Category Archives: भागलपुर

नवगछिया संगठन के सभी प्रखंड में परिनिर्माण दिवस मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया संगठन के सभी प्रखंड में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के निर्देशन में बाबा साहेब का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि वंचितों-शोषितों के उत्थान के स्तंभ हैं। बाबा साहेब के बिना लोकतांत्रिक भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर स्वयं शोध का विषय हैं। बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को समझने के लिए उनके जीवन संघर्षों को समझना होगा। बाबा साहेब का सपना तभी पूरा होगा जब समाज के निचले तबकों की आर्थिक, सामाजिक, राजनीति और शैक्षणिक स्थिति में आवश्यक सुधार होगा। विभिन्न प्रखंडों में कार्यकम में जिला उपाध्यक्ष गुलशन […]

गोपालपुर जिला परिषद रूपम प्रिया राज देवी ने सैदपुर एवं हरनाथचक में किया जनसंपर्क, कहा सिलाई मशीन पर करें मतदान ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद की प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने अपने चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप पर मतदान करने को लेकर सैदपुर एवं हरनाथचक में जनसंपर्क किया । मौके पर प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर हैं पूर्व के जिला परिषद द्वारा सिर्फ प्रखंड के लोगों को ठगा गया है जनता ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर मतदान करें एक अच्छे प्रत्याशी का जब आप चयन करेंगे तो निश्चित रूप से आप का क्षेत्र भी एक अच्छा बनेगा । वही मौके पर प्रत्याशी साथ उनके भाई पूर्व प्रत्याशी विभास कुमार भारती ,रेखा कुमारी उनके पुत्र भानु कुमार सहित कई महिला और पुरुष समर्थक उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया नगर परिषद को साफ सफाई में बनाएंगे बिहार में नंबर वन – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में चलाया गया साफ सफाई अभियाननवगछिया नगर परिषद के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर जेम्स फाइटर के नेतृत्व में शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार को साफ सफाई अभियान चलाया गया. इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर जेम्स फाइटर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि साफ-सफाई जैसी चीजों के लिए लोगों को आत्मनिर्भर होना होगा. प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ अपने आसपास साफ सफाई रखें तो नवगछिया शहर को पूरी तरह से स्वस्थ बनाया जा सकता है. इस अवसर पर अनन्या कुमारी, इंद्रदेव कुमार, खुशी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सोनम कुमारी, तान्या कुमारी, प्रिंस कुमार, श्याम कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

कोविड-19 की तीसरी लहर ओमी क्रोन की आहट के पहले महंगे एंबुलेंस से बचने और मरीज को बचाने की कवायद भागलपुर में हुई नए रूप में प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

कोविड 19 की तीसरी लहर ओमीक्रोन कि आहट के पहले महंगे एम्बुलेंस से बचने और मरीज को बचाने की की कवायद भागलपुर से शुरू हो गई है। टोटो जैसे ई रिक्शा को ईको फ्रेंडली एम्बुलेंस के रूप में ईजाद किया गया है। उसके अंदर वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, बाई पैप, सिरिंज पम्प और न्यूबिलाइजर जैसी लाइफ सपोर्ट सुविधाएं मौजूद की गई है। टोटो की डिजाइन अलग तरीके से किया गया है। 40 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी गंभीर मरीज के इलाज के लिए आना जाना संभव है। पेशे से डॉक्टर और इंजीनियरिंग ब्रेन वाले डॉक्टर इम्तियाजुर रहमान और डॉक्टर इमराना रहमान ने अपने ऑरेंज हॉस्पिटल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी की मदद से सोलो ई रिक्शा एम्बुलेंस तैयार किया है। फिलहाल लागत लगभग 3 […]

नवगछिया के भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर का समापन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया भाजपा कार्यलय में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन तीन सत्र हुआ। जिसमें अलग-अलग वक्ताओं में से प्रो. राम नरेश सिंह, प्रो भोला कुमर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा भाजपा नवगछिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का समारोप प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग उपरांत जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति की बैठक भी ली गई। बैठक के अंत में राजनीतिक प्रस्ताव भी रखा गया जिसमें मूल रूप से नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाने,सति बिहुला की जन्मभूमि तथा बिहपुर मड़वा में स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा […]

नवगछिया में ट्रक नें मारी पलटी, दो महिला को दर्दनाक मौत, 4 घंटे में लगा रहा भीषण जाम ||GS NEWS

DESK 040

परवत्ता थाना के विक्रमशीला सेतु पहुंच पथ पर गरैया के पास ट्रक पलटने से दो महिला की मौत हो गई। मृतक महिला गरैया निवासी विपिन यादव की पत्नी रंजू देवी, स्वर्गीय नरेश यादव की पत्नी रुबी देवी है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। चार घंटे तक आवागम बाधित रहा। जाम गरैया विक्रमशिला तक पहुंच गया था। वहीं दूसरी ओर गरैया से नवगछिया जीरोमाइल तक पहुंच गया था। जाम में बस, ट्रक, एम्बुलेंस, स्कूल बस व अन्य गाड़ी फंसी हुई थी। इससे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि सुबह दोनो महिला घर से रोड के पास बासा पर जा रही थी। सड़क पार करने के लिए रोड […]