July 9, 2025
प्रताड़ना से तंग आकर 18 वर्षीय नवविवाहिता ने दे दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। जिले के रानुचक इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय नवविवाहिता आरती कुमारी ने अपनी ससुराल में जान दे दी। मृतका की पहचान मिर्जाचौकी, गांधीनगर निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी कुछ महीने पहले अभिषेक कुमार से शादी हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरती की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में छह लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य घरेलू सामान दिए थे, फिर भी ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। सास, ससुर, देवर और पति लगातार फ्रिज और पलंग की मांग कर रहे थे। इन मांगों को लेकर आरती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता […]