Category Archives: भागलपुर

14 दिसंबर को अर्जुन कॉलेज में लगेगा नेत्र जाँच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14:12: 2021 मंगलवार को अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रांगण में (मदरौनी पावर ग्रिड के समीप NH-31 नवगछिया, भागलपुर) मुफ्त जांच, मुफ्त दवा वितरण, मुफ्त चश्मा वितरण का आयोजन सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाना है। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे संयुक्त रूप से करेंगे। इस जांच में दिल्ली, पटना एवं भागलपुर के प्रख्यात चिकित्सक की टीम शामिल होंगे जिनके द्वारा निशुल्क जांच ,दवाई एवं चश्मा वितरण किया जाएगा।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की अध्यक्ष नीलम देवी ने दिया। DESK 04

गोपालपुर जिला परिषद उम्मीदवार कुमारी गुड़िया नें करारी तीनटंगा एवं गोपालपुर में किया जनसम्पर्क, कहा – लेटर बॉक्स पर करें मतदान ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद के उम्मीदवार कुमारी गुड़िया ने अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर मतदान करने को लेकर गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड के करारी तीनटंगा के सभी टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने मतदाताओं से उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उन्हें अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर वोट मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की । गुरुवार को प्रत्याशी के साथ अरुण सिंह, नरेश सिंह , लाल बहादुर, दुलार सिंह, उमेश सिंह, इंद्रजीत कुमार भिक्कू , अभिषेक कुमार रिक्कू , जोगेंद्र मंडल, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, जयंत मंडल, नवीन सिंह, मिहिर सिंह, शिव शंभु सिंह, सिकंदर सिंह, चन्दन सिंह, मंगल मिश्र, प्रत्यूष सहित दर्जनों महिला एवं […]

टीका एक्सप्रेस से गाड़ी में हीवेक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता ||GS NEWS

DESK 040

केयर इंडिया द्वारा लगातार नवगछिया प्रखंड अंतर्गत टीका एक्सप्रेस के द्वारा लाभार्थीयों को कोविड टीकाकरण को लेकर जागरूक एवं गाड़ी पर ही वैक्सीनेशन भी दिया जा रहा है। केयर की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर चलाई गई जागरूकता अभियान से वैक्सीन लेने के प्रति प्रखंड क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त बदलाव आया है । केयर के आईसीटी काॅडिनेटर प्रिंस कुमार एवं एएनएम गीता कुमारी के नेतृत्व में लगातार बस राहगीरों, ईट भट्ठी, महादलित बस्ती एवं छोटे दुकानदारों के पास जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं केयर इंडिया के नवगछिया प्रखंड प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने कहा कि यहां की जनता टीकाकरण के प्रति जाग चुकी है और जागरूकता का आलम यह है कि टीका लेने वालों में […]

ढोलबज्जा के व्हाट्सएप ग्रुप में देशी कट्टा लहरा रहे युवक पर कार्रवाई की मांग कर रहे ग्रामीणों ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: ढोलबज्जा में, सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रप में इन दिनों देशी कट्टा व कई जिन्दा कारतूस लहराते हुए एक युवक को देखा जा रहा है. जिससे एक ओर जहां उस ग्रुप के लोग भड़के हुए हैं तो, वहीं अन्य ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की चुनौती बताते हुए उसके खिल्ली उड़ा रहे हैं. ग्रुप का नाम युवा ग्रुप ढोलबज्जा बताया जा रहा है. जिसमें 7526986956 नंबर से श्रवण यादव नाम के एक युवक ने अपने हाथ में देशी कट्टा व कई राउंड गोलियां लिए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. ग्रुप के प्रोफाइल फोटो में वर्तमान मुखिया सच्चिदानंद यादव का लोगो लगा हुआ है. ग्रुप में इस तरह की पोस्ट किए जाने के बाद उससे भड़के अन्य सदस्यों ने पुलिस प्रशासन […]

अंतिम चरण में चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को बंद होगा प्रचार वाला भोपू,मतदानकर्मियों के बीच होगा सामग्री का वितरण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव हेतु दोनों प्रखंडों में ईवीएम सीलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर लालजी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार से पीठासीन पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन व चुनाव कार्य से संबंधित सामग्री का वितरण किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत में पंच पद के एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण उक्त वार्ड में पंच पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।इस्माइलपुर प्रखंड में पीठासीन पदाधिकारियों को रामधारी उच्च विद्यालय पकरा में ईवीएम व अनय सामग्री दिया जायेगा।मिली जानकारी को अनुसार चुनाव कार्य हेतु लगभग 150 वाहनों को जप्त कर लालजी उच्च […]

गोसाई गांव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने निकाला चुनावी रैली ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में आगामी 12 दिसंबर को चुनाव होना है वही मतदान के पूर्व गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत के निवर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने गुरुवार को अपना चुनावी रैली निकाला जिसमें सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे । समर्थकों द्वारा लगातार नारेबाजी की जा रही थी मत पड़ो चक्कर में – कोई नहीं है टक्कर में , दमदम भाई मत घबराना तेरे पीछे पूरा जमाना , जैसे कई नारे लगातार समर्थकों द्वारा लगाया जा रही थी । चुनावी रैली गोसाई गांव के ठाकुर बाड़ी से निकली जहां से श्री कृष्ण मंदिर होते हुए जटाधारी बाबा चौक पहुंची फिर पुनः वहां से वापसी करते हुए ठाकुरबाड़ी मिडिल स्कूल ग्रामदेवता राय बाबा मंदिर, […]

गोपालपुर जिलापरिषद प्रत्याशी प्रेमलता देवी नें रेल इंजन छाप पर मतदान को लेकर गोसाईं गाँव में किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर जिला परिषद पद पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जिलापरिषद प्रत्याशी प्रेमलता देवी अपनें चुनाव चिन्ह रेल इंजन छाप चुनाव चिन्ह पर मतदान करने को लेकर गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया वहीं मौके पर प्रत्याशी ने बताया कि उन्हें चुनाव चिन्ह रेल का इंजन मिला है और पंचायत में विकास की रेलगाड़ी को आगे खींचने के लिए इंजन पर मतदान करना प्रखंड वासियों के लिए बेहद ज्यादा जरूरी है वह मतदाताओं से अपील करते हैं क्योंकि चुनाव चिन्ह रेल इंजन पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनावे । वहीं मौके पर प्रत्याशी के प्रतिनिधि देवर सुभाष यादव बिजली मिस्त्री ने बताया कि क्षेत्र के मुद्दे एवं हुए विकास […]

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होना देशवासियों के लिए अपूर्ण क्षति है ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:-श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शुभम कुमार ने हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त पर भावपूर्ण नमन कर जताया गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के पहले CDS अप्रतिम सेनापति ,महान योद्धा बिपीन रावत सहित अन्य जांबाज साथी को खोना मर्माहतपूर्ण है इससे देश और सेना के लिई अपूर्ण क्षति है , तमिलनाडु में आर्मी हेलकॉप्टर हादसे में देश के पहले CDS बिपिन रावत शहीद हो गए हैं।ब सेना का हेलीकॉप्टर IAF MI-17 V5 बुधवार दोपहर क्रैश हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत समेत 14 लोग मौजूद थे।  सूत्रों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत का भी देहांत हो गया है। इस हादसे में सभी चौदह […]

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर पंचायत चुनाव के लिए हुआ EVM सिलिंग का कार्य ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर पंचायत चुनाव के लिए इवीएम सिलिंग का कार्य किया गया। गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम सिलिंग का काम लाल जी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में किया गया। इस्माइलपुर प्रखंड में चुनाव के लिए ईवीएम सीलिंग का कार्य रामधारी उच्च विद्यालय में कराया जा रहा है। इन में सीलिंग का कार्य के साथ-साथ अन्य सभी मतदान से संबंधित कार्य संपन्न हो रहे हैं। दोनों प्रखंडों में चुनाव रविवार 12 दिसंबर को मतदान होना है। गोपालपुर प्रखंड में 122 मतदान केंद्र है तो वही इस्माइलपुर प्रखंड में 70 मतदान केंद्र है. DESK 04