September 10, 2021
हरपाल कौर और राजकिशोर प्रसाद बने नवगछिया जदयू के प्रभारी ||GS NEWS
DESK 04जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी जिलों व संगठन जिलों में दो-दो प्रभारी मनोनीत किया है. इस बाबत नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष डा• हरपाल कौर और जदयू के प्रदेश सचिव राजकिशोर प्रसाद को नवगछिया संगठन जिला जदयू का प्रभारी मनोनीत किया है. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, सुबोध साह, जिला महासचिव मुन्ना भगत, पुष्पक सिंह, युवा प्रदेश महासचिव आशीष मंडल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल,खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर […]