July 9, 2025
मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन का बिहार बंद और चक्का जाम, कहा – वोटबंदी की साजिश बर्दाश्त नहीं ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया, भागलपुर। केंद्र सरकार के निर्देश पर चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के विरोध में बुधवार को इंडिया गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान करते हुए नवगछिया में सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराज चौक, मक्खातकिया चौक होते हुए हड़िया पट्टी, गौशाला रोड आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया और अंत में एनएच-31 पर चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान झंडे-बैनर से लैस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की […]