Category Archives: भागलपुर

इस्माइलपुर प्रखंड में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड सुदन टोला परबत्ता मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।इस मौके पर कुल आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें उद्घाटन मैच लत्तीपुर व जानीडीह के बीच खेला गया। जिसमें लत्तीपुर ने 2-0 से जीता। दूसरा मैच घोघा छोटी परबत्ता के बीच हुआ। जिसमें घोघा ने 2-1 से मैच जीत हासिल की। जीरो माइल भागलपुर ईदमादपुर के बीच खेला गया। इस मैच में जीरो माइल ने 2-0 से जीत हासिल किया। सुदन टोला सबौर के बीच मैच हुआ जिसमें सुदन टोला ने 2-0से मैच जीत लिया। इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट सुदन टोला एवं जीरोमाइल एवं लत्तीपुर व घोघा के बीच सेमी फाइनल मैच का आयोजन होगा। जो इन दोनों जोड़ियों […]

मकर सक्रांति पर महाप्रसाद का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने परम पुज्य गुरूदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्दैनुसार मकर सक्रांति के मौके पर सहौरा में महाप्रसाद का आयोजन कर सैकड़ो लोगो के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण हुआ।इस मौके पर उन्होने कहा कि मानवता का सेवा करना ही हमसबों का असली धर्म हैवहीं कार्यकारी अध्यक्ष श्री शुभम कुमार ने कहा किजब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे “संक्रांति” कहा जाता है। इसी प्रकार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को “मकर संक्रांति” के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता […]

तिथि विस्तारित : एनओयू में अब 31 जनवरी तक होगा नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। बिहार में डिस्टेंस लर्निंग का अग्रणी संस्थान नालन्दा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू ) पटना ने छात्र हित को देखते हुए एकबार फिर से विभिन्न कोर्सों में नामांकन की तिथि विस्तारित की है। नालन्दा ओपेन यूनिवर्सिटी में छात्र अब 31 जनवरी तक तीन सौ रुपये विलम्ब शुल्क के साथ नामांकन करा सकते हैं। नामांकन की तिथि बढ़ाये जाने संबंधी कार्यालय आदेश एनओयू ने जारी की है।नालन्दा खुला विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने यह जानकारी दी है। एनओयू के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राय ने कहा कि छात्रहित को देखते हुए एनओयू प्रशासन ने नामांकन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकाधिक संख्या में छात्रों का नामांकन अभियान चलाकर लिया जाएगा। इसके लिए वे कृतसंकल्पित हैं।एनओयू […]

भगवान ही जाने क्या होगा शहर का, कोरोना को दे रहे खुली चुनौती ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। एंकर:-पूरे बिहार की स्थिति कोरोना को लेकर बद से बदतर होती जा रही है, इस कोरोना के आग को बढ़ाने में घी लगे पलीते का काम स्वर्णकार समिति सोना पट्टी भागलपुर के लोगों ने करने में कोई कसर नहीं छोड़ा, इन लोगों ने गरीबों के बीच मकर संक्रांति को लेकर भोजन वितरण करने का कार्यक्रम रखा। माना कि भोजन वितरण का कार्यक्रम कंबल वितरण का कार्यक्रम बहुत अच्छा है परंतु कोरोना काल में इस तरह से इतने लोगों को जमा करना यह कहां तक सही है सीधे तस्वीर में आप देख सकते हैं अब भगवान ही जाने क्या होगा शहर का , एक दिन की भूख मिटेगी या इन भीड़ के चलते कोरोना का होगा शहर में महाविस्फोट […]

भाजपा नेत्री सह समाजसेविका सुनिधि मिश्रा ने गरीबों और विकलांगों के बीच किया कंबल वितरण का कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। पूस की कपकपा देने बाली ठंड अपने चरम सीमा पर है, और ना तो प्रशासन की ओर से कोई पहल की गई है,और ना ही नगर निगम की ओर से गरीबों के लिए कुछ किया है, अभी तक सरकार की तरफ़ से ना ही कंबल वितरण हुआ है ना ही अलाव की ही समुचित व्यवस्था की गई है ,आखिर गरीब जाएं तो जाएं कहां, इसी बाबत इस ठंड को देखते हुए भागलपुर की रहने वाली भाजपा नेत्री सह समाज सेविका सुनिधि मिश्रा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष पर बांका के रजौन में गरीबों व विकलांगों के बीच कंबल वितरण करने की ठानी और उन्होंने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया, मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेत्री […]

राजद नेत्री को अपने पति के खाने में सल्फास जहर डालकर मारने की कोशिश को लेकर पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजद नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फरवरी 2018 में घरेलू कलह में राजद की महिला जिलाध्यक्ष के द्वारा पति बाजेश कुमार सिंह को खाध पदार्थ में सल्फास देने की कोशिश की गई थी। इसि कड़ी में बाजेश द्वारा निवर्तमान डीआईजी विकास वैभव को लिखित शिकायत दी गयी थी और नेत्री की बेटी के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था।इनके पति द्वारा निवर्तमान एसएसपी आशीष भारती से भी गुहार लगाई गई थी। निवर्तमान एसएसपी द्वारा जाँच में मामला सही पाया गया। बकायदा इसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। बीते 1 साल से […]

नवगछिया में बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव आज ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव आज रविवार को आदर्श थाना नवगछिया में होगा। यह चुनाव तीन वर्ष के लिए होता हैं। अध्यक्ष पद पर पुलिस निरीक्षक विनय कुमार व कुणाल आंनद चक्रवर्ती के बीच चुनाव होगा। उपाध्यक्ष के पद पर सअनि अरविंद कुमार व अनि मणि पासवान के बीच मतदान होगा। मंत्री पद पर अनि राजकुमार सिंह व अवधेश राम के बीच चुनाव होगा। उपमंत्री के पद पर मु. मकबूल अहमद खां, कोषाध्यक्ष के पद पर सअनि प्रमोद कुमार व जयप्रकाश पंडित के बीच चुनाव होगा। संयुक्त सचिव के पद पर अनि प्रभात कुमार चुनाव मौदान में हैं। चुनाव 10 बजे से आरंभ होगा। पर्यवेक्षक के रूप में भागलपुर ऐसोशिन के पदाधिकारी दशरथ यादव व मनीष कुमार होंगे। चुनाव में […]

अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधेड़ व्यक्ति की शव कई घंटों से रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ था लोगों में आक्रोश || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर।भागलपुर, संत जोसेफ स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक के पोल संख्या पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।मृतक व्यक्ति की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज नया टोला निवासी मोहम्मद सकुर जिसकी उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।मृतक अपने पीछे 7 पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए।थाना,रेलवे के क्षेत्राधिकार को लेकर रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 307/07 व307/08 के बीचोबीच कई घंटे से शव पड़ा हुआ था। रेलवे अधिकारी एवं जिला पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी मगर किसी भी अधिकारी को इसकी चिंता नहीं थी! वहीं हबीबपुर थाना अध्यक्ष कृपा सागर अपने […]