Category Archives: भागलपुर

Noimg

गुरु पूर्णिमा पर नवगछिया साईंनाथ दरबार में भक्ति, सत्संग और महाप्रसाद का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार, नवगछिया में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से ओतप्रोत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु की महिमा का स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु चरण पादुका पूजन से हुई, जिसके बाद सत्संग और भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रवचनकर्ता लड्डू बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही अज्ञान का नाश होता है और ईश्वर के साक्षात्कार की राह प्रशस्त होती है। सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि गुरु वही होते […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना अंतर्गत पुलिस को बुधवार की रात गश्ती के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार (पिता- विनोद सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद दूसरा अभियुक्त राजकिशोर सिंह (पिता- स्व. सुरेश सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) को भी मौके से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में रंगरा […]

Noimg

विधायक निधि से करीब सात लाख रूपये की लागत से यात्री शेड का विधायक ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित शक्ति स्थल के नाम से चर्चित सती माता मंदिर के समीप यात्री शेड का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार व संचालन कुणाल कुमार ने किया। विधायक ने बताया की मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद के तहत विधायक निधि के करीब सात लाख रूपये की लागत से यह यात्री शेड बना है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी भी उपस्थित थे। विधायक ने नवनिर्मित इस यात्री शेड का और विकास करने की बात कही। विधायक ने कहा कि विरोधी को तुष्टीकरण मुबारक, मेरा ध्येय बिहपुर […]

हिसाब के नाम पर बुलाकर ज्वेलरी दुकानदार के साथ मारपीट और लूट, ट्रक के सामने फेंका, केस दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जीरोमाइल थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीतलाब में बीते 2 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे एक ज्वेलरी दुकानदार को हिसाब के नाम पर बुलाकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित दुकानदार भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी पवन कुमार, पिता विजय पोद्दार ने इस संबंध में जीरोमाइल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार ने अपने फर्द बयान में बताया कि उन्हें नयावास गनौल निवासी गौतम शर्मा (पिता स्वर्गीय अनिल शर्मा) और रानीतलाब निवासी अनिल शर्मा (पिता धनेश्वर शर्मा) ने हिसाब करने के बहाने रानीतलाब बुलाया था। वहां पहुंचने पर दोनों ने पहले कोका कोला में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की। जब पवन ने शराब पीने से इनकार कर दिया, तो दोनों […]

Noimg

बोले विधायक अजीत शर्मा – वोट को बर्बाद करने की साजिश और कुछ नहीं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन (मतदाता सत्यापन) प्रक्रिया को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिलहाल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे SIR (विशेष सारगर्भित पुनरीक्षण) की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि मतदाता सत्यापन के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र माना जाना चाहिए। हालांकि यह चुनाव आयोग के विवेक पर निर्भर करेगा कि वह किन दस्तावेजों को मान्यता देता है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि चुनाव आयोग किसी दस्तावेज को सत्यापन प्रक्रिया से बाहर रखता है, तो उसे न्याय के हित में […]

Noimg

बिहार बंद को मंत्री श्रवण कुमार ने बताया ‘लठबंधन’, कहा – जनता को किया गया गुमराह ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बंद को ‘महागठबंधन’ नहीं बल्कि ‘लठबंधन’ करार देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि यह बंद “जिसकी लाठी उसकी भैंस” वाली कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि एक राजद विधायक भैंस लेकर सड़क पर उतर आया और कई कार्यकर्ता लाठी लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह सब कुछ जनता को भ्रमित करने और अराजकता फैलाने का प्रयास था। श्रवण कुमार ने पप्पू यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पप्पू यादव को राहुल गांधी के काफिले में घुसने से रोका गया, उन्हें […]

Noimg

एनएसएस की 75वीं वर्षगांठ पर मारवाड़ी कॉलेज में सेमिनार, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण पर हुआ विचार-विमर्श ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्वे द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बुके प्रदान कर किया गया। यह सेमिनार भारत सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (National Sample Survey) विषय पर केंद्रित था। कार्यक्रम कॉलेज परिसर के महिला विंग में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सर्वेक्षण प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा देश की विकास योजनाओं में इसके योगदान के प्रति जागरूक करना था। कॉलेज के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन […]

Noimg

सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जे का आरोप, जनसुराज पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कटिहार स्थित सिख माइनॉरिटी मेडिकल कॉलेज को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। जनसुराज पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर इस कॉलेज पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाए रखने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के निर्देश पर भागलपुर में पार्टी के जिला प्रवक्ता बाबुल विवेक ने प्रेस वार्ता कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज मेडिकल शिक्षा के लिए बना था, लेकिन इसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लंबे समय से दबा कर रखा गया है। बाबुल विवेक ने कहा कि यह अवैध कब्जा राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल से चला आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते […]

Noimg

‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा सुल्तानगंज, हजारों कांवरिए गंगाजल लेकर रवाना हुए बैद्यनाथ धाम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। श्रावण मास में आस्था और भक्ति का संगम बन चुका सुल्तानगंज का इलाका इन दिनों केसरिया रंग में रंगा हुआ है। भागलपुर, बांका, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और असम समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कंधे पर कांवर में गंगाजल भरते हैं और 105 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो जाते हैं। सुल्तानगंज का ‘नमामि गंगे घाट’ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां लोग घंटों लाइन में लगकर पूरे जोश और भक्ति के साथ गंगाजल भर रहे हैं। […]

Noimg

अधिवक्ता के बंद घर में लाखों की चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में स्थित अधिवक्ता नितेश निखिल के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित अधिवक्ता निखिल कुमार, पिता शंकर प्रसाद गुप्ता, ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नितेश निखिल ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से घरेलू खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक सामान, नगदी और कीमती आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली गई है। चोरी गई वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही […]