Category Archives: भागलपुर

भागलपुर के पार्षदों ने पूर्व में हुए प्राथमिकी को लेकर नगर आयुक्त से की कार्रवाई करने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर नगर निगम विवादों का निगम हो चुका है। यहाँ किसी न किसी मुद्दे को लगातार विवाद जारी रहता है। आज पार्षदों ने मेयर पर जाँच और उनको पद से हटाये जाने के खिलाफ नगर आयुक्त को एक एफआईआर कॉपी और आवेदन दिया है। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने बताया कि पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने 2017 में आदमपुर थाना में उम्र सिमा को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया था , जाँच के दौरान केस सत्य पाया गया था। इसके बाद स्वतः मेयर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चहिये था लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके विरोध में हम चुनाव आयोग गए थे और वहाँ एफआईआर कॉपी जमा किया आयोग ने जिलाधिकारी को एफआईआर कॉपी भेजा और जिलाधिकारी ने […]

भागलपुर से राजस्थान जयपुर के लिए सीधे रेल की सुविधा को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र ||GS NEWS

DESK 040

नगर कांग्रेस कमिटी के अधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री को पत्र लिखते हुए भागलपुर से सीधे ट्रेन जयपुर राजस्थान के लिए चलाने की मांग करते दिखे, मीडिया से बात करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी भागलपुर के अध्यक्ष सौरभ पारीख ने कहा कि आज हमलोग रेल मंत्री को एक पत्र लिखे हैं जिसमें हमलोगों ने भागलपुर से जयपुर के लिए एक ट्रेन की मांग किया है ,बताते चलें कि उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर, मुंगेर , कहलगांव, पिरपैती से हजारों की संख्या में राजस्थान जयपुर खाटू श्याम मंदिर, रानी सती मंदिर ,सालासर बालाजी का. मंदिर दर्शन करने को जाते हैं ,यहां तक की अजमेर शरीफ भी जाने में यहां से लोगों को आसानी होगी अगर यह ट्रेन सीधे भागलपुर […]

एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार को रिमांड पर लेकर नवगछिया पुलिस करेगी पूछताछ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी के एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार घटना के समय झारखंड प्रदेश के साहेबगंज जेल में बंद था। इस संबंध में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि साहेबगंज के हत्या मामले में संजार नामजद आरोपित था। झारखंड पुलिस ने इसे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही बंद था। एहसान हत्या से पहले ही संजार का साहेबगंज न्यायालय में बेल हो गया था। किंतु वह तकनीकि कारणों की वजह से जेल से नहीं निकल पाया था। नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहेबगंज न्यायालय से रिमांड पर लेकर नवगछिया न्यायालय में हत्या के मामले में उपस्थित करवा दिया। ताकि वह जेल से बाहर नहीं निकल सके। न्यायालय […]

भागलपुर : खीरीबांध में ग्राम कचहरी पंच एवं सरपंच के विदाई एवं स्वागत समारोह का हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

आज जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कचहरी के पूर्व पंच व सरपंच का विदाई एवं नवनिर्वाचित पंच -सरपंच का स्वागत का सम्मिलित कार्यक्रम ग्राम कचहरी खीरीबांध के कार्यालय में नवनिर्वाचित उप सरपंच सुलेखा कुमारी के सौजन्य से संपन्न कराया गया, इस कार्यक्रम में एक दूसरे को माल्यार्पण कर एवं अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की । पूर्व पंच एवं सरपंच इस मौके पर पूर्व सरपंच डॉ. पवन प्यारा के अलावे मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद इबरार आलम एवं प्रतिनिधि प्रभाकर भारती, मोहम्मद सलाम एवं पंच रविंद्र ,नंददास ,मोहम्मद इसराइल, दिगंबर ,प्रकाश रजक, कुंदन दास एवं न्याय मित्र डोली तिवारी, न्याय सचिव बबीता कुमारी के अलावे कई गणमान्य उपस्थित रहे परंतु कार्य व्यवस्था के कारण नवनिर्वाचित सरपंच आर्यन सूचना के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थित […]

डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सड़क का हुआ शिलान्यास ||GS NEWS

DESK 040

डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सड़क का शिलान्यास रविवार को सांसद अजय मंडल एवं विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह सड़क रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा (उत्तर) तिनटंगा दियारा ( दक्षिण) एवं गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया चपरघट पंचायत, सुकटिया बाजार पंचायत एवं कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत सहित तीन तीन प्रखंडों के लगभग लाखों दियारा वासियों के लाइफ लाइन सड़क मानी जाती है। इस सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पांच करोड़ 28 लाख चौबीस हजार से पूरी होगी। इस सड़क के पुनर्निर्माण के साथ-साथ चौड़ीकरण की भी योजना है ।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि इस […]

हर घर दस्तक दे सर्वाधिक वैक्सीनेशन कराने वाले कर्मी को पीएचसी प्रभारी डॉ वरूण कुमार ने किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत घर घर दस्तक देकर छूटे हुए सेकेंड डोज के लाभार्थियों खोज-खोज कर सर्वाधिक वैक्सीनेट करने वाली एएनएम अनुराधा कुमारी, मनीषा भारती और वेरीफायर अनंत कुमार, रंजीत कुमार को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।पीएचसी प्रभारी डॉ वरूण कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हरेक एएनएम, वेरीफायर, आशा कार्यकर्ता, सेविका को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। नवगछिया को पूर्णतः कोरोना मुक्त शहर बनाने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को खोजकर, हर घर दस्तक देकर ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। नवगछिया पीएचसी ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर नवगछिया को अव्वल दर्जा दिलाने का काम किया है। इस कार्य में […]

बीआरसी के सामने कूड़े का अंबार, स्कूली बच्चे भी काफी मशक्कत कर कूड़े के ढ़ेर से पहुंचते हैं स्कूल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपूर स्मार्ट सिटी भागलपुर में इन दिनों सड़क किनारे कूड़े का ढ़ेर आम बात हो गई है| शहर तो शहर गांव और कस्बों में भी मुख्य पथ के किनारे कूड़ा – कचरा का दुर्गंध लोगों को परेशान कर रहा है| इसी क्रम में जिले में नाथनगर प्रखंड कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है| इसकी सड़ांध से बीआरसी में काम कर रहे शिक्षक और अन्य कर्मी काफी परेशान हैं| वहीं बीआरसी के ठीक पीछे मध्य विद्यालय नूरपुर में पड़ने वाले लगभग सैकड़ों बच्चे इसी कूड़े के ढेर को पार कर रोजाना स्कूल पहुंचते हैं| ऐसे में बीआरसी और स्कूल के पास यूं ही कूड़ा – कचरा […]

भागलपुर के कला केंद्र में हुआ वर्षांत समारोह का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

कला केंद्र ,लाजपत पार्क भागलपुर में वर्षांत समारोह का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीते वर्ष का मूल्यांकन पर वार्ता थी, आज के इस वर्षांत समारोह में बीते वर्ष का मूल्यांकन को लेकर शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, साहित्यकार ,संगीतकार, कलाकार ,समाजसेवी व प्रबुद्धजनों ने अपनी अपनी राय दी और साथ ही साथ समीक्षा की गई ।बीते वर्ष के मूल्यांकन में राजनीति,साहित्य व कला जगत में क्या अच्छा रहा, क्या गलत हुआ उस पर चर्चा की गई साथ ही. साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें एकता पर आधारित, नव जागृति चेतना पर आधारित एवं संगठन पर आधारित जागरूकता गीत संगीत की भी प्रस्तुति की गई ,वही इस वर्षांत समारोह कार्यक्रम में रामसरन , डॉक्टर योगेंद्र […]