July 12, 2025
उप मुख्यमंत्री के हाथों हुआ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव, सुलतानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती विधायक ललन कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, जिला परिषद भागलपुर के सदस्य मिथुन यादव, नगर परिषद सुलतानगंज के सभापति राजेश कुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। […]