से आई ‘नवशक्ति’ टोली बनी कांवर यात्रा का आकर्षण, अजगैबीनाथ धाम से शुरू की पैदल यात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – सावन मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र जल भरते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। इस बार की यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रही असम के तिनसुकिया जिले से आई 51 श्रद्धालुओं की टोली, जिसे ‘नवशक्ति’ का नाम दिया गया है। इस टोली में 9 महिलाएं भी शामिल हैं, जो पूरी श्रद्धा और जोश के साथ कंधे पर कांवड़ उठाए, पुरुषों के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं। यह विशेष दल अपने नृत्य, भक्ति गीतों और उल्लासपूर्ण माहौल के कारण कांवरिया […]

लोन के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी पकड़े गए ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – साइबर अपराध के मामलों पर लगातार कार्रवाई करते हुए भागलपुर साइबर थाना की टीम ने लोन के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग जरूरतमंद और भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से म्यूल अकाउंट खुलवा रहे हैं और उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन […]

नवोदय विद्यालय नगरपारा द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई भागलपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में नवोदय चयन परीक्षा 2025 के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राओं को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल कराना है। इस अभियान के तहत विद्यालय द्वारा चयन परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक यह प्रमाण पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। नगरपारा स्थित नवोदय विद्यालय में एक हेल्प डेस्क पॉइंट […]

Noimg

भागलपुर में शुरू हुआ मधुश्रावणी व्रत, नवविवाहिताएं निभा रही हैं सांस्कृतिक परंपरा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: मिथिला क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और वैवाहिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला मधुश्रावणी व्रत मंगलवार से आरंभ हो गया है। यह व्रत कुल 13 दिनों तक चलता है, जिसे नवविवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद पहले सावन महीने में इस व्रत का पालन करना नवविवाहित पत्नी के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान मायके आई बहू को ससुराल से विशेष पकवान भेजे जाते हैं, जिन्हें वह भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करती है। इसके साथ ही व्रत कथा और पूजन कर अपनी आस्था प्रकट करती है। बुद्धूचक की रहने वाली सोनम ने भी इस परंपरा का पालन करते हुए अपने पति […]

Noimg

बरारी घाट पर गंगा में डूब रही महिला को आपदा मित्रों ने बचाया, सकुशल घर पहुंचीं सुकेशी देवी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – बरारी सीढ़ी घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला गंगा नदी में डूबने लगी। गनीमत रही कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात आपदा मित्रों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान सुकेशी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने पति अमन कुमार के साथ भागलपुर जिले के सिकंदरपुर, थाना मुजाहिदपुर की रहने वाली हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम और पता बताया, जिसके बाद उसके पति अमन कुमार को सूचना दी गई। कुछ देर बाद अमन कुमार मौके पर पहुंचे और अपनी पत्नी सुकेशी देवी को […]

Noimg

तेज़ रफ्तार बालू लदे ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, सड़क पर तड़पता रहा युवक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर/बांका – बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गोरा चक मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के मडड्डा गांव निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद इनामुल हक़ के रूप में हुई है। वे पेशे से दर्जी थे और लगभग 9 महीने पहले उनकी शादी सन्हौला के ही मुर्गियाचक गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार इनामुल हक़ दवा लेने के लिए झारखंड के गोड्डा गए थे और लौटते समय गोरा चक मोड़ के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। बहन बीबी रियाना खातून […]

Noimg

आकाशीय बिजली गिरने से श्रीरामपुर के युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के 23 वर्षीय युवक इशांत कुमार उर्फ मिलन की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। घटना मंगलवार की सुबह उस समय हुई, जब मिलन रोज की तरह दियारा क्षेत्र में अपनी गायों को चारा खिलाने गया था। अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीरामपुर निवासी सुभाष राय के पुत्र इशांत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मिलन की पत्नी सदमे में बार-बार बेहोश हो जा […]

Noimg

डीएम ने किया बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरने और अपलोड करने के दिए निर्देश भागलपुर – विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को 153- गोपालपुर विधानसभा और 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों और बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्रों के भराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक और सटीक तरीके से भरा जाए ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। डॉ. चौधरी ने मौके पर ही उन कर्मियों से भी संवाद किया जो गणना […]

Noimg

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की बैठक, सही साक्ष्य के साथ फार्म भरने की अपील ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को समीक्षा भवन में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना था। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर जो फॉर्म जमा किए गए हैं, उन्हें संबंधित लोग सही साक्ष्य के साथ भरकर बीएलओ के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूटे और अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें न जुड़े। डीएम ने बताया कि जिन लोगों के पास मूल साक्ष्य नहीं हैं, वे […]

Noimg

गंगा किनारे बनेगा 40.80 किलोमीटर लंबा पथ, भागलपुर को मिलेगा जाम से छुटकारा और विकास को नई रफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर – शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक गंगा नदी के किनारे 40.80 किलोमीटर लंबा सड़क पथ बनाया जा रहा है। यह परियोजना न सिर्फ भागलपुर को जाम की समस्या से राहत दिलाएगी, बल्कि व्यापार, आवागमन और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं को जन्म देगी। इस पथ के माध्यम से उत्तरी क्षेत्र के अलावा शहर के कई हिस्से आपस में बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे। नगर निगम भागलपुर और स्थानीय लोग इसे एक ऐतिहासिक सौगात मान रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भागलपुर नगर निगम और शहरवासियों की ओर से धन्यवाद और बधाई दी गई है। […]