Category Archives: भागलपुर

नवगछिया कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र यादव का निधन, शोक में डूबा नवगछिया ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद यादव (75) का निधन हो गया. रविवार की रात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे. परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार रात का खाना खाने के बाद वे आराम करने जा रहे थे. तभी हार्ट अटैक हो गया और उनकी तत्काल मौत हो गयी. नवगछिया व्यवहार न्यायालय में उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी. अपने अंतिम दिनों में भी वे सक्रिय रहे. वे अपने पीछे एक पुत्री अनिता कुमारी, पांच पुत्र कुंदन कुमार, बबलू कुमार, हिटलर कुमार, बादल कुमार, विक्की कुमार, चचेरे भाइयों राजकुमार यादव, प्रो अनिल यादव, राजेश […]

नवगछिया के निराला हेल्थ केयर में आयोजित शिविर में 80 मरीजों की हुई जांच ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी में स्थित निराला हेल्थ केयर सेंटर में अक्टूबर माह के पहलें रविवार को पहली बार नाक, कान, गला, नेत्र, गूंगापन, बहरापन, फिजियो थेरेपी, स्पीच थेरेपी का जांच शिविर आयोजित हुआ जिसमें 80 रोगियों की जांच हुई वहीं मूसलाधार बारिश के कारण कई पीड़ित जाँच शिविर में नहीं पहुँच पाएं। शिविर में चिकित्सक डॉ अमरकांत रवि नें बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डॉ० आलोक कुमार, डॉ० मो० जुनेद आलम, डॉ० रत्नेश कुमार, डॉ अमरकांत रवि, डॉ० हिमांशु कुमार अपनें टीम के साथ उपस्थित होकर 80 मरीजों का जाँच किये हैं । ऑडियोलॉजिस्ट डॉ अमरकांत जो कान, गूंगापन, बहरापन रोग विशेषज्ञ हैं नें वैसे लोग जो भारी बारिश के कारण शिविर में नहीं पहुँच पाएं वो अगलें माह. […]

नवगछिया : चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर एसपी ने किया समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में अलग-अलग तिथियों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के नवगछिया एसपी ने रविवार को नवगछिया प्रखंड में होने वाले मतदान को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक किया . इस बैठक में इन्होंने थाना क्षेत्र में मतदान केंद्रों एवं वहां की भौगोलिक एवं अपराधी की स्थिति की विस्तृत जानकारी लिया एवं मौके पर मतदान को लेकर के किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस पर पूरी जानकारी ली । चुनाव पूर्व तैयारी की समीक्षा किया गया है जिसमें मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की परेशानी मतदाताओं को ना हो शांतिपूर्ण एवं आदर्श मतदान हो इसको लेकर के हमने जानकारी ली है उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ संवेदनशील व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश सभी […]

नवगछिया : महिला मोर्चा के महिलाओं ने किया चिकित्सक को सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर और नरेन्द्र मोदी के सेवा के प्रति बीस साल के पूरे होने पर नवगछिया में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को सम्मानित किया इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सह पार्षद चम्पा कुमारी ने. नवगछिया के पी एच सी प्रभारी डॉ वरूण कुमार नवगछिया में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला चिकित्सक निधि सिंह कुंदन रानी आरती झा को औषधि का पौधा देकर सम्मानित किया।इस मौके पर नवगछिया भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा भी उपस्थित थे। DESK 04

नवगछिया के निराला हेल्थ केयर में आज रविवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में पहली बार नाक, कान, गला, नेत्र, गूंगापन, बहरापन, फिजियो थेरेपी, स्पीच थेरेपी का जांच शिविर शहर के राजेन्द्र कॉलोनी में आज रविवार को लगाया जा रहा हैं । शिविर का आयोजन निराला हेल्थ केयर सेंटर राजेंद्र कॉलोनी में आज 3 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा । जिसके बाबत शिविर के चिकित्सक डॉ अमरकांत रवि नें बताया कि आज 3 अक्टूबर को लगनें वाले स्वास्थ्य शिविर में डॉ० आलोक कुमार, डॉ० मो० जुनेद आलम, डॉ० रत्नेश कुमार, डॉ अमरकांत रवि, डॉ० हिमांशु कुमार अपनें टीम के साथ उपस्थित रहेंगे जो अलग अलग रोगों व समस्याओं के विशेषज्ञ हैं । ऑडियोलॉजिस्ट डॉ अमरकांत जो कान, गूंगापन, बहरापन रोग विशेषज्ञ हैं नें बताया […]

नवगछिया : जदयू कार्यालय में मनाई गई बापू और शास्त्री की जयंती ||GS NEWS

DESK 040

कर्पूरी सभागार जदयू मुख्यालय नवगछिया में 2 अक्टूबर को जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है. वे अहिंसा, सत्य और समानता के पक्षधर थे. वहीं जदयू जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि गरीबी, असमानता, बिमारी, अज्ञानता और हिंसा से देश को बचाना ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह, जिला महासचिव मुन्ना भगत, जिला महासचिव हरशंभू सिंह, प्रिंस पटेल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, टुनटुन मंडल, जिला सचिव अरूण पोद्दार व अन्य मौजूद थे. DESK 04

नारायणपुर : गाँधी,लालबहादुर का 152 वीं जयंती मनाया ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में शनिवार को भारत के महान सपूत मोहन दास करमचंन्द्र गॉधी,लालबहादुर शास्त्री की 152 वीं जयंती पर बीडीओ हरिमोहन कुमार एवं सीओ अजय सरकार ने प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं सहायक कर्मियों के साथ चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त सहायक चुनाव कर्मियों के . साथ सपूतों के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया व सत्य,अहिंसा,शांति एवं सादगी जैसे सद्गुणों को अपने जीवन में उतारने का अपील किया दुसरी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थान में गॉधी जयंती धुमधाम से मनाया गया। DESK 04

नवगछिया में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा, आयोजित किये कई कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के मौके पर भाजपा, जिला नवगछिया द्वारा आयोजित सेवाऔरसमर्पण अभियान के तहत नवगछिया नगर के वार्ड नंबर-18 में 11 मुर्तिकारों का सम्मान मुंगेर नगर से भाजपा विधायक प्रणब कुमार, नवगछिया भाजपा जिला प्रभारी अभय वर्मन, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। साथ हीं नवगछिया रेलवे स्टेशन के गोलंबर से लेकर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री किशोर झा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, मंत्री मुकेश राणा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के. संयोजक मुरारी लाल चिरानिया,आई टी सेल जिला संयोजक […]

नवगछिया : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समारोह पूर्वक मनाई गयी. लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यकता में तथा भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में गौशाला रोड नवगछिया स्थित कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, बाल्मिकी कुमर, विनय कुमर, राजीव चौधरी, नवीन चौधरी, विनोद मंडल, अकबर अली, मो जब्बार, अशोक सिंह निषाद वगैरह की मौजूदगी देखी गई। वहीं गाँधी जयंती और शास्त्री जयंती पर हाई स्कूल सैदपुर में भी आयोजन किया गया । मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे […]

नवगछिया के मदन अहिला महिला कॉलेज में मनाया गया गांधी जयंती ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में एन एस एस स्वयसेवकों ने प्राचार्या डॉ कु सुदामा यादव की अध्यक्षता में एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जयंती का आयोजन धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं एनएसएस गीत से किया गया। प्राचार्या ने छात्राओं को बापू के सादगी, समर्पण एवं उनके देशप्रेम की चर्चा की। साथ ही इस आयोजन में संगीत एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगीत में खुशी कुमारी, अंजलि कुमारी, एवं संजू कुमारी ने स्वागत गीत एवं बापू के सादगी पर गायन की प्रस्तुति की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, अन्नू कुमारी, काजल कुमारी, अंजलि एवं संजू ने भाग लिए! एनएसएस ग्रुप लीडर पूजा कुमारी ने बापू की […]