Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में समाजसेवी पर अपराधियों नें चलाई गोली ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज रोड में अज्ञात बदमाशों ने समाजसेवी निशांत के गाड़ी पर फायरिंग कर दी| घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वह बुढ़ानाथ से ततारपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे| तभी अज्ञात अपराधी ने उस पर गोलीबारी की है| निशांत का कहना है कि किसने गोली चलाई हमने नहीं देखा| बदमाशों ने उनके गाड़ियों पर दो फायरिंग की है| हलाकि एक सप्ताह पूर्व निशांत ने गोली मारने धमकी देने को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाए थे| लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाई| हालांकि एक सप्ताह बाद फिर आज बदमाशों ने उनके ऊपर गोलीबारी की| हालांकि गोलीबारी से कोई हताहत नहीं […]

पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिकों के परिजनों को मिलें मूलभूत सुविधा…. जिलाधिकारी को लिखा पत्र ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में रहने वाले पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिकों के परिवार वालों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए वेटरन्स इंडिया के जिलाध्यक्ष असीम कुमार पाठक ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को पत्र लिखा है| असीम कुमार पाठक ने अपने पत्र के माध्यम से डीएम सुब्रत कुमार सेन को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे जिले में रहने वाले करीब 15,000 पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिकों को बुनियादी सुविधा मुहैया कराकर शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की मांग की है| इसके साथ ही असीम कुमार पाठक ने इस दौरान सेवारत सैनिक और पूर्व सैनिक के परिजनों की इतनी बड़ी आबादी के बीच कैंटिंग में सामान बहुत कम होने की भी बात कही है| वहीं उन्होंने सैनिक एवं […]

नीलकोठी घाट बरारी के मछली कारोबारी को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मारी तीन गोली ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के नील कोठी घाट बरारी के मछली कारोबारी झकसू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को खूंखार अपराधी अभय यादव का भाई कुख्यात अपराधी कारु यादव एवम उसका भाई फागू यादव के अलावे दो तीन और लोगों ने मिलकर गोली मारकर घायल कर दिया, बताते चलें कि अपराधी कारु यादव कई मामलों में जेल जा चुका है, वह सभी मछ्ली व्यवसाई से आय दिन रंगदारी मांगते रहता है, रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है उसी बाबत आज झक्सू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को 15 हज़ार रूपये रंगदारी नहीं देने पर 3 गोलियां मारकर घायल कर दिया, घायल युवक के भाई ने कहा कि हर डेंगी पर 15 हज़ार रूपये का डिमांड करता […]

नवगछिया पीएचसी एवं पुलिस लाइन में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले के लिए बूस्टर डोज लगना प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पीएचसी परिसर एवं पुलिस लाइन में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों के लिए लगने वाले बूस्टर डोज शिविर का उद्घाटन नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी दास सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने बताया कि सेकेंड डोज के 39 सप्ताह यानी नौ महीना पूरा कर लेने वाले कर्मियों व बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लाभार्थियों को बूस्टर डोज लग रहा है। बूस्टर डोज पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। DESK 04

जीविका नवगछिया के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को जीविका नवगछिया के तत्वावधान में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बैंक सखी को मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत नवगछिया के लिए कुल ग्यारह ग्राहक सेवा केंद्र स्वीकृत किया गया।प्रथम चरण में खगड़ा पंचायत के बोरबा गांव में बैंक सखी प्रियंका कुमारी केंनरा बैंक, द्वितीय चरण में कदवा दियारा पंचायत में पूजा कुमारी एवं खैरपुर कदवा पंचायत में रेश्मी कुमारी बैंक सखी को फिनों बैंक, तृतीय चरण में पुनामा प्रतापनगर पंचायत में संगीता कुमारी, जगतपुर पंचायत में पिंकी कुमारी और ढोलबज्जा पंचायत में रीना गुप्ता फिनों बैंक मशीन वितरण सृष्टि सी एल एफ के अध्यक्ष रेखा देवी,कदम सी एल एफ के अध्यक्ष पूनम देवी और सक्षम सी एल एफ के अध्यक्ष रंजना देवी के हाथों किया […]