Category Archives: भागलपुर

Noimg

सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने भोलेनाथ से मांगी मन्नतें ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, जल, धतूरा आदि अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन का महीना शिवभक्ति का सबसे पावन समय होता है और बाबा भोलेनाथ इस पावन मास में अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है, […]

Noimg

श्रावणी मेला में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसएसपी कर रहे हैं मॉनिटरिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुल्तानगंज के गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर के एसएसपी हृदयकान्त स्वयं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सोमवार को एसएसपी ने भागलपुर-बांका बॉर्डर स्थित धांधी बेलारी क्षेत्र में कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना, मेडिकल कैंप और टेंट सिटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह अस्थायी थाना स्थापित किए गए हैं। पूरे मार्ग में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं […]

Noimg

सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित देश के कोने-कोने से शिवभक्त बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने सुल्तानगंज पहुंचे हैं। सुबह भोर से ही श्रद्धालु पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और फिर अपने सिर पर गंगाजल से भरे कांवड़ लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूरा सुल्तानगंज बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। अजगैवीनाथ मंदिर और नमामि गंगे घाट भगवा रंग में रंगे हुए हैं, हर ओर “जय भोलेनाथ”, “हर हर महादेव” और “बोल बम” की गूंज […]

Noimg

मथुरापुर के विद्यालय में छात्र ने कार्बेट गैस में लगाई तीली, पहली कक्षा का छात्र गंभीर रूप से झुलसा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मथुरापुर में सोमवार को मध्यान्ह अवकाश के दौरान एक गंभीर लापरवाही की घटना सामने आई। छठी कक्षा के एक छात्र ने आम पकाने में उपयोग होने वाला कार्बेट गैस स्कूल में लेकर आया और टिफिन के दौरान खेल-खेल में उसमें पानी मिलाकर माचिस की तीली लगा दी। इसके चलते गैस में धमाके जैसी तेज आवाज हुई और वहां पास खड़ा पहली कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के दौरान निकली गर्मी और धुएं से बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, साथ ही उसकी दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना के बाद अन्य छात्रों ने घायल छात्र को स्कूल के प्रधानाध्यापक […]

Noimg

घोघा में खेत पर सिंचाई कर रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नुचक गांव में सोमवार को खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान पन्नुचक निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर घायल की सास रंजू देवी ने बताया कि उनका दामाद राजेश खेत में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि राजेश का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था और गोली मारने वाले की पहचान भी नहीं हो सकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है […]

Noimg

जमीन विवाद में दर्जी पर जानलेवा हमला, चाकू से काटी नाक, आरोपी फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के खरीक बाजार में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दर्जी मोहम्मद सरफुद्दीन पर पड़ोसी परवेज ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के परिजन मोहम्मद साबिर ने बताया कि सरफुद्दीन और परवेज के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को परवेज अपने साथी अरशद के साथ पहुंचा। पहले अरशद ने सरफुद्दीन की कनपटी पर हथियार सटा दिया और फिर परवेज ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। गला नहीं कटने पर परवेज ने चाकू से उसकी नाक काट दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल सरफुद्दीन को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Noimg

मतदाता सूची अद्यतन अभियान की निगरानी को लेकर डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : राज्यभर में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भागलपुर जिले में भी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार एवं अद्यतन का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है। सोमवार को भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उक्त कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा […]

Noimg

मतदाता सूची अद्यतन अभियान की निगरानी को लेकर डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : राज्यभर में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भागलपुर जिले में भी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार एवं अद्यतन का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है। सोमवार को भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उक्त कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा […]

Noimg

झाड़ी में फेंकी गई नवजात बच्ची को डायल 112 ने पहुंचाया सीएचसी, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया मायागंज अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया गांव में रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जब राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ी में एक नवजात बच्ची को पड़ा हुआ देखा। सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई डायल 112 की पुलिस टीम ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गोपालपुर पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सरकारी एम्बुलेंस से भागलपुर के लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बच्ची को भर्ती लेने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी एम्बुलेंस चालक ने गोपालपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार को दी। इसके बाद […]

Noimg

डीजे की आवाज कम करने को कहा तो युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के वैसी गांव में डीजे की तेज आवाज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात डीजे की ध्वनि कम करने को कहने पर कुछ लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मो. हसलेन (उम्र 28 वर्ष), पिता मो. मंजूर, निवासी — बैसी, थाना — रंगरा के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल हसलेन को तत्काल नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में घायल के भाई मो० कोनेल आलम नें बताया कि वैसी गाँव में उनके मोहल्ले में […]